ऑल टाइम हाई पर सेंसेक्स-निफ्टी, शानदार तेजी के साथ की शुरुआत
Amresh Kushwaha | Updated:
सेंसेक्स-निफ्टी में तेजी
23 सितंबर को शेयर बाजार ने शानदार शुरुआत की। सेंसेक्स 300 अंकों की बढ़त के साथ 84 हजार 843.72 पर खुला। वहीं निफ्टी 25 हजार 910.35 के शिखर को छूने में सफल रहा।
Share Market Opening 23 September: घरेलू शेयर बाजार ( Domestic Share Market ) ने 23 सितंबर को शानदार शुरुआत की है। आज के कारोबार की शुरुआत में बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) ने नए रिकॉर्ड उच्च स्तर (Record High Levels) को छू लिया। इससे पहले शुक्रवार को भी बाजार ने नया शिखर स्तर बनाया था।
ये खबर भी पढ़िए...शेयर बाजार में नए रिकॉर्ड, सेंसेक्स और निफ्टी ने छुआ नया शिखर
घरेलू बाजार में शुरुआती रुझानों के अनुसार तेजी बनी रहने के संकेत है। प्री-ओपन सेशन (Pre-Open Session) में सेंसेक्स 110 अंक के फायदे के साथ 84 हजार 650 अंक पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी 25 हजार 870 अंक पर था। गिफ्ट सिटी (GIFT City) में निफ्टी का वायदा (Nifty Futures) 100 अंकों के प्रीमियम के साथ 25 हजार 890 अंक पर कारोबार कर रहा था।
पिछले सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन, शुक्रवार को घरेलू बाजार ने जबरदस्त उछाल दर्ज की थी। सेंसेक्स 1359.51 अंकों (1.63%) की बढ़त के साथ 84 हजार 544.31 अंक पर बंद हुआ था। निफ्टी 375.15 अंकों (1.48%) की बढ़त के साथ 25 हजार 790.95 अंक पर बंद हुआ था।
ये खबर भी पढ़िए...सेंसेक्स और निफ्टी ने बनाया ऑल टाइम हाई का रिकॉर्ड, स्मॉल कैप में भी तेजी; इन सेक्टरों में सबसे ज्यादा उछाल
अमेरिकी बाजार (US Market) में शुक्रवार को मिला-जुला रुझान देखा गया था। डाउ जोन्स (Dow Jones) 0.09% की मामूली बढ़त पर बंद हुआ, जबकि एसएंडपी 500 (S&P 500) में 0.19% की गिरावट आई। नास्डैक (Nasdaq) 0.36% की गिरावट पर बंद हुआ। मंगलवार 23 सितंबर को एशियाई बाजार (Asian Markets) में भी नरमी दिखी। जापान का निक्की (Nikkei) सार्वजनिक अवकाश के कारण बंद था, जबकि दक्षिण कोरिया का कोस्पी (Kospi) 0.15% गिरा। हांगकांग का हैंगसेंग (Hang Seng) इंडेक्स कमजोर संकेतों के साथ खुला।
सेंसेक्स के शुरुआती कारोबार में अधिकांश प्रमुख शेयरों में तेजी देखी गई। महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) सबसे अधिक 2% की बढ़त पर था। भारती एयरटेल (Bharti Airtel), एनटीपीसी (NTPC) और एसबीआई (SBI) भी 1% से अधिक की बढ़त पर थे। दूसरी ओर आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) 1.30% की गिरावट के साथ सबसे ज्यादा नुकसान में था। एचसीएल टेक (HCL Tech), इंफोसिस (Infosys), और इंडसइंड बैंक (IndusInd Bank) भी नुकसान में थे।
सुबह 9:15 बजे सेंसेक्स 300 अंकों की तेजी के साथ 84 हजार 843.72 अंक पर खुला, जो पिछले रिकॉर्ड स्तर से ऊपर था। वहीं निफ्टी ने 80 अंकों की तेजी के साथ 25 हजार 872.55 अंक पर नई ऊंचाई दर्ज की। शुरुआती कुछ मिनटों में निफ्टी 25 हजार 910.35 अंक के शिखर तक पहुंच गया।
बाजार में तेजी की उम्मीदें बरकरार
शुक्रवार को भी बाजार में बना नया रिकॉर्ड
ये खबर भी पढ़िए...सेंसेक्स और निफ्टी ने बनाया ऑल टाइम हाई का रिकॉर्ड, स्मॉल कैप में भी तेजी; इन सेक्टरों में सबसे ज्यादा उछाल
वैश्विक बाजार में मिला-जुला रुख
शुरुआती कारोबार में प्रमुख शेयरों की स्थिति
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
भीलवाड़ा में कैलाश मीणा के नाम पर मुहर, 31 सदस्यों ने जताया भरोसा; BJP को मिली करारी शिकस्त
By Jyoti Mahender Bhardwaj
इंदौर निगमकर्मी को थप्पड़ कांड में सोनिला मिमरोट, प्रह्लाद पांडे सहित 7 पर केस, कस्टडी में
By Sanjay Gupta
नाली के ठेके से 1200 करोड़ के सिंडिकेट तक, दुबई से भारत लाया जाएगा शराब घोटाले का मास्टरमाइंड विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू
By Umeshwari Baghel
क्या विधायक मालिनी गौड़ और महापौर पुष्यमित्र भार्गव की आपसी दूरी से खड़ा हुआ सब्जी मंडी का विवाद?
By Sanjay Gupta
मॉडल, एक्टर कपिल खादीवाला का वीडियो, बोले- Shame on Indore Police, आप इतने घूसखोर हो
By Sanjay Gupta
प्रभारी प्राचार्य ने शिक्षक को बनाया ड्रायवर ! स्कूल में जॉइनिंग के लिए मांगे 25 हजार, कलेक्टर के आदेश के बाद भी जांच पूरी नहीं
By Atul Dwivedi
छत्तीसगढ़ में धान खरीदी के उत्सव के बीच किसानों की समृद्धि की नई कहानी, खेतों में बढ़ रहे कमाई के अवसर
By The Sootr