Narendra Modi Oath Ceremony : नरेंद्र मोदी शपथ ग्रहण समारोह में शेख हसीना समेत पड़ोसी देशों के प्रमुख करेंगे शिरकत

Deeksha Nandini Mehra | Jun 08, 2024, 10:14 IST
Share
oath ceremony
Narendra Modi Oath Ceremony

9 जून को होने वाले नरेंद्र मोदी शपथ ग्रहण समारोह में बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना, नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल और श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे शामिल होंगे।

Narendra Modi Oath Ceremony : नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री के रूप में तीसरे कार्यकाल के लिए रविवार 9 जून 2024 को शपथ ग्रहण करेंगे। नरेंद्र मोदी शपथ ग्रहण समारोह में बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना, नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ( Nepal PM Pushpa Kamal Dahal) और श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे शामिल होंगे।

दोनों इस समारोह में शामिल होने के लिए 9 जून को नई दिल्ली पहुंचेंगे। नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ने बुधवार शाम को नरेंद्र मोदी के साथ टेलीफोन पर बातचीत की और शपथ ग्रहण समारोह ( Oath Taking Ceremony ) के निमंत्रण के बाद अपनी यात्रा की पुष्टि की।

ये खबर पढ़िए ...रामोजी ग्रुप के संस्थापक और चेयरमैन रामोजी राव का निधन, हैदराबाद के अस्पताल में ली अंतिम सांस

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार शाम को दोनों नेताओं ( नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल और नरेंद्र मोदी ) के बीच टेलीफोन पर बातचीत हुई। इस दौरान नरेंद्र मोदी ने नेपाली प्रधानमंत्री को शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए निमंत्रण दिया। नेपाली प्रधानमंत्री ने भी फोन पर ही अपनी उपस्थिति की पुष्टि की।

ये खबर पढ़िए ...पीएम मोदी के 10 बड़े फैसले : तीन तलाक, सर्जिकल स्ट्राइक और CAA समेत मोदी सरकार के बड़े फैसले

बांग्लादेश -श्रीलंका के राष्ट्राध्यक्ष भी होंगे शामिल

दूसरी तरफ श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने भी बुधवार (5 जून 2024) को शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के निमंत्रण को स्वीकार कर लिया है। श्रीलंका के राष्ट्रपति विक्रमसिंघे ( Sri Lankan President Ranil Wickremesinghe) ने फोन पर भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए की चुनावी जीत पर नरेंद्र मोदी को बधाई दी। इसके अलावा बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना (Bangladesh PM Sheikh Hasina) नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए 8 जून को ढाका से रवाना होंगी।

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री के भाषण लेखक एम. नजरुल इस्लाम ने कहा,"शपथ ग्रहण समारोह की तारीखों में बदलाव के कारण प्रधानमंत्री शेख हसीना शनिवार 8 जून को सुबह 11 बजे ढाका से दिल्ली के लिए रवाना होंगी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के बाद 10 जून को लौट आएंगी"

ये खबर पढ़िए ...Fact Check : मोदी सरकार बनने पर मिलेगा तीन महीने का रिचार्ज FREE, जानें इसकी सच्चाई

राष्ट्रपति भवन की तीन- स्तरीय सुरक्षा

नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर दिल्ली में चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। शपथ ग्रहण समारोह को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने 9 और 10 जून के लिए राष्ट्रीय राजधानी को उड़ान निषिद्ध क्षेत्र घोषित कर दिया है। इसके साथ ही निषेधाज्ञा भी लागू कर दी है। दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सुरक्षा की जानकारी देते हुए कहा कि आयोजन राष्ट्रपति भवन के अंदर होना है, इसलिए परिसर के अंदर और बाहर तीन- स्तरीय सुरक्षा होगी।

ये खबर पढ़िए ...राष्ट्रपति ने नरेंद्र मोदी को नई सरकार बनाने के लिए बुलाया, 9 जून को होगा शपथ ग्रहण

गौरतलब है कि 18वीं लोकसभा चुनाव में भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए ने 293 सीटें जीतकर बहुमत का आंकड़ा हासिल किया है, जबकि विपक्षी गठबंधन इंडिया ने 234 सीटें हासिल कीं हैं। शुक्रवार को नरेंद्र मोदी को एनडीए संसदीय दल का नेता चुना। इसके बाद एनडीए ने राष्ट्रपति से मिलकर उन्हें समर्थन की लिस्ट सौंपी। इसके बाद राष्ट्रपति ने नरेंद्र मोदी को सरकार गठन करने का न्योता दिया।

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

राष्ट्रपति भवन की थर्ड लेवल सिक्योरिटी | श्रीलंका राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे | नेपाल प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल | शपथ ग्रहण समारोह की हाई लेवल सुरक्षा

Tags:
  • Narendra Modi Oath Ceremony
  • नरेंद्र मोदी शपथ ग्रहण समारोह
  • राष्ट्रपति भवन की थर्ड लेवल सिक्योरिटी
  • श्रीलंका राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे
  • नेपाल प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल
  • शपथ ग्रहण समारोह की हाई लेवल सुरक्षा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती