संजय राउत को हुई जेल, बीजेपी नेता की पत्नी ने दर्ज करवाया था केस, जानें पूरा मामला

Sourabh Bhatnagar | Sept 26, 2024, 14:10 IST
Share
राउत जाएंगे जेल!
राउत जाएंगे जेल!

शिव सेना (यूबीटी) नेता संजय राउत मानहानि के एक मामले में दोषी पाए गए हैं। मुंबई की एक अदालत ने उन्हें 15 दिन की जेल की सजा सुनाई है। साथ ही उन पर 25 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है।

शिव सेना (यूबीटी) के राज्‍यसभा सांसद संजय राउत को मुंबई की एक अदालत ने 100 करोड़ रुपए के मानहानि के मामले में दोषी ठहराया है। अदालत ने राउत को 15 दिन की जेल की सजा सुनाई है। साथ ही उन पर 25 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है। राउत ने बीजेपी नेता किरीट सोमैया की पत्नी डॉ. मेधा किरीट सोमैया पर भ्रष्टाचार के एक मामले में शामिल होने का आरोप लगाया था। इसको लेकर मेधा ने राउत के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज करवाया था। आपको बता दें कि राउत को 15 दिन के साधारण कारावास की सजा सुनाई गई है।

यह है पूरा मामला

मामला साल 2022 का है, जब उद्धव ठाकरे गुट के नेता संजय राउत ने बीजेपी नेता किरीट सोमैया की पत्नी डॉ. मेधा किरीट सोमैया पर भ्रष्टाचार के एक मामले में शामिल होने का आरोप लगाया था। राउत ने उन पर और उनके एनजीओ युवा प्रतिष्ठान पर 100 करोड़ रुपए के शौचालय घोटाले में शामिल होने का आरोप लगाया था। राउत के आरोपों को खारिज कर मेधा ने कहा था कि उन पर लगाए गए राउत के आरोप निराधार हैं। इसके बाद मेधा ने संजय राउत के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी और उन पर 100 करोड़ रुपए का मानहानि का केस दर्ज कराया था।

मेधा ने कोर्ट में क्या कहा

बीजेपी नेता किरीट सोमैया की पत्नी डॉ. मेधा किरीट ने कोर्ट में दाखिल अपनी शिकायत में कहा था कि संजय राउत द्वारा उन पर लगाए गए आरोप निराधार हैं। इसके कोई सबूत नहीं हैं। उन्होंने कहा कि उन पर लगाए गए आरोपों को प्रमुख समाचार चैनलों द्वारा प्रसारित किया गया था। उनका कहना है कि इससे उनकी छवि को खराब करने की कोशिश की गई थी।

राउत बोले- यकीन नहीं हो रहा

कोर्ट के इस फैसले पर शिवसेना सांसद ने कहा, मैं कोर्ट के आदेश का सम्मान करता हूं लेकिन यकीन नहीं कर सकता कि उन्होंने ऐसा आदेश दिया है। राउत ने कहा, हम उस देश में न्याय की उम्मीद कैसे कर सकते हैं, जहां प्रधानमंत्री ( नरेंद्र मोदी ) गणेश उत्सव के लिए भारत के मुख्य न्यायाधीश के घर जाते हैं और मोदक खाते हैं।

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

Tags:
  • Shiv Sena
  • Shiv Sena MP Sanjay Raut
  • हिंदी न्यूज
  • संजय राउत न्यूज
  • नेशनल हिंदी न्यूज
  • शिव सेना यूबीटी
  • राज्‍यसभा सांसद संजय राउत
  • मेधा किरीट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज