शुभांशु शुक्ला का ऐतिहासिक कदम : ISS पर पहुंचने वाले बने पहले भारतीय

Jitendra Shrivastava | Jun 26, 2025, 19:45 IST
Share
shubhanshu-shukla-astronaut
Photograph: (thesootr)

भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने 28 घंटे की यात्रा के बाद इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) पर कदम रखा। वह ISS पर जाने वाले पहले भारतीय हैं। इससे पहले राकेश शर्मा ने 1984 में सोवियत यूनियन के स्पेसक्राफ्ट से यात्रा की थी।

26 जून को भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला और उनके साथी 4:01 बजे इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) पहुंचे। 28 घंटे की यात्रा के बाद शुभांशु ने ISS क्रू से गले मिलकर उन्हें धन्यवाद दिया। शुभांशु शुक्ला ISS पर पहुंचने वाले पहले भारतीय बने। यह भारतीय अंतरिक्ष इतिहास में एक महत्वपूर्ण पल था।

शुभांशु शुक्ला अंतरिक्ष में कदम रखने वाले दूसरे भारतीय हैं। इससे पहले राकेश शर्मा ने 1984 में सोवियत यूनियन के स्पेसक्राफ्ट से यात्रा की थी। शुभांशु ने इसे अपनी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि भारतीय टीम और उनके समर्थकों की सामूहिक मेहनत का परिणाम बताया।

स्पेसएक्स का ड्रैगन कैप्सूल

स्पेस मिशन के तहत 25 जून को दोपहर 12 बजे चार एस्ट्रोनॉट्स, जिनमें शुभांशु शुक्ला भी शामिल थे, स्पेसएक्स के फाल्कन-9 रॉकेट से जुड़े ड्रैगन कैप्सूल में लॉन्च हुए थे। यह मिशन पहले मौसम और तकनीकी खराबियों के कारण छह बार टाला गया था, लेकिन अंततः सफलतापूर्वक अंतरिक्ष की ओर रवाना हुआ।

ये खबरें भी पढ़ें...

इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन के लिए रवाना हुए शुभांशु शुक्ला, सात बार टाला था मिशन

नासा ने बताया कब लॉन्च होगा शुभांशु शुक्ला का Axiom Mission 4

शुभांशु की यात्रा का अनुभव

शुभांशु ने अंतरिक्ष यात्रा में अपने पहले अनुभव को साझा करते हुए कहा कि नमस्ते फ्रॉम स्पेस! मैं बहुत उत्साहित हूं। यहां एक बच्चे की तरह सीख रहा हूं, कैसे चलना है और खाना कैसे खाना है। जब हम लॉन्च हुए, तो एक अद्भुत यात्रा का अनुभव हुआ। धीरे-धीरे सब कुछ शांत हो गया और हम वैक्यूम की शांति में तैर रहे थे।

उन्होंने कहा कि यह यात्रा मेरे लिए एक नया वातावरण, एक नई चुनौती और एक अद्भुत अनुभव रही है। मैं इस अनुभव का पूरा आनंद ले रहा हूं, और मैंने बहुत कुछ सीखा है। हर कदम पर नई चुनौती होती है, लेकिन मेरे साथी अंतरिक्ष यात्री मुझे सिखा रहे हैं।

भारतीय संस्कृति का प्रतीक

शुभांशु ने अंतरिक्ष में अपने अनुभव को सांस्कृतिक दृष्टिकोण से भी जोड़ा। उन्होंने कहा कि भारत में हंस को बुद्धिमत्ता का प्रतीक माना जाता है, और यह उनके मिशन में एक खास स्थान रखता है। इस मिशन को पूरी भारतीय संस्कृति के प्रतीक के रूप में देखा जा सकता है।

ये खबरें भी पढ़ें...

स्पेसएक्स के AXIOM-4 मिशन में लिक्विड ऑक्सीजन लीक से संकट, शुभांशु शुक्ला का मिशन फिर स्थगित

MP में आईएएस अफसरों की तरह होगी राज्य कर्मचारियों की ​डीपीसी, डेपुटेशन वालों का नुकसान तय

सभी को दिया धन्यवाद

शुभांशु शुक्ला ने इस ऐतिहासिक यात्रा को एक समूह की सफलता के रूप में प्रस्तुत किया और धन्यवाद दिया उन सभी को जिन्होंने इस मिशन का हिस्सा बने। उन्होंने यह भी बताया कि अंतरिक्ष के अद्भुत दृश्यों का आनंद ले रहे हैं और इस अनुभव को पूरी तरह से आत्मसात कर रहे हैं।

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • स्पेस मिशन
  • भारतीय वायुसेना
  • अंतरिक्ष यात्रा
  • ISS
  • शुभांशु शुक्ला
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच