नींद में होने वाली 130 बीमारियों को AI ने पहचाना, जानें क्या है स्लीप एफएम

Anjali Dwivedi | Jan 08, 2026, 17:52 IST
Share
sleepfm ai predict 130 diseases risk sleep
sleepfm ai predict 130 diseases risk sleep

स्टैनफर्ड यूनिवर्सिटी और अन्य संस्थानों ने स्लीप एफएम AI मॉडल बनाया है। इससे AI एक रात की नींद से 130 बीमारियों के जोखिम की भविष्यवाणी करेगा।

पांच पॉइंट में समझें पूरा मामला

  • AI मॉडल ‘स्लीप एफएम’ एक रात की नींद से 130 बीमारियों के जोखिम की भविष्यवाणी कर सकता है।
  • मॉडल की सटीकता सी-इंडेक्स पर 0.75 से अधिक है।
  • स्लीप एफएम ने 65 हजार लोगों के 5.85 लाख घंटे के पॉलीसोम्नोग्राफी (PSG) डेटा से यह भविष्यवाणी की है।
  • यह मॉडल ब्रेस्ट कैंसर, स्ट्रोक, किडनी रोग, हार्ट अटैक, डिमेंशिया, और हार्ट फेल जैसी बीमारियों का जोखिम पहचाने में सक्षम है।
  • नींद के डेटा से दिमाग, दिल, मांसपेशियों और सांस से जुड़ी गतिविधियों का अध्ययन कर स्लीप एफएम भविष्यवाणी करता है।
अमेरिका की स्टैनफर्ड यूनिवर्सिटी समेत कई प्रमुख वैज्ञानिक संस्थानों ने मिलकर एक नया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मॉडल बनाया है। इस मॉडल का नाम ‘स्लीप एफएम’ (SleepFM) रखा गया है। यह मॉडल एक रात की नींद के डेटा को आधार बनाकर 130 प्रकार की बीमारियों के जोखिम की भविष्यवाणी कर सकता है। इनमें से किसी भी वजह से मौत का जोखिम भी शामिल है।

ये खबर भी पढ़ें...सर्दियों में मेंटल हेल्थ का ऐसे रखें ख्याल, यहां जाने 5 उपाय

AI का सटीक भविष्यवाणी करने का तरीका

नेचर मेडिसिन में प्रकाशित रिसर्च के अनुसार, इस AI मॉडल की भविष्यवाणी की सटीकता सी-इंडेक्स पर 0.75 से अधिक है। इसका मतलब है कि स्लीप एफएम 75% से ज्यादा सटीकता के साथ बीमारी का जोखिम अनुमानित कर सकता है। यह तकनीक बीमारियों के बारे में भविष्यवाणी करने के लिए नींद के डेटा का इस्तेमाल करती है, जो एकदम नया और प्रभावी तरीका है।

ये खबर भी पढ़ें...सावधान! दिनभर गर्म पानी पीना पड़ सकता है भारी, जानें नुकसान

कैसे काम करता है स्लीप एफएम मॉडल?

यह मॉडल पॉलीसोम्नोग्राफी डेटा के आधार पर काम करता है, जिसे 65 हजार लोगों के 5.85 लाख घंटे से ज्यादा के रिकॉर्ड से ट्रेंड किया गया है। ये डेटा स्टैनफर्ड के स्लीप क्लीनिक से लिया गया था। जहां पर एक हजार से ज्यादा बीमारियों की श्रेणियां थी। इनमें से 130 बीमारियों की सटीक भविष्यवाणी की गई है।

ये खबर भी पढ़ें...आंखों से जानिए शरीर में होने वाले बदलाव, किस बीमारी की ओर करती हैं ये इशारा

स्लीप एफएम से पहचानी गई प्रमुख बीमारियां

AI मॉडल ने जिन बीमारियों के जोखिम को पहचाना है, उनमें निम्नलिखित प्रमुख बीमारियां शामिल हैं:

ब्रेस्ट कैंसर: 0.89 की सटीकता के साथ

स्ट्रोक: 0.78 की सटीकता के साथ

किडनी रोग: 0.79 की सटीकता के साथ

हार्ट अटैक: 0.81 की सटीकता के साथ

डिमेंशिया: 0.85 की सटीकता के साथ

हार्ट फेल: 0.80 की सटीकता के साथ

ये खबर भी पढ़ें...health update नाक भी होती है सेंसेटिव, जानें कौन-कौन सी बीमारी के संकेत देती है नाक

कैसे जोड़ता है स्लीप एफएम डेटा?

स्टैनफर्ड यूनिवर्सिटी के स्लीप मेडिसिन के प्रोफेसर और रिसर्च के सीनियर लेखक इमैनुअल मिग्नोट ने बताया कि नींद के अध्ययन में बहुत सारे संकेत रिकॉर्ड होते हैं। जब कोई व्यक्ति आठ घंटे की नींद लेता है, तो उस पर पूरी तरह से नजर रखी जाती है।

स्लीप एफएम कई तरह के डेटा जैसे दिमाग की गतिविधि, दिल की धड़कन, मांसपेशियों की गतिविधि, और सांस से जुड़े संकेतों का उपयोग करता है। यह सभी संकेत मिलकर नींद की छिपी हुई फिजियोलॉजी और समय के साथ बदलते पैटर्न को समझने में मदद करते हैं।

Tags:
  • आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
  • AI
  • health update
  • Health
  • मेडिसिन
  • ब्रेस्ट कैंसर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा