नकल की खुली पोल, स्कूल प्रबंधक के घर पर लिखी जा रही थी अंग्रेजी परीक्षा की कॉपियां
Jitendra Shrivastava | Mar 08, 2025, 20:37 IST
solver-gang-School-manage Photograph: (thesootr)
एसटीएफ ने एक बड़े सॉल्वर गैंग का पर्दाफाश किया। दो परीक्षा केंद्रों पर छापेमारी में 22 लिखी हुई कॉपियां बरामद की गईं, जिसमें 20 कॉपियां एक स्कूल प्रबंधक के घर से मिलीं। प्रशासन के नकल रोकने के दावों की खुली पोल...
हरदोई में एसटीएफ ने एक बड़े सॉल्वर गैंग का भंडाफोड़ किया है, जिसमें स्कूल प्रबंधक भी शामिल है। एसटीएफ की छापेमारी में 22 लिखी हुई कॉपियां बरामद हुईं, जिनमें से 20 कॉपियां एक स्कूल प्रबंधक के घर से मिलीं। इस खुलासे से प्रशासन में हड़कंप मच गया है।
उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) ने एक बड़े सॉल्वर गैंग का पर्दाफाश किया है। प्रशासन द्वारा नकल रोकने के तमाम दावों के बावजूद, इस बड़े खुलासे ने शिक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है।
ये खबरें भी पढ़ें...
भूमि विकास नियम 2012 में बदलाव : बगैर अनुमति बना सकेंगे 2000 वर्ग फीट तक का मकान
बैतूल में 110 करोड़ की सरकारी जमीन लीज मामले में 151 परिवारों को हाईकोर्ट से राहत
हरदोई के कछौना थाना क्षेत्र में स्थित जय सुभाष महाबली इंटर कॉलेज और जगन्नाथ सिंह पब्लिक इंटर कॉलेज में परीक्षा के दौरान नकल की सूचना मिली थी। इस पर एसटीएफ ने दोनों स्कूलों पर छापेमारी की। इस दौरान चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि एक स्कूल प्रबंधक अनिल सिंह के घर पर 20 कॉपियां पहले से लिखी जा रही थीं, जो अंग्रेजी परीक्षा की थीं। इसके अलावा, दूसरे स्कूल से भी लिखी हुई कॉपियां बरामद हुईं।
एसटीएफ ने अपनी कार्रवाई के दौरान स्कूल स्टाफ, सॉल्वर गैंग के सदस्य और परीक्षा केंद्र के कर्मचारियों को हिरासत में लिया। इस कार्रवाई में कुछ आरोपी मौके से फरार हो गए हैं। अधिकारियों द्वारा उनसे पूछताछ की जा रही है।
ये खबरें भी पढ़ें...
कांग्रेस के जीतू पटवारी के पक्ष में प्रहलाद पटेल ने एक्स पोस्ट कर की ये अपील
Weather Update: होली के पहले ही लू का ALERT जारी,मौसम विभाग ने चौंकाया
एसटीएफ की इस कार्रवाई ने शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन में हड़कंप मचाया है। जिला विद्यालय निरीक्षक और अन्य प्रशासनिक अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। अधिकारियों का कहना है कि इस मामले की जांच के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इस घटना ने प्रशासन के नकल मुक्त परीक्षा के दावों को नकारा किया है। हालांकि प्रशासन ने नकल पर सख्ती बरतने के दावे किए थे, लेकिन यह मामला साबित करता है कि नकल माफिया सक्रिय थे। एसटीएफ की कार्रवाई के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि अब परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता आएगी और नकल माफियाओं पर काबू पाया जा सकेगा।
सॉल्वर गैंग का पर्दाफाश
ये खबरें भी पढ़ें...
भूमि विकास नियम 2012 में बदलाव : बगैर अनुमति बना सकेंगे 2000 वर्ग फीट तक का मकान
बैतूल में 110 करोड़ की सरकारी जमीन लीज मामले में 151 परिवारों को हाईकोर्ट से राहत
ऐसे हुआ नकल का खुलासा
एसटीएफ की कार्रवाई: कई लोग हिरासत में
ये खबरें भी पढ़ें...
कांग्रेस के जीतू पटवारी के पक्ष में प्रहलाद पटेल ने एक्स पोस्ट कर की ये अपील
Weather Update: होली के पहले ही लू का ALERT जारी,मौसम विभाग ने चौंकाया
शिक्षा विभाग में मचा हड़कंप
नकल माफियाओं पर कार्रवाई की उम्मीद
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman