सोम के 347 करोड़ के शेयर अटैचमेंट को मुंबई की अथॉरिटी ने किया कन्फर्म

Sandeep Kumar | Feb 26, 2026, 20:28 IST
Share
som
som

मुंबई की एडजुडिकेटिंग अथॉरिटी ने सोम डिस्टलरी के 347 करोड़ के शेयर और वारंट अटैचमेंट को मान्य किया है। यह कार्रवाई बेनामी प्रॉपर्टी ट्रांजेक्शन एक्ट के तहत की गई है।

News in Short

  • मुंबई की एडजुडिकेटिंग अथॉरिटी ने सोम डिस्टलरी के कुल 700 करोड़ के शेयरों को अटैच किया।
  • यह अटैचमेंट बेनामी प्रॉपर्टी ट्रांजेक्शन एक्ट के तहत किया गया।
  • जांच में पाया गया कि 15 कथित बेनामीदारों के बैंक खातों के जरिए वित्तीय लेयरिंग की गई।
  • शेयरों की कुल बाजार कीमत अटैचमेंट की तारीख तक लगभग 350 करोड़ बताई गई।
  • उद्योग जगत की नजरें इस मामले की कानूनी प्रक्रिया पर टिकी हैं।

News in Detail

मुंबई स्थित एडजुडिकेटिंग अथॉरिटी ने सोम डिस्टलरी एंड ब्रेवरीज प्राइवेट लिमिटेड (SDBWL) के 2.94 करोड़ प्रमोटर शेयर और 42.5 लाख वारंट के अटैचमेंट को कन्फर्म किया है। यह अटैचमेंट कंपनी के प्रमोटर और डायरेक्टर जगदीश अरोड़ा के पास बताए गए हैं। दरअसल 18 फरवरी को पारित आदेश में अथॉरिटी ने बेनामी प्रोहिबिशन यूनिट (BPU), भोपाल द्वारा की गई कार्रवाई को सही ठहराया और इस पर अंतिम मुहर लगाई। इन शेयरों और वारंट की कुल बाजार कीमत अटैचमेंट की तारीख तक लगभग 347 करोड़ बताई गई है।

1 अप्रैल से देशभर में E20 पेट्रोल अनिवार्य, प्रदूषण कम करने की तैयारी!

बेनामी लेन-देन का आरोप

आदेश के मुताबिक, इन शेयरों और वारंट को बेनामी प्रॉपर्टी से अर्जित आय माना गया है। जांच के दौरान पाया गया कि SOM ग्रुप के 15 कथित बेनामीदारों के बैंक खातों के जरिए वित्तीय लेयरिंग की गई थी। इन कथित बेनामीदारों को SOM ग्रुप के कर्मचारी और सहयोगी बताया गया है। 2019 से 2023 के बीच सोम डिस्टलरी की बड़ी हिस्सेदारी इन बेनामीदारों के नाम पर रखी गई और बाद में बेची गई।

उज्जैन के सेवाधाम आश्रम में 51 दिन में 11 बच्चों की मौत: हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान

नोटिस से कन्फर्मेशन तक

अक्टूबर 2024 में सेक्शन 24(1) के तहत कारण बताओ नोटिस जारी हुआ।
इसके बाद सेक्शन 24(3) के तहत प्रोविजनल अटैचमेंट ऑर्डर पास किया गया।
जवाबों पर विचार करने के बाद फरवरी 2025 में सेक्शन 24(4) के तहत फाइनल प्रोविजनल अटैचमेंट आदेश जारी किया गया।
अब इस आदेश को सेक्शन 26(3) के तहत कन्फर्म किया गया है।
BPU भोपाल डायरेक्टर जनरल ऑफ इनकम टैक्स (इन्वेस्टिगेशन), मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के अधीन कार्य करता है।

मध्‍य प्रदेश : मनमर्जी की सीईओ-आरोप,आंदोलन, नाराजगी हर जगह, फिर भी कुर्सी सलामत

शेयरों की कुल बाजार कीमत 350 करोड़

यह कन्फर्मेशन 2025 में पारित आदेशों के अतिरिक्त है। उन आदेशों में सोम ग्रुप (som group ) से जुड़े 10 कथित बेनामीदारों के शेयरों पर अटैचमेंट बरकरार रखा गया था। इन शेयरों की कुल बाजार कीमत 350 करोड़ बताई गई थी।

DSSSB Vacancy 2026: सरकारी विभाग में 216 पदों पर भर्ती, ये है सिलेक्शन प्रोसेस

कुल अटैचमेंट 700 करोड़ के करीब

इस नए आदेश के बाद इस पूरे प्रकरण में अब तक करीब 700 करोड़ के शेयर अटैच किए जा चुके हैं। यह मामला बेनामी लेन-देन के बड़े कॉर्पोरेट उदाहरण के रूप में देखा जा रहा है। उद्योग जगत की नजरें आगे की सुनवाई और कानूनी प्रक्रिया पर हैं।

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • मुंबई
  • som group
  • सोम डिस्टलरी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती