Agni-5 missile का सफल परीक्षण, टारगेट 5000 Km, जद में आया चीन घबराया

BP shrivastava | Mar 11, 2024, 20:23 IST
Share
Thesootr
ओडिशा के बालासोर तट स्थित एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से अग्नि -5 मिसाइल लॉन्च किया गया।

भारत ने सोमवार को बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-5 ( Agni-5 missile) का सफल परीक्षण किया। इस मिसाइल की टारगेट क्षमता 5000 Km है। यानी पूरा चीन इसकी जद में आ गया है।

NEW DELHI. भारत ने सोमवार को सतह से सतह पर वार करने वाली बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-5 ( Agni-5 missile) का सफल परीक्षण किया। इस मिसाइल की टारगेट क्षमता 5000 Km है। यानी पूरा चीन इसकी जद में आ गया है। मिसाइल को ओडिशा के बालासोर तट स्थित एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से लॉन्च किया गया। इस सफलता पर पीएम नरेंद्र मोदी ( Narendra Modi ) ने वैज्ञानिकों को बधाई दी।

पीएम मोदी ने वैज्ञानिकों को दी बधाई


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अग्नि-5 मिसाइल के पहले सफल परीक्षण पर रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन यानी DRDO के वैज्ञानिकों को बधाई दी है। उन्होंने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा- मिशन दिव्यास्त्र के लिए हमें अपने वैज्ञानिकों पर गर्व है।

बता दें कि अग्नि-5 मल्टिपल इंडिपेंडेंटली टार्गेटेबल री-एंट्री व्हीकल (MIRV) टेक्नोलॉजी से लैस है। यानी इसे एक साथ कई टारगेट्स के लिए लॉन्च किया जा सकता है। अग्नि-5 का पहला परीक्षण अप्रैल 2012 में किया गया था।

मोदी ने यह किया पोस्ट...




इससे पहले संभावना थी कि प्रधानमंत्री देश को संबोधित करेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा था कि वे देश में सिटीजनशिप अमेंडमेंट एक्ट यानी CAA लागू करने का ऐलान कर सकते हैं। CAA को हिंदी में नागरिकता संशोधन कानून कहा जाता है। इससे पाकिस्तान, बांग्लादेश अफगानिस्तान से आए गैर- मुस्लिम शरणार्थियों को नागरिकता मिलने का रास्ता साफ हो जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें... Paris Olympics से Bajrang Punia समेत 2 स्टार wrestlers का पत्ता कटा

नए उपकरणों और तकनीक से है लैस


रक्षा सूत्रों ने यह भी बताया कि मिसाइल पर लगाई गई नई तकनीकों और उपकरणों के परीक्षण के लिए इसकी टेस्टिंग की गई थी। यह मिसाइल अब पहले से हल्की हो गई है। इतना ही नहीं, जरूरत पड़ने पर अग्नि-5 मिसाइल की रेंज बढ़ाने की क्षमता भी विकसित की गई है।

ये खबर भी पढ़ें...PM Narendra Modi का टला संबोधन, CAA NRC UCC पर बड़े ऐलान के थे कयास

यह हैं मिसाइल की विशेषताएं


अग्नि सीरीज की इंटरकांटिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल को डीआरडीओ और भारत डायनेमिक्स लिमिटेड ने साथ में विकसित किया है। कई रिपोर्ट्स में तो यहां तक दावा किया जाता है कि नई अग्नि मिसाइल की मारक क्षमता 5,000 से 8,000 किमी है। अग्नि-5 की ऊंचाई 17 मीटर और व्यास 2 मीटर है। मिसाइल का वजन 50 टन है जोकि 1.5 टन तक न्यूक्लियर वॉरहेड ढोने में सक्षम है। अग्नि-5, 24 गुना तेज आवाज की रफ्तार के साथ मुकाबला कर सकती है।

ये खबर भी पढ़ें...PM Narendra Modi की Varanasi में बह रहा सीवर का पानी, जनता ने BJP के किस नेता को बनाया बंधक, जानिए

Tags:
  • narendra modi
  • DRDO
  • Agni-5 missile
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा