T20 World Cup : वर्ल्ड चैंपियन इंडिया को बंपर प्राइज मनी , साउथ अफ्रीकी पर भी पैसों की बारिश , जानिए किस टीम को मिले कितने रुपए

Vikram Jain | Jun 30, 2024, 16:16 IST
Share
T20 World Cup 2024 champion Team India Bumper prize money
T20 World Cup 2024 champion Team India Bumper prize money

T20 वर्ल्ड कप जीतते ही टीम इंडिया पर पैसों की बारिश हुई हैं। उप-विजेता साउथ अफ्रीका भी मालामाल हुई है। हर टीम को आईसीसी की तरफ से कुछ ना कुछ राशि दी गई। जानें किसे कितनी राशि मिली।

T20 World Cup 2024 prize money

रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने शनिवार को इतिहास रच दिया। टीम इंडिया ने टी 20 वर्ल्ड कप अपने नाम कर देशवासियों को वो तोहफा दिया जिसका इंतजार 17 सालों से था। भारत ने चौथी बार कोई वर्ल्ड कप खिताब जीता है। इस जीत के बाद भारतीय टीम पर पैसों की बरसात हुई।

आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्डकप 2024 का समापन हो चुका है। टीम इंडिया ने फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर टी20 विश्व कप का खिताब जीत लिया है। टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम को इनाम के तौर पर करोड़ों रुपए मिले।

भारतीय टीम के साथ उप-विजेता साउथ अफ्रीका टीम पर भी पैसों की बारिश हुई। टीम इंडिया के साथ-साथ दक्षिण अफ्रीका को भी प्राइज मनी मिली है। चैंपियन टीम को ICC से इनाम के तौर पर करीब 20 करोड़ रुपए मिले हैं। इसके साथ-साथ सुपर 8 में जीत चुकी टीमों को भी पैसे मिले हैं।

साउथ अफ्रीका भी हुई मालामाल

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने इस मेगा इवेंट के ल‍िए पहले ही प्राइज मनी का ऐलान क‍र दिया था। टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए कुल 11.25 मिलियन डॉलर (लगभग 93.51 करोड़ रुपये) की प्राइज मनी तय की गई थी। टीम इंडिया चैंपियन बनी है, टी20 वर्ल्डकप 2024 जीतने वाली भारतीय टीम को लगभग 20.36 करोड़ रुपये (2.45 मिलियन डॉलर) मिले, टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली बार विजेता टीम को इतनी राशि मिली हैं। इसके साथ-साथ दक्षिण अफ्रीका को भी मोटी रकम मिली है। फाइनल में हारने वाली टीम यानी उप-विजेता साउथ अफ्रीका को लगभग 10.64 करोड़ रुपये (1.28 मिलियन डॉलर) मिले।

ये खबर भी पढ़ें.. पीएम मोदी ने कॉल करके की टीम इंडिया से बात, टी20 विश्वकप पर जीत की दी बधाई

इंग्लैंड और अफगानिस्तान को भी प्राइज मनी

टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के साथ-साथ दो और टीमें सेमीफाइनल तक पहुंची थीं। इंग्लैंड और अफगानिस्तान ने सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। हालांकि इन दोनों टीमों के हार का सामना करना पड़ा। इंग्लैंड और अफगानिस्तान को प्राइज मनी के तौर पर 6.54 करोड़ रुपए मिले हैं। हर टीम को आईसीसी की तरफ से कुछ ना कुछ राशि दी गई। सुपर-8 (दूसरे राउंड) से आगे नहीं बढ़ने वाली टीमों में से प्रत्येक को 3.17 करोड़ रुपए मिले हैं।

ये खबर भी पढ़ें... IND vs SA T20 Final : भारत ने 7 रन से जीता टी 20 वर्ल्ड कप, हार के मुंह से छीनकर लाए जीत

आखिरी स्थान पर रहने वाली टीम को भी प्राइज मनी

टी20 विश्व कप में आखिरी स्थान पर रहने वाली टीम को भी प्राइज मनी मिली है। इसमें 9वें से 12वें स्थान वाली टीमों को 2.05 करोड़ रुपए मिले हैं। वहीं 13वें से 20वें स्थान की टीमों को 1.87 करोड़ रुपए मिले हैं। पहले और दूसरे राउंड की जीत पर 25.89 लाख रुपए मिले हैं। अगर सुपर 8 के ग्रुप 1 की पॉइंट टेबल पर नजर डालें तो यहां टीम इंडिया टॉप पर रही थी। वहीं अफगानिस्तान की टीम दूसरे नंबर पर रही थी। वहीं ग्रुप 2 में दक्षिण अफ्रीका की टीम टॉप पर रही थी। जबकि इंग्लैंड की टीम दूसरे नंबर पर रही थी।

ये खबर भी पढ़ें... Virat Kohli : चैंपियन बनते T20 से संन्यास का ऐलान, आखिरी मैच में बने प्लेयर ऑफ द मैच

टी-20 वर्ल्डकप 2024 की प्राइज मनी

• विजेता (भारत): करीब 20.36 करोड़ रुपए
• उप-विजेता (साउथ अफ्रीका): 10.64 करोड़ रुपए
• सेमीफाइनलिस्ट: 6.54 करोड़ रुपए
• दूसरे राउंड से बाहर होने पर: 3.17 करोड़ रुपए
• 9वें से 12वें स्थान वाली टीम: 2.05 करोड़ रुपए
• 13वें से 20वें स्थान वाली टीम: 1.87 करोड़ रुपए
• पहले और दूसरे राउंड में जीत: 25.89 लाख रुपए

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • T20 World Cup 2024
  • टी20 वर्ल्ड कप प्राइज मनी
  • T20 World Cup 2024 Prize Money
  • चैंपियन टीम इंडिया को बंपर प्राइज मनी
  • इंडिया बनाम साउथ अफ्रीका
  • IND vs SA Final
  • साउथ अफ्रीका को प्राइज मनी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज