TCS ने 30 हजार कर्मचारियों की छंटनी की, जानिए क्या है वजह

Anjali Dwivedi | Published:
Share
tcs layoff
tcs layoff

TCS ने 30 हजार कर्मचारियों को नौकरी से निकाला है। कंपनी ने यह भी संकेत दिया है कि आने वाले समय में, खासकर 2026 में और कर्मचारियों को बाहर निकाला जा सकता है।

News in short

  • TCS ने पिछले छह महीनों में लगभग 30 हजार कर्मचारियों की छंटनी की है।
  • कंपनी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के दबाव में रिस्ट्रक्चरिंग की योजना बनाई।
  • तीसरी तिमाही (1 अक्टूबर से 31 दिसंबर 2025) में 1,800 कर्मचारियों की छंटनी की गई।
  • कंपनी की हेडकाउंट दिसंबर 2025 में घटकर 5 लाख 82 हजार 163 रह गई।
  • कंपनी ने ऑफिस अटेंडेंस नियम न मानने पर कर्मचारियों को परफॉर्मेंस साइकिल से बाहर करने की चेतावनी दी है।

News in detail

देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी TCS (Tata Consultancy Services)ने पिछले छह महीनों में 30 हजार कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। इस दौरान कंपनी ने साफ किया है कि यह छंटनी का सिलसिला अभी खत्म नहीं हुआ है।

2025 में किए गए बड़े पैमाने पर रिस्ट्रक्चरिंग के बाद कंपनी ने यह फैसला लिया है। इसके साथ ही कंपनी ने यह भी इशारा किया है कि आने वाले समय में और कर्मचारियों की छंटनी की जा सकती है।

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के कारण बदलाव

TCS ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते इस्तेमाल के चलते अपने कार्य करने के तरीके में बड़े बदलाव किए हैं। इसके परिणामस्वरूप कर्मचारियों की छंटनी एक जरूरी कदम बन गया है।

कंपनी ने पुष्टि की है कि रिस्ट्रक्चरिंग का यह प्रोसस अभी जारी रहेगा। यदि जरूरत पड़ी, तो 2026 में भी कर्मचारियों को निकाला जा सकता है। कंपनी ने यह जानकारी अपनी तीसरी तिमाही के नतीजों के बाद दी है, जो एक अक्टूबर से 31 दिसंबर 2025 के बीच रहे।

कितने कर्मचारियों की हुई छंटनी?

TCS के चीफ ह्यूमन रिसोर्स ऑफिसर सुदीप कुन्नुमल ने एनालिस्ट्स को बताया कि, अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में करीब 1,800 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला गया। यह आंकड़ा कंपनी की तिमाही रिपोर्ट में दिए गए फैक्ट शीट से लिया गया है।

इस फैक्ट शीट के अनुसार, कंपनी ने पिछले तीन महीनों में कुल 11 हजार कर्मचारियों को बाहर किया। इनमें से 1,800 कर्मचारियों को तो कंपनी ने अपनी तय प्रक्रिया के तहत बाहर किया, जबकि बाकी कर्मचारी खुद ही कंपनी छोड़कर चले गए।

कंपनी की संख्या घट रही है

साल 2025 की तीसरी तिमाही में TCS ने 11 हजार 151 कर्मचारियों को बाहर किया। जबकि इससे पहले 1 जुलाई से 30 सितंबर में कंपनी ने 19 हजार 755 कर्मचारियों की छंटनी की थी।

इससे यह साफ होता है कि कंपनी की कर्मचारियों की संख्या लगातार घट रही है। दिसंबर 2025 के अंत तक कंपनी में कुल 5 लाख 82 हजार 163 कर्मचारी रह गए थे, जो कि 6 लाख के स्तर से काफी कम है।

TCS में छंटनी की असल वजह

TCS की छंटनी के पीछे केवल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का दबाव ही नहीं है। रिपोर्ट के अनुसार, यह भी देखा जा रहा है कि कंपनी कम प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को बाहर निकालकर अपनी लागत को घटाना चाहती है। इसके अलावा, TCS ने अपनी कार्यस्थल नीति में बदलाव किए हैं।

कंपनी ने हाल ही में वर्क-फ्रॉम-ऑफिस के नियमों को कड़ा किया है। यह भी सुनने में आया है कि अगर कर्मचारी ऑफिस अटेंडेंस नियमों का पालन नहीं करेंगे, तो उन्हें 2026 के परफॉर्मेंस रेटिंग साइकिल से बाहर किया जा सकता है।

ये खबरें भी पढ़ें...

TCS ने तोड़े नियम! 12,000 कर्मचारियों की छंटनी के बाद अब मुकदमेबाजी में फंसी कंपनी

कंपनियों में AI और छंटनी का डर, कैसे बचाएं अपनी नौकरी, यहां जानें सबसे आसान टिप्स

TCS में छंटनी का भूचाल: 12 हजार लोगों की छिन सकती है नौकरी, ये चीज बनी बड़ी वजह

TCS, अमेजन और माइक्रोसॉफ्ट ने 1 लाख कर्मचारियों को हटाया, AI के कारण हुई छंटनी

Tags:
  • आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
  • tcs
  • Tata Consultancy Services
  • TCS में छंटनी
  • आईटी कंपनी
MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार

By Aman Vaishnav

MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल