100 से ज्यादा विमानों के बाद अब CRPF स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी
Raj Singh | Oct 22, 2024, 15:32 IST
the sootr
पिछले कई दिनों से विमानों को बम से उड़ाने की धमकियां मिल रही हैं। करीब एक हफ्ते में 100 से ज्यादा बम विस्फोट की धमकियां मिल चुकी हैं। इसके अलावा देशभर में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के स्कूलों को भी बम से उड़ाने की धमकियां मिल रही हैं।
पिछले कई दिनों से विमानों को बम से उड़ाने की धमकियां मिल रही हैं। सोमवार रात को भी इंडिगो, विस्तारा, अकासा और एयर इंडिया की 35 उड़ानों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इसके अलावा देश भर के कई सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स ( CRPF ) स्कूलों को बम से उड़ाने की भी धमकी दी गई है। इनमें से दो दिल्ली और एक हैदराबाद का स्कूल भी शामिल हैं।
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, भारतीय एयरलाइंस द्वारा संचालित 30 घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। सूत्रों ने बताया कि बम की धमकी पाने वालों में इंडिगो, विस्तारा, अकासा और एयर इंडिया की उड़ानें शामिल हैं। जानकारी के लिए बता दें कि करीब 8 दिनों में अब तक 120 से ज्यादा विमानों को बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है।
सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। जानकारी के मुताबिक यह धमकी स्कूल मैनेजमेंट को ई-मेल के जरिए दी गई है। इसके अलावा मेल भेजने वाले ने पूर्व डीएमके लीडर जफर सादिक की अरेस्ट का जिक्र किया है। इसको हाल में ही एनसीबी और फिर ईडी ने गिरफ्तार किया था। बता दें कि इसके अलावा तमिलनाडु के कोयंबटूर के चिन्नावेदमपट्टी और सरवनमपट्टी के 2 प्राइवेट स्कूलों को भी बम की धमकियां मिली हैं।
इस संबंध में विस्तारा एयरलाइन के प्रवक्ता ने कहा कि हम पुष्टि करते हैं कि 21 अक्टूबर 2024 को संचालित होने वाली विस्तारा की कुछ उड़ानों को सोशल मीडिया पर सुरक्षा संबंधी धमकियां मिली हैं। हमने तुरंत संबंधित अधिकारियों को सतर्क कर दिया है और उनके द्वारा निर्धारित सभी सुरक्षा प्रक्रियाओं का पालन कर रहे हैं। विस्तारा में, हमारे ग्राहकों, चालक दल और विमान की सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है।
मुंबई आ रही विस्तारा की फ्लाइट को मिली धमकी, 3 दिनों में 19वां मामला
एयर इंडिया एयरलाइन ने विमान को बम से उड़ाने की धमकी की पुष्टि की है। एयरलाइन ने कहा कि सोमवार को उड़ान भरने वाले एयर इंडिया के कुछ विमानों को धमकियां मिली थीं। निर्धारित प्रोटोकॉल का पालन करते हुए संबंधित अधिकारियों को तुरंत सतर्क कर दिया गया और नियामक अधिकारियों और सुरक्षा एजेंसियों के मार्गदर्शन के अनुसार सभी सुरक्षा प्रक्रियाओं का सख्ती से पालन किया गया।
गौरतलब है कि पिछले एक हफ्ते से विमानों को उड़ाने की धमकियां मिल रही हैं। इस मामले को लेकर नागरिक उड्डयन मंत्री के राम मोहन नायडू ने कहा कि बम की धमकियां अफवाह हैं, लेकिन इन्हें हल्के में नहीं लिया जा सकता है।
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, भारतीय एयरलाइंस द्वारा संचालित 30 घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। सूत्रों ने बताया कि बम की धमकी पाने वालों में इंडिगो, विस्तारा, अकासा और एयर इंडिया की उड़ानें शामिल हैं। जानकारी के लिए बता दें कि करीब 8 दिनों में अब तक 120 से ज्यादा विमानों को बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है।
मेल के जरिए मिली धमकी
विस्तारा एयरलाइन ने की पुष्टि
मुंबई आ रही विस्तारा की फ्लाइट को मिली धमकी, 3 दिनों में 19वां मामला
इन 10 उड़ानों को बम से उड़ाने की धमकी मिली
- 6E-77 Bengaluru Jeddah
- 6E-18 Istanbul Mumbai
- 6E-164 Mangalore Mumbai
- 6E-118 Lucknow Pune
- 6E-75 Ahmedabad Jeddah
- 6E-63 Delhi Jeddah
- 6E-12 Istanbul-Delhi
- 6E-83 Delhi Dammam
- 6E-65 Kozikode jeddah
- 6E-67 Hyderabad Jeddah
एयर इंडिया ने क्या कहा?
गौरतलब है कि पिछले एक हफ्ते से विमानों को उड़ाने की धमकियां मिल रही हैं। इस मामले को लेकर नागरिक उड्डयन मंत्री के राम मोहन नायडू ने कहा कि बम की धमकियां अफवाह हैं, लेकिन इन्हें हल्के में नहीं लिया जा सकता है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava