तिरुपति लड्डू विवाद : चर्बी के बाद अब तंबाकू मिलने का दावा

Amresh Kushwaha | Sept 24, 2024, 15:56 IST
Share
तिरुपति लड्डू में तंबाकू
तिरुपति लड्डू में तंबाकू

तिरुपति लड्डू में चर्बी मिलने के आरोप लगने से विवाद बढ़ता जा रहा है। वहीं इस बीच एक महिला ने दावा किया कि तिरुपति मंदिर से मिले लड्डू के अंदर तंबाकू मिला है।

आंध्र प्रदेश स्थित श्री वेंकटेश्वर मंदिर (Shri Venkateshwara Temple) के प्रसादम (Prasadam) के रूप में दिए जाने वाले लड्डू (Laddu) को लेकर विवाद फिर से गरम हो गया है। हाल ही में एक महिला ने दावा किया कि तिरुपति मंदिर से मिले लड्डू (laddu) के अंदर तंबाकू पाया गया है। बता दें कि इससे पहले तिरुपति के लड्डू में जानवर की चर्बी (animal fat) मिलने के आरोप लगाए जा चुके हैं। यह घटना तिरुपति मंदिर की प्रतिष्ठा पर गहरा सवाल खड़ा करती है।

ये खबर भी पढ़िए...तिरुपति लड्डू विवाद पर बोले रामभद्राचार्य- जल्द लेंगे बदला

तंबाकू का नया मामला

तिरुपति के लड्डू से जुड़े इस तंबाकू वाले मामले का खुलासा खम्मम जिले की दोन्थु पद्मावती (Donthu Padmavati) ने किया है। पद्मावती ने दावा किया कि उन्हें 19 सितंबर को तिरुपति मंदिर से लाए गए लड्डू में तंबाकू की पुड़िया मिली। यह घटना तब हुई जब वह अपने परिवार और पड़ोसियों को प्रसादम (Prasadam) बांट रही थीं। उन्होंने कहा, मैं जैसे ही लड्डू बांटने वाली थी, मुझे कागज के एक छोटे टुकड़े में तंबाकू मिला, जिसे देखकर मैं चौंक गई।

पद्मावती ने इस घटना पर दुख जताते हुए कहा कि मंदिर का प्रसादम (Prasadam) हमेशा पवित्र माना जाता है, और इस तरह की मिलावट भक्तों की भावनाओं को ठेस पहुंचाती है।

ये खबर भी पढ़िए...तिरुपति मंदिर : भगवान ने बताई थी लड्डू बनाने की विधि! जानें तिरुपति के लड्डुओं की इनसाइड स्टोरी

लड्डू में चर्बी का मामला सुप्रीम कोर्ट में

इसके पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता सुब्रमण्यम स्वामी (Subramanian Swamy) ने तिरुपति लड्डू में जानवरों की चर्बी मिलने के आरोपों को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। उन्होंने अदालत से मांग की है कि इस मामले की जांच अदालत की निगरानी में की जाए ताकि भक्तों के बीच पैदा हुई आशंकाओं को दूर किया जा सके।

ये खबर भी पढ़िए...महाकाल के भक्तों के लिए हर दिन बनाए जाते हैं 30 क्विंटल लड्डू, गुणवत्ता के लिए मिल चुके हैं कई अवॉर्ड

सुब्रमण्यम स्वामी ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

स्वामी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि मैंने सुप्रीम कोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की है। इसमें मैंने मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के आरोपों की जांच की मांग की है। नायडू ने दावा किया था कि तिरुपति लड्डू में सड़े हुए पदार्थों और जानवरों के मांस की मिलावट की गई है।

ये खबर भी पढ़िए...MP पहुंची तिरुपति लड्डू विवाद की आंच, पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने की बाबा महाकाल के प्रसाद की जांच की मांग

तिरुपति मंदिर प्रबंधन का बयान

इस विवाद पर मंदिर प्रबंधन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। वहीं मंदिर प्रबंधन को इस मामले पर जल्द से जल्द स्पष्टता देनी होगी ताकि भक्तों का विश्वास बना रहे।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • तिरुपति लड्डू विवाद
  • Tirupati Laddu Controversy
  • तिरुपति मंदिर लड्डू विवाद
  • Tirupati temple laddu controversy
  • लड्डू विवाद
  • laddu controversy
  • तिरुपति लड्डू में तंबाकू
  • Tirupati Laddu Tobacco
  • प्रसादम विवाद
  • Prasadam Controversy
  • सुप्रीम कोर्ट में तिरुपति लड्डू मामला
  • Supreme Court Tirupati Laddu
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा