Top News : खबरें आपके काम की

Sandeep Kumar | Jan 10, 2026, 21:11 IST
Share
top news  (10)
top news (10)

नमस्कार, लश्कर आतंकी का पाकिस्तान पर तंज, हर बच्चा कर्जदार; ममता बनर्जी का आरोप: SIR प्रक्रिया के कारण 77 मौतें; देश-दुनिया की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

ममता बनर्जी का आरोप: SIR प्रक्रिया के कारण 77 मौतें, 4 आत्महत्या के प्रयास

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को एक पत्र लिखकर राज्य में चल रही SIR प्रक्रिया पर गंभीर आरोप लगाए हैं। ममता ने दावा किया कि इस प्रक्रिया के कारण 77 लोगों की मौत हो गई, जिसमें 4 ने आत्महत्या का प्रयास भी किया। उन्होंने इसे अमानवीय और दबावपूर्ण बताया। ममता ने यह भी कहा कि इस प्रक्रिया के दौरान नाम कटने के बाद कई नामी हस्तियां भी परेशान हुईं, जिनमें नोबेल पुरस्कार विजेता अमर्त्य सेन, क्रिकेटर मोहम्मद शमी, और कवि जॉय गोस्वामी शामिल हैं।

पाकिस्तान ने दुनियाभर से उधार लिया, हर बच्चा कर्जदार: लश्कर कमांडर का तंज

पाकिस्तान के आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा के सीनियर कमांडर मोहम्मद अशफाक राणा ने पाकिस्तान की सरकार पर तीखा हमला किया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने दुनिया के अधिकांश देशों से कर्ज लिया है, और इसका परिणाम यह है कि यहां पैदा होने वाला हर बच्चा कर्ज के बोझ तले जन्म ले रहा है। राणा ने पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति पर सवाल उठाते हुए इसे लगातार बिगड़ते हुए बताया और कहा कि अगर कर्ज की बजाय यह पैसा देश में निवेश किया गया होता, तो पाकिस्तान आज कई विकसित देशों से आगे होता।

ट्रंप बोले- ग्रीनलैंड पर कब्जा करना मजबूरी, रूस और चीन के लिए नहीं छोड़ सकते

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ग्रीनलैंड पर कब्जा करने को अमेरिका की सुरक्षा के लिए जरूरी बताया है। उन्होंने कहा कि यदि अमेरिका ने ग्रीनलैंड पर नियंत्रण नहीं किया तो रूस और चीन जैसे देशों की गतिविधियां यहां बढ़ सकती हैं। ट्रम्प ने यह स्पष्ट किया कि यह जमीन खरीदने का मसला नहीं है, बल्कि यह रूस और चीन को अपने पड़ोस से दूर रखने की जरूरत है। ट्रम्प ने ग्रीनलैंड पर कब्जे के लिए सख्त कदम उठाने की बात भी कही, हालांकि उन्होंने डेनमार्क के साथ अच्छे संबंधों की भी पुष्टि की।

राम मंदिर में नमाज पढ़ने की कोशिश करने वाला कश्मीरी शख्स गिरफ्तार

अयोध्या के राम मंदिर में एक 55 वर्षीय कश्मीरी व्यक्ति ने नमाज पढ़ने की कोशिश की। जैसे ही उसने कपड़ा बिछाया, सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़ लिया। वह नारेबाजी करने लगा। पूछताछ में उसने अपना नाम अबु अहद शेख बताया। वह कश्मीर के शोपियां का रहने वाला है। सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंच गईं। अबु अहद शेख से पुलिस कंट्रोल रूम में पूछताछ की जा रही है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

अशोक गहलोत का अमित शाह से सवाल, कन्हैयालाल के परिजनों को कब मिलेगा न्याय

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को विधानसभा चुनाव 2023 में कन्हैयालाल हत्याकांड को मुद्धा बनाए जाने का रंज आज भी है। यह चर्चित हत्याकांड 2022 में उनके मुख्यमंत्री कार्यकाल के दौरान हुआ था। इसे भाजपा ने बड़ा मुद्दा बनाया था। इसको लेकर गहलोत का दर्द आज भी रह-रहकर उभर ही आता है। खासकर केंद्रीय गृह मंत्री राजस्थान के दौरे पर आते हैं तो उन्हें 2023 के चुनाव में उनके दिए भाषणों की याद आ ही जाती है। अमित शाह दो दिन के राजस्थान दौरे पर हैं। ऐसे में गहलोत ने उन फिर हमला बोला है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

ईरान में सरकार विरोधी प्रदर्शनों में 217 लोगों की मौत

ईरान में सरकार विरोधी प्रदर्शनों के दौरान कम से कम 217 लोगों की मौत का दावा किया गया है, जिसमें अधिकतर की जान गोलीबारी में गई। तेहरान के अस्पतालों में कई प्रदर्शनकारियों के शव दर्ज हुए हैं। सुरक्षा बलों ने प्रदर्शन को काबू में करने के लिए कई जगहों पर गोलीबारी की। इस बीच, रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के एक अधिकारी ने बच्चों को प्रदर्शनों से दूर रखने की चेतावनी दी। अमेरिका ने ईरान सरकार को इसके परिणाम भुगतने की धमकी दी है।

उत्तर भारत में सर्दी का कहर जारी, MP में शीतलहर जनजीवन प्रभावित

उत्तर भारत में सर्दी का कहर लगातार जारी है, जहां उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में तापमान -19°C तक गिर चुका है। वहीं, जैसलमेर में भी तापमान 4.6°C रिकॉर्ड किया गया। उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश के कई जिलों में शीतलहर और कोहरे की वजह से जनजीवन प्रभावित हुआ है। ट्रेन और फ्लाइट्स की देरी का सामना करना पड़ा है, जबकि पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी से तापमान और भी गिरने का अनुमान है।

MPPSC का 87-13% फार्मूले पर याचिका, हुई बहस, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब

मध्य प्रदेश में ओबीसी को 27 फीसदी आरक्षण देने को लेकर कानूनी विवाद के बाद राज्य सरकार ने सितंबर 2022 में 87-13% का नया फार्मूला लागू किया था। तभी से प्रोवीजनल कैटेगरी 13 फीसदी में सभी रिजल्ट रोके हुए हैं। इस मामले में जबलपुर हाईकोर्ट में याचिका पर फिर से सुनवाई हुई, जिसमें बेंच ने सभी पक्षकारों से जवाब मांगा है। अगली सुनवाई 27 जनवरी को होगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

बृजमोहन या गजेंद्र में कौन है असली,कौन है नकली, बीजेपी के अंदर जंबूरी पर जंग, असली अध्यक्ष को लेकर फंस गया पेंच

छत्तीसगढ़ स्काउट गाइड का असली अध्यक्ष कौन है। यह वो सवाल है जो इस समय छत्तीसगढ़ की राजनीति में उबाल लाए हुए है। सांसद बृजमोहन अग्रवाल का दावा वैधानिक अध्यक्ष को लेकर है। वहीं गजेंद्र यादव स्कूल शिक्षा मंत्री के नाते पदेन अध्यक्ष बन गए हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की 180 स्पीड पर नहीं छलका बूंदभर पानी, 17 जनवरी से शुरुआत

देश में जल्द ही वंदेभारत स्लीपर ट्रेन की शुरुआत होने जा रही है। इस नई ट्रेन का पहला ट्रायल शनिवार को किया गया। यह ट्रेन 180 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ी। इस दौरान ट्रेन के बोनट पर चार ग्लास पानी रखे गए थे। हैरान कर देने वाली बात यह रही कि इतनी तेज रफ्तार से दौड़ने के बाद भी पानी की एक भी बूंद छलकी नहीं। यह वंदेभारत स्लीपर ट्रेन के डिजाइन और स्थिरता को लेकर एक बड़ा संकेत है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

चूहे-दीमक खा गए 7 करोड़ का धान... बयान देने वाले DMO को नोटिस जारी, केंद्र प्रभारी निलंबित

कवर्धा जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2024–25 के दौरान धान संग्रहण में बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। जिले के दो धान खरीदी केंद्रों से करीब 26 हजार क्विंटल धान खराब या गायब पाया गया है, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत लगभग 7 करोड़ रुपए बताई जा रही है। इस गंभीर मामले में जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए संग्रहण केंद्र प्रभारी प्रीतेश पांडेय को निलंबित कर दिया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

बोर्ड परीक्षा से पहले शिक्षा विभाग में फिर थोक तबादले, अब 6521 लेक्चररों की अदला-बदली

राजस्थान में 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा शुरू होने में एक माह का समय बचा है, लेकिन उस से पहले ही शिक्षा विभाग ने तबादलों की झड़ी लगा दी है। शनिवार के दिन 6521 लेक्चररों के ट्रांसफर कर दिए गए। करीब सुबह 7:30 बजे 1,644 हिन्दी लेक्चररों की ट्रांसफर लिस्ट जारी की गई। इसके कुछ ही समय बाद अन्य विषयों के 4877 लेक्चररों की ट्रांसफर लिस्ट जारी कर दी गई। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

पाकिस्तान मंत्री आसिफ बोले बेंजामिन नेतन्याहू को करो गिरफ्तार

खबरें काम की: पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को किडनैप करने की मांग की। उन्होंने कहा कि अमेरिका को नेतन्याहू को उसी तरह पकड़ना चाहिए, जैसे वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मदुरो को पकड़ा गया था। आसिफ ने नेतन्याहू को गाजा में फिलिस्तीनियों के खिलाफ अत्याचारों का दोषी ठहराया और उन्हें मानवता का अपराधी करार दिया। इस बयान ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचाया और पाकिस्तानी मीडिया में चर्चा का विषय बना।



Tags:
  • राजस्थान
  • छत्तीसगढ़
  • डोनाल्ड ट्रंप
  • ममता बनर्जी
  • मध्य प्रदेश
  • पाकिस्तान
  • खबरें काम की
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती