अशोक गहलोत का अमित शाह से सवाल, कन्हैयालाल के परिजनों को कब मिलेगा न्याय
Mukesh Sharma | Jan 10, 2026, 16:29 IST
Photograph: (the sootr)
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के राजस्थान दौरे पर फिर कन्हैयालाल हत्याकांड का मुद्दा उठाया है। उन्होने कहा कि कन्हैयालाल के परिजनों को कब न्याय मिलेगा।
Jaipur. राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को विधानसभा चुनाव 2023 में कन्हैयालाल हत्याकांड को मुद्धा बनाए जाने का रंज आज भी है। यह चर्चित हत्याकांड 2022 में उनके मुख्यमंत्री कार्यकाल के दौरान हुआ था। इसे भाजपा ने बड़ा मुद्दा बनाया था।
इसको लेकर गहलोत का दर्द आज भी रह-रहकर उभर ही आता है। खासकर केंद्रीय गृह मंत्री राजस्थान के दौरे पर आते हैं तो उन्हें 2023 के चुनाव में उनके दिए भाषणों की याद आ ही जाती है। अमित शाह दो दिन के राजस्थान दौरे पर हैं। ऐसे में गहलोत ने उन फिर हमला बोला है।
राजस्थान के 18 शहरों की जहरीली हवा, देश के टॉप-50 प्रदूषित शहरों में भिवाड़ी आगे
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया एक्स पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का राजस्थान आने पर स्वागत करते हुए लिखा है, आपसे अपेक्षा है कि वे आज अपनी राजनीतिक चुप्पी को तोडेंगे। साथ ही बताएंगे कि स्वर्गीय.कन्हैयालाल के परिवार को न्याय कब मिलेगा।
ठंड ने फिर से पकड़ी रफ्तार, एमपी-सीजी और राजस्थान में कड़ी सर्दी का अलर्ट
गहलोत ने शाह को याद दिलाया है कि आपके गृह मंत्रालय के अधीन एनआईए ने घटना की रात ही कन्हैयालाल हत्याकांड का केस राजस्थान पुलिस से ले लिया था। लेकिन, एनआईए के पास यह केस होने के बावजूद अभी तक न्याय क्यों नहीं मिला है? उनका परिवार अभी तक न्याय के लिए क्यों भटक रहा है।
गिग वर्कर्स के समर्थन में गहलोत, मनरेगा का पुराना स्वरूप लौटाने की मांग
गहलोत ने लिखा है कि आप तो चुनाव में 5 लाख बनाम 50 लाख का असत्य बोलकर भ्रम फैलाने के चैंपियन थे। लेकिन, स्वर्गीय कन्हैयालाल के परिवार ने आपके झूठ को एक्सपोज कर बता दिया है कि उनके परिवार को 50 लाख रुपए का मुआवजा एवं दोनों पुत्रों को सरकारी नौकरी मिली थी। क्या आप राजस्थान की जनता से असत्य बोलने के लिए माफी मांगेंगे? यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि जिस मुद्धे पर आपने चुनाव लड़ा, उसे अब भुला दिया गया है।
अरावली पर सियासी घमासान : राजेंद्र राठौड़ का अशोक गहलोत पर हमला, भ्रम फैलाने का लगाया आरोप
दिग्विजय की पोस्ट के बहाने अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- उन्हें समझाना नामुमकिन
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार शाम जोधपुर पहुंचे। उन्होंने शनिवार को जोधपुर में माहेश्वरी समाज के कार्यक्रम में भाग लिया। शाह ने शनिवार को जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के साथ 10 हजार नवनियुक्त पुलिस कांस्टेबल को नियुक्ति पत्र बांटे। यह समारोह राजस्थान पुलिस अकादमी में आयोजित हुआ।
कन्हैयालाल हत्याकांड के आरोपी जावेद की जमानत बरकरार, सुप्रीम कोर्ट का रद्द करने से इनकार
जानिए
इसको लेकर गहलोत का दर्द आज भी रह-रहकर उभर ही आता है। खासकर केंद्रीय गृह मंत्री राजस्थान के दौरे पर आते हैं तो उन्हें 2023 के चुनाव में उनके दिए भाषणों की याद आ ही जाती है। अमित शाह दो दिन के राजस्थान दौरे पर हैं। ऐसे में गहलोत ने उन फिर हमला बोला है।
राजस्थान के 18 शहरों की जहरीली हवा, देश के टॉप-50 प्रदूषित शहरों में भिवाड़ी आगे
अशोक गहलोत का अमित शाह से सवाल
ठंड ने फिर से पकड़ी रफ्तार, एमपी-सीजी और राजस्थान में कड़ी सर्दी का अलर्ट
घटना की रात ही एनआईए ने ले लिया था केस
गिग वर्कर्स के समर्थन में गहलोत, मनरेगा का पुराना स्वरूप लौटाने की मांग
आप तो असत्य बोलकर भ्रम फैलाने के चैंपियन
केंद्रीय गृह मंत्री श्री @AmitShah राजस्थान पधार रहे हैं। आपका यहां स्वागत है।
आपसे अपेक्षा है कि वे आज अपनी 'राजनीतिक चुप्पी' तोड़ेंगे और बताएंगे कि स्व. कन्हैयालाल जी के परिवार को न्याय कब मिलेगा? आपके गृह मंत्रालय के अधीन नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने घटना की रात ही यह…
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) January 10, 2026
खत्म हो चुका है राजस्थान में कानून का इकबाल पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केंद्रीय गृह मंत्री से कहा है कि आज राजस्थान में कानून का इकबाल खत्म हो चुका है। रंगदारी, दुष्कर्म और माफियाराज से जनता त्रस्त है। बजरी माफिया रोज हत्याएं कर रहा है। गहलोत ने सोशल मीडिया पर कहा कि हद तो तब हो गई, जब दूसरे राज्यों की पुलिस यहां आकर एक्शन करती है और मुख्यमंत्री जी कहते हैं राजस्थान पुलिस को जानकारी ही नहीं है। गृह मंत्री जी, भाषणेां से परे हटकर राजस्थान की बिगड़ती कानून व्यवस्था पर जवाब दीजिए।
शनिवार को शाह बांटे नियुक्ति पत्र....
कन्हैयालाल हत्याकांड के आरोपी जावेद की जमानत बरकरार, सुप्रीम कोर्ट का रद्द करने से इनकार
जानिए उदयपुर कन्हैयालाल हत्याकांड की टाइमलाइन
- जून 2022: भाजपा नेता नूपुर शर्मा की पैगंबर मोहम्मद पर की गई टिप्पणी के समर्थन में उदयपुर के कन्हैयालाल ने एक सोशल मीडिया पोस्ट साझा की।
- 28 जून 2022: कन्हैयालाल की टेलर दुकान में रियाज़ अट्टारी और गौस मोहम्मद ग्राहक बनकर घुसे। उन्होंने कन्हैयालाल पर चाकू से हमला किया और उनका गला काट दिया।
- हत्या के बाद आरोपियों ने एक और वीडियो जारी किया, जिसमें उन्होंने हत्या की जिम्मेदारी ली। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धमकी दी।
- 29 जून 2022: राजस्थान पुलिस ने मुख्य आरोपियों को राजसमंद जिले से गिरफ्तार किया। मामले को आतंकी घटना मानते हुए जांच एनआईए ने अपने हाथ में ली।
- दिसंबर 2022: एनआईए ने 11 लोगों के खिलाफ चार्जशीट पेश की और अभियुक्तों के खिलाफ हत्या,आपराधिक साजिश और यूएपीए (गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम) के तहत आरोप लगाए।
- जनवरी 2026: मामला अदालत में लंबित है। परिवार न्याय का इंतजार कर रहा है। इस घटना पर फिल्म 'उदयपुर फाइल्स' भी इसी दौरान रिलीज हो चुकी है।
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA