Top News : खबरें आपके काम की

Sandeep Kumar | Dec 14, 2025, 20:51 IST
Share
top news  (4)
top news (4)

नमस्कार, सिडनी में यहूदी समुदाय पर आतंकी हमला; नितिन नबीन बने BJP के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष। साथ ही, देश-दुनिया की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

सिडनी में यहूदी समुदाय पर आतंकी हमला, एक हमलावर की मौत

ऑस्ट्रेलिया के सिडनी स्थित बाडी बीच पर रविवार को फायरिंग हुई। यह घटना हनुक्का त्योहार मना रहे यहूदी समुदाय पर हुई। फायरिंग में 11 लोगों की मौत हो गई, 29 घायल हो गए। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में घटना को देखा जा सकता है। पुलिस ने दोनों हमलावरों को काबू करने के लिए गोली चलाई। एक हमलावर की मौत हो गई। इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर माइकल वॉन बाल-बाल बच गए। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी जान बचाने की बात की।

नितिन नबीन बने बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, मिली अहम जिम्मेदारी

छत्तीसगढ़: भारतीय जनता पार्टी ने बिहार सरकार के मंत्री नितिन नबीन (45) को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह कदम बीजेपी की संगठनात्मक रणनीति का हिस्सा है। इसका उद्देश्य पार्टी के संगठन को मजबूत करना और युवा नेतृत्व को बढ़ावा देना है। बीजेपी ने इस निर्णय को लेकर यह भी स्पष्ट किया कि नितिन नबीन के संगठनात्मक अनुभव और उनके प्रशासनिक कौशल के कारण उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह निर्णय बिहार की राजनीति के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी के विस्तार को भी प्रभावित करेगा। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

रूस-यूक्रेन युद्ध: जेलेंस्की ने छोड़ी नाटो सदस्यता की जिद, अमेरिका से सुरक्षा की गारंटी की शर्त

यूक्रेन-रूस युद्ध को समाप्त करने की दिशा में बड़ा मोड़ आया। यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने नाटो सदस्यता की जिद छोड़ दी। जेलेंस्की ने कहा कि वह रूस से शांति समझौते के लिए नाटो की मांग पर समझौता करेंगे। इसके बदले, अमेरिका और यूरोप से सुरक्षा की गारंटी चाहिए। यह बयान ऐसे समय आया, जब ट्रंप के विशेष दूत रूस-यूक्रेन शांति वार्ता के लिए बर्लिन पहुंचे।

दिल्ली में कांग्रेस की वोट चोर गद्दी छोड़ महारैली, राहुल गांधी बोले-हम भाजपा और पीएम को हटाएंगे

दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस की वोट चोर गद्दी छोड़ रैली आयोजित की गई। इस दौरान कांग्रेस सांसद राहुल राहुल गांधी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि जनता को डरने की जरूरत नहीं है। हम आपके साथ हैं। कांग्रेस सच्चाई की लड़ाई लड़ रही है। चुनाव आयोग असत्य की लड़ाई लड़ रहा है। राहुल ने कहा यूपी के नेता हरियाणा में जाकर वोट कर रहे थे। कुछ दिन पहले पीएम के हाथ कांपते हुए देखे गए। सत्ता आज है कल नहीं। देश सच को जानता है। भाजपा की बहादुरी सत्ता की बदौलत है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

लश्कर-ए-तैयबा कमांडर हाफिज अब्दुल रउफ का भड़काऊ बयान, हम दिल्ली को दुल्हन बनाएंगे

लश्कर-ए-तैयबा कमांडर हाफिज अब्दुल रउफ ने भारत के खिलाफ भड़काऊ बयान दिया। रउफ ने कहा, गजवा-ए-हिंद होकर रहेगा। उन्होंने कहा, हम दिल्ली को दुल्हन बनाएंगे। रउफ ने भारत और पीएम मोदी को सबक सिखाने की बात की। यह वीडियो नवंबर में बना था, लेकिन अब वायरल हुआ है। रउफ ने दावा किया कि दिल्ली लाल किला हमले के बाद भारतीय वायुसेना पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र में घुसेगी नहीं। पाकिस्तान इस्लामी देशों में इकलौती परमाणु शक्ति है। रउफ ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत 50 साल तक हमला नहीं करेगा। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

सीरिया में ISIS का अमेरिकी सैनिकों पर हमला: 3 की मौत, ट्रम्प ने दी मुंहतोड़ प्रतिक्रिया

मध्य सीरिया के पल्मायरा शहर में शनिवार को ISIS ने अमेरिकी सैनिकों को निशाना बनाया। हमले में दो अमेरिकी सैनिक और एक नागरिक की मौत हो गई। तीन सैनिक घायल हुए। यह हमला ISIS के खिलाफ अमेरिकी आतंकवाद-रोधी अभियानों के दौरान हुआ। हमलावर को सीरियाई बलों ने मार गिराया। यह राष्ट्रपति असद के सत्ता से हटने के बाद अमेरिकी सैनिकों पर पहला हमला है। ट्रम्प ने जिम्मेदार समूह के खिलाफ कड़ी प्रतिक्रिया की धमकी दी।

बेरोजगार युवाओं की होगी बल्ले-बल्ले, RPSC 2026 में निकालेगी 12,294 पदों पर बंपर भर्ती

राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा 2026 में आयोजित की जाने वाली भर्ती परीक्षा का ऐलान कर दिया गया है। आयोग जनवरी से सितंबर 2026 के बीच कुल 12,294 पदों के लिए भर्ती परीक्षा आयोजित करेगा। इन परीक्षाओं में करीब 25 लाख अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना है। इस बड़े स्तर पर भर्तियों से राज्य के बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। साथ ही वे अभ्यर्थी जिन्हें लंबे समय से भर्ती की प्रतीक्षा थी। उन्हें भी राहत मिलेगी। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

कुर्सी विवाद से BJP में घमासान : मंत्री-विधायक के बीच बढ़ा सियासी तूफान, गहराया प्रोटोकॉल विवाद

राजस्थान के बीकानेर में आयोजित एक सरकारी कार्यक्रम के दौरान प्रोटोकॉल को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। भाजपा सरकार के दो साल पूरे होने के उपलक्ष्य में शनिवार को आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत से पहले ही स्थिति तनावपूर्ण हो गई। विवाद तब शुरू हुआ, जब कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने से पहले ही प्रचार वाहन को हटा दिया गया। इस घटनाक्रम के बाद विधायक जेठानंद व्यास और प्रशासन के बीच समन्वय की कमी साफ तौर पर उजागर हुई। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

जिनसे मध्यप्रदेश सरकार हुई मजबूत, मंत्री विजय शाह ने उन्हीं लाड़ली बहनों को दे डाली धमकी, बोले...

कर्नल सोफिया कुरैशी का मामला अभी सुलझा नहीं है और मंत्री विजय शाह एक बार फिर अपनी बात से चर्चा में आ गए हैं। इसस बार मंत्री शाह ने लाड़ली बहना योजना के लाभार्थियों को लेकर विवादास्पद बयान दिया है। मंत्री शाह का कहना था कि अगर सरकार करोड़ों रुपए खर्च कर रही है, तो उन लाड़ली बहनों को मुख्यमंत्री का सम्मान करने आना चाहिए। जो बहनें ऐसा नहीं करेंगी, उनकी जांच लंबित कर दी जाएगी। यह बयान उन्होंने रतलाम जिले में जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक के दौरान दिया है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

देशभर में कड़ाके की सर्दी का अलर्ट: उत्तराखंड और हिमाचल में बर्फबारी, बिहार में घना कोहरा

खबरें काम की: अगले हफ्ते से देशभर में सर्दी बढ़ेगी। पश्चिमी विक्षोभ 17 दिसंबर को हिमालयी राज्यों में पहुंचेगा। इससे जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में 18 से 20 दिसंबर तक बर्फबारी की संभावना है। 21-22 दिसंबर को ठंडी हवाएं मैदानी इलाकों में तापमान गिरा सकती हैं। बिहार में घने कोहरे से सड़क दुर्घटनाएं बढ़ी हैं। 7 गाड़ियां आपस में टकराई।

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • राजस्थान
  • लाड़ली बहना योजना
  • छत्तीसगढ़
  • खबरें काम की
  • नितिन नबीन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच