Top News : खबरें आपके काम की

नमस्कार, PM मोदी का AI कंटेंट पर ऑथेंटिसिटी लेबल लगाने का प्रस्ताव;  मैक्रों ने कहा, भारत में भी बच्चों के लिए बैन करें सोशल मीडिया। देश-दुनिया की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

author-image
Jitendra Shrivastava
New Update
top news  (52)

Photograph: (THESOOTR)

PM मोदी का AI कंटेंट पर लेबल लगाने का प्रस्ताव, अंबानी का 10 लाख करोड़ निवेश का ऐलान

खबरें काम की | top news:दिल्ली में चल रहे इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने AI कंटेंट के सुरक्षित इस्तेमाल के लिए 'ऑथेंटिसिटी लेबल' की बात कही। वहीं, रिलायंस के मुकेश अंबानी ने भारत को 'इंटेलिजेंस युग' में प्रवेश कराने के लिए ₹10 लाख करोड़ निवेश का ऐलान किया।

इमैनुएल मैक्रों ने पीएम मोदी से कहा, भारत में भी बच्चों के लिए बैन करें सोशल मीडिया

दुनिया के कई देशों में बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर रोक लग चुकी है। ऑस्ट्रेलिया समेत कई देशों ने बच्चों के फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बैन लगा दिया है। अब भारत में भी बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर बैन लगाने की मांग की जा रही है। इंडिया एआई समिट में फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने पीएम मोदी से बड़ी डिमांड की। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

फ्री खाना मिलेगा तो लोग काम क्यों करेंगे, सरकारें रोजगार दें: सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने फ्रीबीज कल्चर पर टिप्पणी की। कोर्ट ने कहा कि अगर सरकार मुफ्त खाना, गैस और बिजली देती रहेगी, तो लोग काम क्यों करेंगे? इससे काम करने की आदत खत्म हो जाएगी। सरकार को रोजगार पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। कोर्ट ने यह भी कहा कि गरीबों की मदद समझ में आती है, लेकिन बिना फर्क किए सभी को मुफ्त सुविधा देना गलत है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

अमेरिका ने ईरान पर हमला करने की तैयारी शुरू की, 2003 के बाद सबसे बड़ी एयर फोर्स तैनात

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच, इस हफ्ते अमेरिका ईरान पर हमला कर सकता है। CNN की रिपोर्ट के मुताबिक, राष्ट्रपति ट्रंप से अंतिम मंजूरी का इंतजार है। अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में अपनी सबसे बड़ी एयर फोर्स तैनात की है, और ऑपरेशन कई हफ्तों तक चल सकता है।

तालिबान का नया क्रूर कानून: पति अपनी पत्नी और बच्चों की कर सकता पिटाई, बस हड्डी न टूटे

अफगानिस्तान में तालिबान ने नया और खौफनाक कानून लागू किया है। यह तालिबान का फरमान घरेलू हिंसा के लिए छूट देता है। अब पति अपनी पत्नी और बच्चों को पीट सकता है। पिटाई तब तक जायज है जब तक हड्डी न टूटे। शरीर पर गहरा घाव होने पर ही अपराध माना जाएगा। मानवाधिकार संगठन 'रवादारी' ने इस पर गहरी चिंता जताई है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

किंग चार्ल्स के भाई प्रिंस एंड्रयू गिरफ्तार, एपस्टीन मामले में 17 साल की लड़की से रेप का आरोप

ब्रिटेन में किंग चार्ल्स के भाई प्रिंस एंड्रयू को एपस्टीन मामले में यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। 17 साल की लड़की से रेप का आरोप लगाते हुए वर्जीनिया गिफ्रे ने 2001 की घटना का जिक्र किया था, हालांकि एंड्रयू ने आरोपों को नकारा था। एंड्रयू का आज जन्मदिन भी है।

चुनाव आयोग की बड़ी घोषणा: 22 राज्यों में SIR प्रक्रिया अप्रैल से शुरू, 12 राज्यों में वोटर्स वेरिफिकेशन जारी!

चुनाव आयोग ने 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) प्रक्रिया की घोषणा की है, जो अप्रैल से शुरू होगी। चुनाव आयोग ने संबंधित अधिकारियों को तैयारी जल्दी पूरी करने के लिए कहा है, जबकि 12 राज्यों में वोटर्स वेरिफिकेशन का काम जारी है।

राहुल गांधी को गोली मारने की धमकी भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, कांग्रेस ने उठाया सुरक्षा का मुद्दा

राहुल गांधी को गोली मारने की धमकी दिए जाने के बाद राजस्थान की राजनीति में भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने हो गई। वायरल वीडियो में एक व्यक्ति राहुल गांधी और 25 अन्य कांग्रेस सांसदों को धमकी दे रहा है। राहुल गांधी को गोली मारने की धमकी वाले वीडियो के सामने आने के बाद गुरुवार नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने विधानसभा में इसे  सुरक्षा का गंभीर मुद्दा बताकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

बीजापुर में ऑपरेशन कागर का असर: कर्रेगुट्टा में मुठभेड़, 5 नक्सली ढेर, जंगल में अब भी सर्चिंग तेज

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के कर्रेगुट्टा क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने नक्सल विरोधी अभियान के तहत बड़ी सफलता का दावा किया है। घने जंगलों में चल रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन कागर” के दौरान सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में पांच नक्सलियों के मारे जाने की प्रारंभिक जानकारी सामने आई है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

70,000 करोड़ रुपए की बिरयानी बिक्री छिपाने के घोटाले का खुलासा, देशभर के रेस्टोरेंट्स पर टैक्स चोरी का आरोप

हैदराबाद में एक बड़े टैक्स चोरी घोटाले का खुलासा हुआ, जहां रेस्टोरेंट्स ने ₹70,000 करोड़ की बिरयानी बिक्री छिपाई। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने AI टूल्स से की गई जांच में पाया कि 1.77 लाख रेस्टोरेंट्स ने करोड़ों रुपए के बिल डिलीट किए, जिससे भारी टैक्स चोरी की गई।

सुप्रीम कोर्ट राहुल गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनाव आयोग सोशल मीडिया मुकेश अंबानी top news इमैनुएल मैक्रों खबरें काम की
Advertisment