Top News : खबरें आपके काम की

Jitendra Shrivastava | Dec 09, 2025, 21:57 IST
Share
top news (3)
Photograph: (THESOOTR)

नमस्कार, इंडोनेशिया में 7 मंजिला ऑफिस में लगी आग, 22 लोगों की मौत; इंडिगो फ्लाइट्स में 10% की कटौती, सरकार ने लिया कड़ा एक्शन। साथ ही, देश-दुनिया की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

शाह का बड़ा बयान: गांधी परिवार के खून में है वंदे मातरम् का विरोध

खबरें काम की | top news:राज्यसभा में मंगलवार को राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ पर चर्चा के दौरान गृहमंत्री अमित शाह ने अहम बयान दिया। उन्होंने कहा कि 1937 में जवाहरलाल नेहरू ने वंदे मातरम् के केवल दो अंतरों को मान्यता दी, जो देश में तुष्टीकरण की राजनीति की शुरुआत थी। शाह का कहना था कि अगर वंदे मातरम का पूरा गीत स्वीकार किया जाता तो शायद भारत का विभाजन नहीं होता। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि गांधी परिवार आज तक इसका विरोध करता आ रहा है।

इंडोनेशिया में 7 मंजिला ऑफिस में आग, 22 लोगों की मौत, बैटरी ब्लास्ट था कारण

इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में मंगलवार को एक 7 मंजिला ऑफिस में भीषण आग लग गई, जिसमें अब तक 22 लोगों की मौत हो चुकी है। आग की शुरुआत निचली मंजिल पर बैटरी के ब्लास्ट से हुई, जिससे ऊपरी मंजिल पर खाना खा रहे कर्मचारी भाग नहीं पाए। हादसे में कई लोग दम घुटने से भी मारे गए। इस इमारत में फंसे हुए लोगों को निकालने का काम जारी है, जबकि हादसा टेरा ड्रोन इंडोनेशिया के दफ्तर में हुआ।

इंडिगो फ्लाइट्स में 10% कटौती, सरकार ने लिया कड़ा एक्शन, 10 एयरपोर्ट पर IAS अफसर भेजे

भारत की प्रमुख एयरलाइन इंडिगो में आठ दिनों से जारी संकट के बाद सरकार ने सख्त कदम उठाए हैं। सोमवार को सिविल एविएशन मंत्रालय ने इंडिगो की 10% फ्लाइट्स में कटौती का आदेश दिया। इन कटौतियों का असर हाई-डिमांड रूट्स पर पड़ेगा, जिससे करीब 230 फ्लाइट्स कम हो जाएंगी। इसके अलावा, यात्रियों की परेशानियों की जांच के लिए 10 प्रमुख एयरपोर्ट्स पर सीनियर अफसरों को तैनात किया गया है।

ट्रम्प का आरोप: भारत के कारण अमेरिकी किसानों को हो रहा घाटा, लगाएंगे एक्स्ट्रा टैरिफ

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने व्हाइट हाउस में किसानों के लिए आर्थिक मदद की घोषणा करते हुए भारत पर आरोप लगाया कि सस्ता चावल भेजने के कारण अमेरिकी किसानों को घाटा हो रहा है। ट्रम्प ने कहा कि भारत, वियतनाम और थाईलैंड जैसे देशों से आने वाला सस्ता चावल 'डंपिंग' है और इससे अमेरिका के किसानों की कमाई प्रभावित हो रही है। इसके जवाब में, वह इन देशों पर एक्स्ट्रा टैरिफ लगाने पर विचार कर रहे हैं।

मौसम पूर्वानुमान (10 दिसंबर): एमपी में छाएंगे बादल, उत्तर भारत में बढ़ेगी सर्दी, दक्षिण में राहत

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 10 दिसंबर 2025 के लिए पूरे भारत का मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। इस दिन कई राज्यों में मौसम में महत्वपूर्ण बदलाव देखा जाएगा। कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश, ठंड और आंधी की चेतावनियां दी गई हैं। मौसम विभाग ने राज्यवार अलर्ट जारी किए हैं। उत्तर भारत में ठंड बढ़ने की संभावना है, जबकि पश्चिमी भारत में हल्की बारिश का अनुमान है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

मौलाना मदनी का कड़ा बयान: 'मरना मंजूर, लेकिन वंदे मातरम् नहीं बोलेंगे

जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने वंदे मातरम् को लेकर विवादित बयान दिया। उन्होंने कहा कि मरना मंजूर है लेकिन वंदे मातरम् नहीं बोलेंगे। मदनी का कहना था कि इस गीत के कुछ हिस्से इस्लाम के खिलाफ हैं, क्योंकि इसमें देवी-देवता की पूजा का उल्लेख है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मुसलमान केवल अल्लाह की पूजा करते हैं और देश से मोहब्बत अलग होती है, पूजा नहीं।

सोनिया गांधी को दिल्ली कोर्ट का नोटिस, 1980 की वोटर लिस्ट पर सवाल

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी को नोटिस जारी किया है। यह नोटिस 1980-81 की वोटर लिस्ट में उनके नाम जुड़वाने को लेकर दायर की गई याचिका पर दिया गया है। भाजपा का आरोप है कि सोनिया गांधी 1983 में भारत की नागरिक बनीं, लेकिन उनका नाम 1980 में वोटर लिस्ट में था। कोर्ट ने सोनिया और राज्य सरकार को 6 जनवरी तक जवाब देने का निर्देश दिया है।

9000 करोड़ जुर्माने की मांग... छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी ने इंडिगो को भेजा नोटिस, आज 4 फ्लाइट्स रद्द

Raipur. देश भर में इंडिगो एयरलाइंस की लगातार फ्लाइट्स रद्द होने के मामले ने अब कानूनी रूप ले लिया है। छत्तीसगढ़ सिविल सोसाइटी ने इंडिगो को कानूनी नोटिस भेजा है, जिसमें प्रभावित यात्रियों को 10 गुना मुआवजा देने की मांग की गई है। इस गंभीर मामले को लेकर प्रधानमंत्री को भी शिकायत भेजी गई है, जिसमें इंडिगो पर लगभग ₹9000 करोड़ (1 बिलियन डॉलर) का भारी जुर्माना लगाने की मांग की गई है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

इजराइल ने गाजा का नया नक्शा किया तैयार, 50% जमीन पर बताया कब्जा

इजराइल ने गाजा के 50% से ज्यादा हिस्से पर कब्जा कर उसे अपना इलाका घोषित किया है। इजराइली सेना प्रमुख ऐयाल जमीर ने इस नए बॉर्डर के रूप में ट्रम्प द्वारा बनाए गए 'येलो लाइन' का हवाला दिया। उन्होंने कहा कि यह लाइन इजराइल की सुरक्षा सीमा बनेगी, और सेना इससे पीछे नहीं हटेगी। गाजा की खेती योग्य भूमि और मिस्र से लगने वाली बॉर्डर क्रॉसिंग भी इजराइल के नियंत्रण में है।

Tags:
  • मौसम पूर्वानुमान
  • गृहमंत्री अमित शाह
  • top news
  • इंडोनेशिया
  • इंडिगो फ्लाइट्स
  • खबरें काम की
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि