Top News: खबरें काम की... रुद्रम-2 मिसाइल का सफल परीक्षण

Jitendra Shrivastava | Updated:
Share
top news (38)
Photograph: (THESOOTR)

नमस्कार, ट्रम्प ने लेबनान पर हमलों को लेकर नेतन्याहू को लगाई फटकार; रुद्रम-2 मिसाइल का सफल परीक्षण: 300km तक हमले में सक्षम। देश-दुनिया की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

ट्रम्प नाराज: लेबनान पर इजराइली हमलों पर नेतन्याहू को फटकार लगाई

खबरें काम की | top news:डोनाल्ड ट्रम्प ने नेतन्याहू से फोन पर नाराजगी जताई। लेबनान में इजराइली हमलों को तुरंत रोकने को कहा। ट्रम्प ने कहा, पागल हो गए हो क्या, यह कार्रवाई अमेरिका और वैश्विक सुरक्षा के लिए खतरा है। ईरान ने भी चेतावनी दी थी।

रुद्रम-2 मिसाइल का सफल परीक्षण: हवा से जमीन में 300km तक हमला सक्षम

DRDO ने Su-30MKI से रुद्रम-2 मिसाइल का सफल परीक्षण किया। यह मिसाइल दुश्मन के एयर डिफेंस, रडार और कम्युनिकेशन सिस्टम को निशाना बनाएगी। 300km की रेंज में हमला कर इलेक्ट्रॉनिक निगरानी नेटवर्क को भी खत्म कर सकती है।

भारत ने कहा- नेपाल सीमा विवाद में तीसरे पक्ष का दखल बर्दाश्त नहीं

भारत ने स्पष्ट किया कि नेपाल सीमा विवाद में कोई तीसरा पक्ष शामिल नहीं होगा। गंडक नदी परिवर्तन और नो-मैन्स लैंड पर अतिक्रमण जैसे मुद्दे द्विपक्षीय तंत्र से सुलझाए जाएंगे। 98% सीमा पहले ही तय है, केवल कुछ हिस्सों पर सहमति बाकी है।

मिडिल ईस्ट तनाव: RBI ने बेचा 1.14 लाख करोड़ का सोना, होर्मुज संकट से महामंदी का खतरा

एक तरफ मिडिल ईस्ट में जंग की आग, दूसरी तरफ होर्मुज जलमार्ग बंद होने का संकट, इन दोनों के बीच भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 1.14 लाख करोड़ रुपए का सोना बेच दिया। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

जम्मू-कश्मीर में बादल फटने से सड़कें बंद, राजस्थान-MP में बारिश से मौतें

जम्मू के किश्तवाड़ में दो जगह बादल फटने से सड़कें बंद हो गईं। सुरक्षा बल और रेस्क्यू टीमें बचाव में जुटी हैं। राजस्थान और मध्य प्रदेश में तेज आंधी-बारिश से पांच लोगों की जान गई। प्रशासन स्थानीय लोगों से लगातार संपर्क में है।

गुजरात में दो बसों की टक्कर, 7 यात्रियों की मौत और 10 से ज्यादा घायल

सूरत जिले के बारडोली में दो बसें टकरा गईं। हादसे में सात लोगों की मौत और दस से अधिक घायल हुए। एक बस डिवाइडर पार कर दूसरी से टकराई। पलटने पर उसमें आग लगी। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

IPS कैडर लिस्ट 2024 जारी: मध्य प्रदेश को 11 और राजस्थान को 9 अफसर, CG को एक भी पद नहीं

देश की आंतरिक सुरक्षा और कानून व्यवस्था को मजबूत करने वाली भारतीय पुलिस सेवा (IPS) को लेकर केंद्र सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सिविल सेवा परीक्षा-2024 के जरिए चुने गए नए IPS अधिकारियों के लिए राज्यों के कैडर आवंटन की आधिकारिक सूची जारी कर दी है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

रुद्रम-2 मिसाइल का सफल परीक्षण: हवा से जमीन में 300km तक हमला सक्षम

DRDO ने Su-30MKI से रुद्रम-2 मिसाइल का सफल परीक्षण किया। यह मिसाइल दुश्मन के एयर डिफेंस, रडार और कम्युनिकेशन सिस्टम को निशाना बनाएगी। 300km की रेंज में हमला कर इलेक्ट्रॉनिक निगरानी नेटवर्क को भी खत्म कर सकती है।

उत्तराखंड में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, राजस्थान के तीन लोगों की मौत

उत्तराखंड के टिहरी जिले में मंगलवार 2 जून की सुबह एक भयावह हादसा हो गया। इसमें राजस्थान के जैसलमेर के रहने वाले तीन पर्यटकों की मौत हो गई, जबकि एक बच्चा घायल हो गया। चार लोग अभी लापता हैं। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

रायपुर में ITC घोटाला : DGGI की बड़ी कार्रवाई, यूपी से गिरफ्तारी

छत्तीसगढ़ में फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) घोटाले के खिलाफ केंद्रीय जांच एजेंसी ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। डायरेक्टरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस (DGGI) रायपुर की टीम ने उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से मुख्य आरोपी कुलदीप उर्फ अभिषेक पाठक को गिरफ्तार किया है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

ममता बनर्जी का बस स्टॉप धरना: TMC वर्कर्स को धमकी मिलने का आरोप

कोलकाता में ममता बनर्जी ने बस स्टॉप पर धरना शुरू किया। उन्होंने कहा पुलिस TMC कार्यकर्ताओं को धमकी दे रही है। ममता ने जोर देकर कहा कि वह विरोध करती रहेंगी और लड़ेंगी। अभिषेक बनर्जी पर हमले और चुनाव के बाद की हिंसा इसका कारण है।

Tags:
  • ममता बनर्जी
  • जम्मू-कश्मीर
  • डोनाल्ड ट्रम्प
  • बारिश
  • top news
  • नेतन्याहू
  • खबरें काम की
  • मिडिल ईस्ट
  • रुद्रम-2 मिसाइल
  • नेपाल सीमा विवाद
अवार्ड्स की झड़ी: 33 राष्ट्रीय सम्मान जीतकर मध्य प्रदेश ने रचा इतिहास, पीएम स्वनिधि में भी मारी बाजी

By Sumit Kumar

अवार्ड्स की झड़ी: 33 राष्ट्रीय सम्मान जीतकर मध्य प्रदेश ने रचा इतिहास, पीएम स्वनिधि में भी मारी बाजी
छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को विदेश में खेलने के लिए मिलेंगे 3 लाख रुपए, यात्रा खर्च और खेल उपकरणों का पैसा देगी सरकार

By VINAY VERMA

छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को विदेश में खेलने के लिए मिलेंगे 3 लाख रुपए, यात्रा खर्च और खेल उपकरणों का पैसा देगी सरकार
14 हार के बाद 15वीं बार भी नहीं जीते पोपटलाल, 11 वोट से जीत की खबर निकली अफवाह; लोकसभा से लेकर सरपंच तक का लड़ चुके है चुनाव

By Ashish Bhardwaj

14 हार के बाद 15वीं बार भी नहीं जीते पोपटलाल, 11 वोट से जीत की खबर निकली अफवाह; लोकसभा से लेकर सरपंच तक का लड़ चुके है चुनाव
नवा रायपुर में दौड़ेंगी 40 इलेक्ट्रिक बसें, 234 करोड़ की योजना को लेकर नए सिरे से टेंडर जारी

By Arun Tiwari

नवा रायपुर में दौड़ेंगी 40 इलेक्ट्रिक बसें, 234 करोड़ की योजना को लेकर नए सिरे से टेंडर जारी
राजस्थान पंचायत चुनाव में दिग्गजों का रिपोर्ट कार्ड: राठौड़ के बेटे-बहू जीते, खर्रा परिवार के चारों उम्मीदवार हारे

By Raghvendra Singh Rathore

राजस्थान पंचायत चुनाव में दिग्गजों का रिपोर्ट कार्ड: राठौड़ के बेटे-बहू जीते, खर्रा परिवार के चारों उम्मीदवार हारे
बैलाडीला की खदानों से एनएमडीसी, मित्तल और रुंगटा ने निकाला लोहा, पीछे छूट रहा तबाही का मलबा, दर्जनों गांवों पर संकट

By Arun Tiwari

बैलाडीला की खदानों से एनएमडीसी, मित्तल और रुंगटा ने निकाला लोहा, पीछे छूट रहा तबाही का मलबा, दर्जनों गांवों पर संकट
जयपुर में CM भजनलाल और मंत्री राठौड़ के क्षेत्र में BJP को झटका, सांगानेर में RLP और झोटवाड़ा में कांग्रेस का बोर्ड

By Ashish Bhardwaj

जयपुर में CM भजनलाल और मंत्री राठौड़ के क्षेत्र में BJP को झटका, सांगानेर में RLP और झोटवाड़ा में कांग्रेस का बोर्ड