Top News: खबरें काम की... अग्नि-4 का सफल परीक्षण, भारत ने फिर दिखाई मिसाइल ताकत

Jitendra Shrivastava | Aug 06, 2026, 21:14 IST
Share
top news (95)
Photograph: (THESOOTR)

नमस्कार, अग्नि-4 का सफल परीक्षण, भारत ने फिर दिखाई मिसाइल ताकत; LAC पर चीन की तैयारी, तिब्बत में बढ़ा सैन्य ढांचा, भारत में चिंता। देश-दुनिया की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

ट्रम्प का दावा- ईरान बातचीत को तैयार, तेहरान ने किया इनकार

खबरें काम की | top news :अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत को लेकर नया विवाद सामने आया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया कि ईरान ने उनसे बातचीत की इच्छा जताई है और जल्द स्थिति स्पष्ट होगी। वहीं ईरान ने इस दावे को खारिज करते हुए कहा कि अमेरिका के साथ कोई सीधी बातचीत नहीं चल रही है।

LAC पर चीन की नई तैयारी, तिब्बत में बढ़ा सैन्य ढांचा

भारत से लगी सीमा पर चीन की गतिविधियों को लेकर एक बार फिर सवाल उठे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, चीन तिब्बत में सैन्य और बुनियादी ढांचे का विस्तार कर रहा है। साथ ही क्षेत्र में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए कई बदलाव किए जा रहे हैं। इन गतिविधियों को भारत की सुरक्षा के नजरिए से अहम माना जा रहा है।

अग्नि-4 का सफल परीक्षण, भारत ने फिर दिखाई मिसाइल ताकत

भारत ने मध्यम दूरी की अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण कर अपनी रणनीतिक क्षमता को मजबूत किया है। ओडिशा के चांदीपुर स्थित इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज से हुए इस परीक्षण में मिसाइल ने सभी तय ऑपरेशनल और तकनीकी मानकों को पूरा किया। परीक्षण स्ट्रैटेजिक फोर्सेज कमांड की निगरानी में हुआ।

RSS प्रमुख मोहन भागवत ने कहा, शिक्षा में सुधार जरूरी, सुनी युवाओं की बात

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने मुंबई में Gen Z प्रोटेस्ट पर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि युवाओं की शिकायत जायज है। भागवत ने शिक्षा व्यवस्था में सुधार की जरूरत बताई। उन्होंने कहा कि बात न सुनने पर आंदोलन किया जा सकता है। यह बयान IIMUN के कार्यक्रम के दौरान आया है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें....

ट्रम्प के हेलिकॉप्टर के करीब पहुंचा विमान, सुरक्षा चूक की जांच शुरू

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की सुरक्षा व्यवस्था में संभावित चूक का मामला सामने आया है। व्हाइट हाउस से उड़ान भरने के दौरान मरीन वन हेलिकॉप्टर और एक यात्री विमान के बीच दूरी कम हो गई। घटना के बाद अमेरिकी विमानन नियामक FAA ने जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार, टक्कर का खतरा नहीं था।

दिल्ली से उत्तराखंड तक बारिश का कहर, कहीं जाम तो कहीं हाईवे बंद

मानसून की तेज बारिश ने उत्तर भारत में जनजीवन प्रभावित कर दिया है। दिल्ली-NCR में जलभराव और लंबे ट्रैफिक जाम से लोग परेशान हैं, वहीं उत्तराखंड में भूस्खलन से रास्ते बंद हो गए हैं। बद्रीनाथ हाईवे पर आवाजाही रुकी है, केदारनाथ मार्ग पर वाहन फंसे हैं और ऋषिकेश में गंगा चेतावनी स्तर से ऊपर बह रही है।

तहलका के तरुण तेजपाल को रेप केस में बॉम्बे हाईकोर्ट ने 10 साल जेल की सजा सुनाई

गोवा की बॉम्बे हाईकोर्ट ने 6 अगस्त को बड़ा फैसला सुनाया। कोर्ट ने तहलका पत्रिका के पूर्व एडिटर तरुण तेजपाल को दोषी करार दिया। यह मामला 2013 के एक कथित यौन उत्पीड़न केस से जुड़ा है। इससे पहले निचली अदालत ने तेजपाल को बरी कर दिया था। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

संसद में आया

पीएम मोदी

के विदेश दौरों का खर्च, जानें किस देश में लगा कितना बजट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2026 के विदेश दौरों का आधिकारिक खर्च सामने आया है। पार्लियामेंट्री डाक्यूमेंट्स में इस साल की यात्राओं का पूरा हिसाब दिया गया है। फरवरी से जुलाई तक पीएम मोदी ने कुल 13 अलग देशों की यात्राएं की हैं। इन सभी दौरों पर लगभग 74.5 करोड़ रुपए का कुल खर्चा दर्ज किया गया है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

डांगावास हत्याकांड में 40 आरोपी बरी, 11 साल बाद परिवार बोला- फिर हत्यारे कौन थे?

नागौर के बहुचर्चित डांगावास हत्याकांड में 11 साल बाद अदालत का फैसला आया। मेड़ता की एससी-एसटी कोर्ट ने साक्ष्यों के अभाव में सभी 40 आरोपियों को बरी कर दिया। फैसले के बाद पीड़ित परिवार ने सवाल उठाया कि जब सभी आरोपी बरी हो गए, तो आखिर 6 लोगों की हत्या किसने की थी? खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, शादीशुदा बहन भी अनुकंपा नियुक्ति की हकदार

जस्टिस संजय के अग्रवाल की सिंगल बेंच ने कहा है कि अविवाहित सरकारी कर्मचारी की मृत्यु के बाद उसकी शादीशुदा बहन भी अनुकंपा नियुक्ति की बराबर हकदार है। कोर्ट के मुताबिक सिर्फ वैवाहिक स्थिति और लैंगिक पूर्वाग्रह के आधार पर किसी महिला को उसके संवैधानिक अधिकारों से वंचित नहीं किया जा सकता। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

Tags:
  • पीएम मोदी
  • RSS प्रमुख मोहन भागवत
  • चीन
  • डोनाल्ड ट्रम्प
  • top news
  • LAC
  • अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल
  • खबरें काम की
  • बारिश का कहर
  • तरुण तेजपाल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा