TRAI के नए आदेश से बढ़ी Jio-Airtel की टेंशन, अब ऐप पर सबसे पहले दिखेंगे सस्ते कॉलिंग वाले रिचार्ज प्लान, जानें ग्राहकों को क्या होगा फायदा
Kaushiki | Updated:
TRAI का नया आदेश, Jio-Airtel के ऐप में होगा बड़ा बदलाव! अब सबसे पहले दिखेंगे सस्ते कॉलिंग वाले रिचार्ज प्लान
TRAI Recharge Plans: मोबाइल यूजर्स के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) चाहता है कि टेलीकॉम कंपनियां अपने ग्राहकों को सस्ते रिचार्ज प्लान आसानी से उपलब्ध कराएं। इसके लिए कंपनियों को अपने मोबाइल ऐप और वेबसाइट पर बदलाव करने के निर्देश दिए गए हैं।
हालांकि, रिलायंस जियो (Reliance Jio) और भारती एयरटेल (Bharti Airtel) की ओर से इस व्यवस्था को लेकर चिंता जताई गई है। दरअसल, जब ग्राहक मोबाइल रिचार्ज करने के लिए किसी कंपनी का ऐप खोलते हैं तो उन्हें डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और OTT सब्सक्रिप्शन वाले कई प्लान दिखाई देते हैं। ऐसे में जिन लोगों को केवल कॉलिंग की जरूरत होती है, उन्हें अपनी पसंद का सस्ता प्लान तलाशने में काफी परेशानी होती है। TRAI अब ग्राहकों की इसी समस्या को दूर करना चाहता है।
TRAI ने 1 अक्टूबर 2026 को टेलीकॉम कंपनियों के लिए एक निर्देश जारी किया था। इसके तहत कंपनियों को अपने ऐप और वेबसाइट के प्रीपेड रिचार्ज सेक्शन में TRAI-Mandated Packs नाम का एक अलग टैब बनाने के लिए कहा गया था।
खास बात यह है कि इस टैब को प्रीपेड रिचार्ज सेक्शन में सबसे पहले दिखाने का निर्देश दिया गया है। इससे ग्राहकों को नियामक के नियमों के तहत उपलब्ध रिचार्ज प्लान तलाशने के लिए अलग-अलग कैटेगरी में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
इसके अलावा कंपनियों को अपने अन्य निर्धारित बिक्री केंद्रों पर भी इन प्लान को प्रमुखता से दिखाने के लिए कहा गया है। TRAI ने कंपनियों को निर्देश का पालन करने और इसकी रिपोर्ट जमा करने के लिए 30 दिनों का समय दिया था।
रिपोर्ट के अनुसार, जियो और एयरटेल को आशंका है कि सस्ते मोबाइल रिचार्ज प्लान सबसे पहले दिखाने से ज्यादा ग्राहक इन्हें खरीद सकते हैं। इसका सीधा असर कंपनियों की कमाई पर पड़ सकता है। टेलीकॉम कंपनियां आमतौर पर ऐसे रिचार्ज प्लान बेचने पर जोर देती हैं, जिनमें कॉलिंग के साथ इंटरनेट डेटा और अन्य सुविधाएं भी शामिल होती हैं। इनकी कीमत केवल कॉलिंग वाले प्लान के मुकाबले अधिक होती है।
अगर ग्राहकों को वॉइस-ओनली प्लान (Voice Only Plans) आसानी से मिलने लगेंगे तो कुछ ग्राहक महंगे डेटा प्लान खरीदने के बजाय सस्ते विकल्प चुन सकते हैं। कंपनियों का तर्क है कि उनके प्लेटफॉर्म पर ये प्लान पहले से उपलब्ध हैं। ऐसे में इन्हें सबसे पहले दिखाना अनिवार्य क्यों किया जा रहा है?
TRAI को ग्राहकों से शिकायतें मिली थीं कि कम कीमत वाले रिचार्ज प्लान ढूंढने में परेशानी होती है। जांच के दौरान भी पता चला कि कुछ कंपनियों के ऐप में इन प्लान तक पहुंचने के लिए ग्राहकों को कई अलग-अलग कैटेगरी से गुजरना पड़ता है। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए TRAI ने अलग टैब बनाने का निर्देश दिया है। इसका उद्देश्य ग्राहकों को उनकी जरूरत और बजट के अनुसार रिचार्ज चुनने में मदद करना है।
टेलीकॉम कंपनियों की कमाई का आकलन करने के लिए ARPU यानी Average Revenue Per User का इस्तेमाल किया जाता है। इसका मतलब है कि कंपनी को एक ग्राहक से औसतन कितनी कमाई होती है। अगर अधिक ग्राहक सस्ते प्लान खरीदने लगते हैं तो कंपनियों की प्रति ग्राहक कमाई घट सकती है।
हालांकि, Axis Capital के विश्लेषकों के अनुमान के मुताबिक, इसका असर भारती एयरटेल की मोबाइल सेवाओं से होने वाली कमाई पर एक प्रतिशत से कम रह सकता है। वहीं, वोडाफोन आइडिया की कमाई पर करीब 2.3 प्रतिशत तक असर पड़ने का अनुमान है।
रिपोर्ट के मुताबिक, वोडाफोन आइडिया (Vi) ने TRAI के नियमों के तहत आने वाले प्लान को पहले टैब में जगह दी है। वहीं, जियो और एयरटेल के ऐप में ये प्लान पहले टैब पर दिखाई नहीं दे रहे हैं। हालांकि, जियो का कहना है कि कंपनी नियमों का पालन कर रही है और ग्राहकों को पहले पेज पर ही संबंधित प्लान उपलब्ध हैं।
TRAI के निर्देश का पूरी तरह पालन होने पर ग्राहकों के लिए अपनी जरूरत के हिसाब से रिचार्ज करना आसान हो जाएगा। इसका फायदा खासतौर पर उन लोगों को मिल सकता है, जिन्हें इंटरनेट डेटा की ज्यादा जरूरत नहीं होती और जो मुख्य रूप से कॉलिंग के लिए मोबाइल का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, यह निर्देश रिचार्ज की कीमतें कम करने के लिए नहीं, बल्कि नियमों के तहत उपलब्ध प्लान को प्रमुखता से दिखाने के लिए है। अब देखना होगा कि जियो और एयरटेल अपने रिचार्ज प्लेटफॉर्म में क्या बदलाव करती हैं।
FAQs:
TRAI ने कंपनियों को क्या दिया निर्देश?
खास बात यह है कि इस टैब को प्रीपेड रिचार्ज सेक्शन में सबसे पहले दिखाने का निर्देश दिया गया है। इससे ग्राहकों को नियामक के नियमों के तहत उपलब्ध रिचार्ज प्लान तलाशने के लिए अलग-अलग कैटेगरी में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
इसके अलावा कंपनियों को अपने अन्य निर्धारित बिक्री केंद्रों पर भी इन प्लान को प्रमुखता से दिखाने के लिए कहा गया है। TRAI ने कंपनियों को निर्देश का पालन करने और इसकी रिपोर्ट जमा करने के लिए 30 दिनों का समय दिया था।
Jio और Airtel को क्यों है परेशानी?
अगर ग्राहकों को वॉइस-ओनली प्लान (Voice Only Plans) आसानी से मिलने लगेंगे तो कुछ ग्राहक महंगे डेटा प्लान खरीदने के बजाय सस्ते विकल्प चुन सकते हैं। कंपनियों का तर्क है कि उनके प्लेटफॉर्म पर ये प्लान पहले से उपलब्ध हैं। ऐसे में इन्हें सबसे पहले दिखाना अनिवार्य क्यों किया जा रहा है?
ग्राहकों की शिकायतों के बाद उठाया कदम
टेलीकॉम कंपनियों की कमाई पर कितना पड़ेगा असर?
हालांकि, Axis Capital के विश्लेषकों के अनुमान के मुताबिक, इसका असर भारती एयरटेल की मोबाइल सेवाओं से होने वाली कमाई पर एक प्रतिशत से कम रह सकता है। वहीं, वोडाफोन आइडिया की कमाई पर करीब 2.3 प्रतिशत तक असर पड़ने का अनुमान है।
Vodafone Idea ने पहले टैब में दी जगह
मोबाइल यूजर्स को कैसे मिलेगा फायदा?
FAQs:
- TRAI का नया रिचार्ज नियम क्या है?
TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों को अपने ऐप और वेबसाइट के प्रीपेड रिचार्ज सेक्शन में 'TRAI-Mandated Packs' नाम का अलग टैब बनाकर उसे सबसे पहले दिखाने का निर्देश दिया है। - क्या TRAI के नए आदेश से मोबाइल रिचार्ज सस्ता हो जाएगा?
नहीं, इस आदेश में रिचार्ज की कीमतें कम करने के लिए नहीं कहा गया है। इसका उद्देश्य पहले से उपलब्ध निर्धारित रिचार्ज प्लान को आसानी से ग्राहकों तक पहुंचाना है। - जियो और एयरटेल को TRAI के आदेश से क्या परेशानी है?
कंपनियों को आशंका है कि ज्यादा ग्राहक सस्ते रिचार्ज खरीदने लगेंगे, जिससे उनकी प्रति ग्राहक औसत कमाई घट सकती है।
NEWS STRIKE: अफसर ने सांसद को ललकारा! क्या मंडला में बदलेंगे BJP के सियासी समीकरण?
By Harish Divekar
एमपी के 4 जिलों में शीतलहर का अलर्ट, फतेहपुर में 4.3 और दमोह में 6.6 डिग्री पहुंचा तापमान, छत्तीसगढ़ में भी बदला मौसम का मिजाज
By Aman Vaishnav
छत्तीसगढ़ में वन विभाग का बड़ा प्रशासनिक फैसला, PCCF अरुण कुमार पाण्डेय को जैव विविधता बोर्ड के अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार
By VINAY VERMA
राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा की कार का एक्सीडेंट, सारागांव मोड़ पर दो गाड़ियों की टक्कर के बाद हुआ हादसा, AIIMS में भर्ती
By VINAY VERMA
डॉक्टर बनने का आखिरी मौका! BAMS-BHMS में एडमिशन के लिए 29 नवंबर को स्ट्रे वैकेंसी राउंड, जानें पूरी प्रक्रिया
By VINAY VERMA
इंदौर में कृष्णबाग के पीड़ितों ने अधिकारियों पर लगाए बिल्डर को 100 करोड़ का लाभ पहुंचाने के आरोप
By Sanjay Gupta
छत्तीसगढ़ में 939 सेवाएं एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर, साय सरकार की पहल से जरूरी काम हुए आसान
By The Sootr