लड़कियों के शॉर्ट्स से भटकता है ध्यान, त्रिची नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के वीसी के बयान पर मच गया हंगामा

Anjali Dwivedi | Apr 19, 2026, 11:54 IST
Share
vc nagraj shorts controversy
vc nagraj shorts controversy

त्रिची नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के वीसी वी नागराज ने छात्राओं के शॉर्ट्स पहनने पर विवादित टिप्पणी की है। छात्रों ने सोच बदलो कपड़े नहीं के नारों के साथ कैंपस में विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है।

तमिलनाडु की त्रिची नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी इन दिनों पढ़ाई के लिए नहीं, बल्कि अपने वाइस चांसलर (VC) वी नागराज के एक विवादित बयान की वजह से चर्चा में है। कैंपस में माहौल तब गरमा गया, जब वीसी ने छात्राओं के पहनावे को लेकर ऐसी टिप्पणी कर दी, जिसे छात्रों ने ओछी करार दिया है।

क्या है पूरा मामला

यह पूरा मामला बुधवार, 15 अप्रैल 2026 का बताया जा रहा है। वी. नागराज यूनिवर्सिटी के सभी क्लास रिप्रेजेंटेटिव को संबोधित कर रहे थे। एजेंडा तो छात्रों की भलाई और कैंपस लाइफस्टाइल पर चर्चा करना था, लेकिन रिपोर्ट के मुताबिक, वीसी ने अचानक छात्राओं के कपड़ों पर निशाना साधना शुरू कर दिया।

वीसी ने कथित तौर पर कहा, शॉर्ट्स पहनने वाली लड़कियां यौन उत्पीड़न को न्योता देती हैं। साथ ही, वे अन्य छात्रों और फैकल्टी का ध्यान भटकाती हैं। जब इस बयान पर हंगामा बढ़ा, तो प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसे बचाव की ढाल देते हुए पिता तुल्य सलाह कह दिया, जिससे छात्र और भी ज्यादा भड़क गए।

वीसी के खिलाफ छात्रों का जोरदार विरोध प्रदर्शन

वीसी के इस बयान के बाद कैंपस में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में तख्तियां लेकर मार्च निकाला, जिस पर साफ लिखा था- सोच को बदलो, कपड़ों को नहीं।

छात्रों की मांग स्पष्ट है, वीसी को अपने इस बयान के लिए बिना शर्त माफी मांगनी चाहिए। छात्रों का कहना है कि एक लॉ यूनिवर्सिटी के प्रमुख से इस तरह की रूढ़िवादी सोच की उम्मीद नहीं की जा सकती।

सफाई में क्या बोले वीसी

विवाद बढ़ता देख वी. नागराज ने एक सफाई जारी की, लेकिन इसमें भी उनके तेवर नरम नहीं दिखे। उन्होंने कहा कि उनके बयान को गलत संदर्भ में लिया गया है। नागराज के मुताबिक, वे यूनिवर्सिटी की प्रतिष्ठा सुधारने की बात कर रहे थे और उनके हिसाब से एक सभ्य पहनावा संस्थान की इमेज के लिए जरूरी है। उन्होंने दोटूक लहजे में कहा, देश के किसी वीसी में ड्रेस कोड पर बोलने की हिम्मत नहीं है। मैं केवल अपने उच्च अधिकारियों के प्रति जवाबदेह हूं।

2016 में भी छात्रा को किया था शर्मिंदा

यह पहली बार नहीं है जब वी. नागराज अपने बयानों के कारण विवादों में घिरे हैं। साल 2016 में जब वे नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटी (NLSIU), बेंगलुरु में पढ़ा रहे थे, तब भी उन्होंने शॉर्ट्स पहनने पर एक छात्रा को पूरी क्लास के सामने शर्मिंदा किया था।

आरोप है कि तब उन्होंने छात्रा के चरित्र पर टिप्पणी करते हुए कहा था, तुम बिना कपड़ों के भी क्लास में आ सकती हो, तुम्हारा कैरेक्टर ही ऐसा है।

और भी आपत्तिजनक बयान दे चुके हैं

नागराज के विवादों की लिस्ट यहीं खत्म नहीं होती। उन पर आरोप है कि उन्होंने माता-पिता और शादी जैसे विषयों पर भी बेहद आपत्तिजनक बातें कही हैं। उन्होंने कथित तौर पर कहा था कि माता-पिता बच्चों की शादी इसलिए करते हैं ताकि वे सेक्स कर सकें।

हालांकि, उन्होंने इन बयानों से हमेशा इनकार किया है और आज भी वे अपनी किसी गलती को मानने को तैयार नहीं हैं। फिलहाल, इस मामले में अभी तक प्रशासन की ओर से किसी ठोस कार्रवाई की खबर नहीं है।

ये खबरें भी पढ़ें....

चारधाम यात्रा में सबसे पहले किस धाम के करना चाहिए दर्शन, जानिए क्या है वजह

Gold Buying Tips: अक्षय तृतीया पर जा रहे हैं गोल्ड की शॉपिंग करने, तो पहले पढ़ लें ये स्मार्ट प्रो टिप्स

कलेक्टर को लेकर विधायक पन्नालाल शाक्य का विवादित बयान, बोले-पहले काम दिखाओ, बाद में सांसद बनना

गांधी जहर, गोडसे बलिदानी- यति नरसिंहानंद ने ग्वालियर में दिया विवादित बयान

Tags:
  • विवादित बयान
  • तमिलनाडु
  • विरोध प्रदर्शन
  • वाइस चांसलर
  • लॉ यूनिवर्सिटी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google