किसान आंदोलन के बीच संयुक्त किसान मोर्चा का कल भारत बंद, जानें असर
BP shrivastava | Feb 15, 2024, 16:20 IST
भारतीय किसान यूनियन एवं संयुक्त किसान मोर्चा ने 16 फरवरी को भारत बंद का ऐलान किया है।
किसान आंदोलन के बीच भारतीय किसान यूनियन ने मजदूर यूनियनों के साथ मिलकर 16 फरवरी को भारत बंद ( ग्रामीण ) का ऐलान किया है। भाकियू के बंद का भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक ) गुट का भी समर्थन है। भारतीय किसान यूनियन संयुक्त किसान मोर्चा के साथ जुड़ा हुआ है।
NEW DELHI. किसान आंदोलन के बीच भारतीय किसान यूनियन ने मजदूर यूनियनों के साथ मिलकर 16 फरवरी को भारत बंद ( ग्रामीण ) का ऐलान किया है। भाकियू के बंद का भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक ) गुट का भी समर्थन है। भारतीय किसान यूनियन संयुक्त किसान मोर्चा के साथ जुड़ा हुआ है। केंद्र सरकार की तरफ से पहले किसान आंदोलन के समय किए गए वादों को पूरा नहीं करने पर यह बंद बुलाया है। संयुक्त किसान मोर्चा ने समान विचारधारा वाले सभी किसान संगठनों से एकजुट होने और केंद्रीय ट्रेड यूनियन की तरफ से बुलाए गए 16 फरवरी के ग्रामीण भारत बंद में भाग लेने का आग्रह किया है।
किसान नेता राकेश टिकैत ने बताया कि संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) का 16 फरवरी को भारत बंद और 14 फरवरी को 'दिल्ली चलो' कार्यक्रम पहले से घोषित है। सड़कों पर हमारा आंदोलन 16 तारीख से फिर शुरू हो रहा है। कई ट्रक एसोसिएशन भी किसानों के समर्थन में है।
संयुक्त किसान मोर्चा के अनुसार भारत बंद सुबह 6 बजे से शुरू होकर शाम 4 बजे तक चलेगा। किसानों का कहना है कि भारत बंद के दौरान ग्रामीण क्षेत्र में ट्रांसपोर्ट, प्राइवेट दफ्तर, गांव की दुकानों के साथ ही कृषि गतिविधियां और मनरेगा के तहत हो रहे काम भी बंद रहेंगे। इसके साथ ही ग्रामीण इलाकों में इंडस्ट्रियल एक्टिविटी को भी बंद रखा जाएगा। किसान संगठनों का कहना है कि बंद के दौरान एंबुलेंस, शादी वाले वाहन, परीक्षा देने जा रहे छात्रों, मेडिकल दुकानें प्रभावित नहीं होंगी।
ये खबर भी पढ़ें...किसान आंदोलन-तीसरा दिन: प्रदर्शनकारियों ने पंजाब के टोल फ्री कराए
फिलहाल, बैंक कल खुले रहेंगे और सामान्य रूप से काम करेंगे। भारतीय रिजर्व बैंक के अवकाश मैट्रिक्स में यह भी कहा गया है कि बैंक खुले रहेंगे। फरवरी महीने में भारत में बैंक 10 दिन बंद रहेंगे। इन छुट्टियों में दूसरे और चौथे शनिवार के अलावा रविवार भी शामिल है। हालांकि, कुछ छुट्टियां राज्य-विशिष्ट हैं। यानी, केवल कुछ ही राज्य या क्षेत्र ऐसी तारीखों पर बैंक छुट्टियां मनाते हैं। किसान देशभर के प्रमुख मार्गों पर चक्का जाम करना चाहते हैं। भारत बंद के दौरान किसान पंजाब रोडवेज को चार घंटे के लिए बंद करना चाहते हैं।
ये खबर भी पढ़ें...किसान आंदोलन से SC के वकील दो फाड़, क्यों अड़े SCBA अध्यक्ष को हटाने
किसानों के 16 फरवरी को भारत बंद के ऐलान के बाद से यूपी गेट पर और ज्यादा चौकसी बढ़ गई है। माना जा रहा है कि किसान इस दिन बॉर्डर पर जरूर पहुंचेंगे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, नुक्कड़ नाटकों, संगीत और कविताओं के माध्यम से प्रदर्शनकारियों की मांगों और श्रमिकों और किसानों की दुर्दशा पर जोर दिया जाएगा। भारत बंद में भाग लेने वाले सरकारी कर्मचारियों और ट्रेड यूनियनों ने पिछली पेंशन योजना को समाप्त करने और आठवें वेतनमान आयोग की स्थापना करने का अपना इरादा घोषित किया है।
बता दें कि यूपी गेट पर दिल्ली में किसानों के प्रवेश को देखते हुए फ्लाईओवर के बगल से गुजरने वाले रास्ते पर दिल्ली पुलिस ने दो दिन से बैरिकेडिंग कर रखी है। सीमेंट और कटीले तारों से रास्ते को बंद करके रखा गया है। वहीं, 16 फरवरी को किसानों ने अपनी अनगिनत मांगों को लेकर भारत बंद का ऐलान किया है। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक ) के प्रदेश अध्यक्ष सचिन शर्मा ने बताया कि 16 फरवरी को भारत बंद का जो आह्वान किया गया है, उन्होंने इसका समर्थन किया है। उनके साथ ही अन्य किसान संगठन भी भारत बंद को लेकर यूपी गेट पहुंचेंगे।

कब से कब तक रहेगा बंद

भारत बंद के दौरान क्या बैंक बंद रहेंगे ?
फिलहाल, बैंक कल खुले रहेंगे और सामान्य रूप से काम करेंगे। भारतीय रिजर्व बैंक के अवकाश मैट्रिक्स में यह भी कहा गया है कि बैंक खुले रहेंगे। फरवरी महीने में भारत में बैंक 10 दिन बंद रहेंगे। इन छुट्टियों में दूसरे और चौथे शनिवार के अलावा रविवार भी शामिल है। हालांकि, कुछ छुट्टियां राज्य-विशिष्ट हैं। यानी, केवल कुछ ही राज्य या क्षेत्र ऐसी तारीखों पर बैंक छुट्टियां मनाते हैं। किसान देशभर के प्रमुख मार्गों पर चक्का जाम करना चाहते हैं। भारत बंद के दौरान किसान पंजाब रोडवेज को चार घंटे के लिए बंद करना चाहते हैं।
ये खबर भी पढ़ें...किसान आंदोलन से SC के वकील दो फाड़, क्यों अड़े SCBA अध्यक्ष को हटाने
ट्रेड यूनियनें भी होंगी शामिल
किसानों के 16 फरवरी को भारत बंद के ऐलान के बाद से यूपी गेट पर और ज्यादा चौकसी बढ़ गई है। माना जा रहा है कि किसान इस दिन बॉर्डर पर जरूर पहुंचेंगे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, नुक्कड़ नाटकों, संगीत और कविताओं के माध्यम से प्रदर्शनकारियों की मांगों और श्रमिकों और किसानों की दुर्दशा पर जोर दिया जाएगा। भारत बंद में भाग लेने वाले सरकारी कर्मचारियों और ट्रेड यूनियनों ने पिछली पेंशन योजना को समाप्त करने और आठवें वेतनमान आयोग की स्थापना करने का अपना इरादा घोषित किया है।
गाजीपुर बॉर्डर पर बैरिकेडिंग
बता दें कि यूपी गेट पर दिल्ली में किसानों के प्रवेश को देखते हुए फ्लाईओवर के बगल से गुजरने वाले रास्ते पर दिल्ली पुलिस ने दो दिन से बैरिकेडिंग कर रखी है। सीमेंट और कटीले तारों से रास्ते को बंद करके रखा गया है। वहीं, 16 फरवरी को किसानों ने अपनी अनगिनत मांगों को लेकर भारत बंद का ऐलान किया है। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक ) के प्रदेश अध्यक्ष सचिन शर्मा ने बताया कि 16 फरवरी को भारत बंद का जो आह्वान किया गया है, उन्होंने इसका समर्थन किया है। उनके साथ ही अन्य किसान संगठन भी भारत बंद को लेकर यूपी गेट पहुंचेंगे।
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari