बच्चों को झूठ बोलना सिखाती है जॉनी-जॉनी यस पापा कविता: यूपी के शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय
Anjali Dwivedi | May 07, 2026, 13:05 IST
yogendra upadhyay kanpur shikshamitra
यूपी के शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कानपुर में कहा कि जॉनी-जॉनी यस पापा जैसी अंग्रेजी कविताएं बच्चों को झूठ बोलना सिखाती हैं। उन्होंने शिक्षामित्रों का मानदेय 18 हजार करने की भी घोषणा की है।
UP News. उत्तर प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने शिक्षा और संस्कारों पर एक नई चर्चा शुरू कर दी है। बुधवार 6 मई को कानपुर के मर्चेंट चैंबर हॉल में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने अंग्रेजी कविताओं (राइम्स) पर निशाना साधा।
मंत्री जी का कहना है कि बचपन में बच्चों को जो कुछ मशहूर अंग्रेजी कविताएं पढ़ाई जाती हैं, वे उनके व्यवहार और चरित्र पर बुरा असर डाल रही हैं और पश्चिमी संस्कृति को बढ़ावा दे रही हैं।
अपने भाषण के दौरान यूपी के मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने पुरानी पीढ़ियों द्वारा पढ़ी गई हिंदी कविताओं को याद किया। उन्होंने कहा कि हमारी भारतीय कविताओं में जीवन के गहरे मूल्य थे, जो बच्चों को सही और गलत का फर्क समझाने में मदद करते थे।
उन्होंने शिक्षकों से अपील की कि वे सिर्फ कोर्स पूरा करने तक ही न सीमित रहें, बल्कि ऐसी व्यवस्था बनाएं। इससे बच्चों में संस्कार बढ़ सकें।
मंत्री ने स्पष्ट किया कि शिक्षा केवल किताबी ज्ञान नहीं है। उन्होंने मर्चेंट चैंबर हॉल में मौजूद शिक्षकों और शिक्षामित्रों से कहा कि जिस दिन एक शिक्षक पढ़ाई के साथ-साथ संस्कार की बातें सिखाने लगेगा, वह गुरु की श्रेणी में आ जाएगा।
मंत्री ने जोर दिया कि गुरु वही है जो छोटी-छोटी बातों के जरिए बच्चों को जीवन का सही रास्ता दिखाए, क्योंकि तभी एक बेहतर राष्ट्र का निर्माण संभव है।
इस कार्यक्रम का एक मुख्य आकर्षण शिक्षामित्रों के मानदेय में हुई बढ़ोतरी रही। मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने शिक्षामित्रों को शिक्षा व्यवस्था की मजबूत कड़ी बताया। उन्होंने घोषणा की कि सरकार ने उनका मानदेय 10 हजार रुपए से बढ़ाकर सीधे 18 हजार रुपए कर दिया है।
इस मौके पर उन्होंने 12 शिक्षामित्रों को मानदेय वृद्धि के डेमो चेक प्रदान कर सम्मानित भी किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गोरखपुर कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी दिखाया गया।
ये खबरें भी पढ़ें...
देश की सरहद से सियासत के गलियारों तक: एयरफोर्स के पूर्व ऑफिसर और सुवेंदु अधिकारी के सारथी चंद्रनाथ की हत्या
राहुल गांधी का बड़ा दावा: हर छठा BJP सांसद वोट चोरी से जीता
पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बीच सुवेंदु अधिकारी के पीए की सरेआम गोली मारकर हत्या
विधानसभाओं में युवा और रसूखदार का दबदबा: चार राज्यों के चुनावी नतीजों का नया ट्रेंड
मंत्री जी का कहना है कि बचपन में बच्चों को जो कुछ मशहूर अंग्रेजी कविताएं पढ़ाई जाती हैं, वे उनके व्यवहार और चरित्र पर बुरा असर डाल रही हैं और पश्चिमी संस्कृति को बढ़ावा दे रही हैं।
मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने क्या कहा
मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने जॉनी जॉनी यस पापा जैसी प्रसिद्ध कविता का उदाहरण देते हुए कहा कि इसकी पंक्तियां बच्चों को झूठ बोलने के लिए उकसाती हैं। उन्होंने तर्क दिया कि जब बच्चा कहता है- ईटिंग शुगर, नो पापा, तो वह बचपन से ही अपने मन में झूठ बोलने के बीज बो रहा होता है। मंत्री के मुताबिक, ऐसी कविताएं वह संस्कार नहीं दे पा रही हैं, जिनकी आज की युवा पीढ़ी को सख्त जरूरत है।
हिंदी कविताओं में छिपे हैं जीवन के गहरे मूल्य
उन्होंने शिक्षकों से अपील की कि वे सिर्फ कोर्स पूरा करने तक ही न सीमित रहें, बल्कि ऐसी व्यवस्था बनाएं। इससे बच्चों में संस्कार बढ़ सकें।
शिक्षक से गुरु बनने का दिया खास मंत्र
मंत्री ने जोर दिया कि गुरु वही है जो छोटी-छोटी बातों के जरिए बच्चों को जीवन का सही रास्ता दिखाए, क्योंकि तभी एक बेहतर राष्ट्र का निर्माण संभव है।
मानदेय 10 हजार से बढ़कर 18 हजार हुआ
इस मौके पर उन्होंने 12 शिक्षामित्रों को मानदेय वृद्धि के डेमो चेक प्रदान कर सम्मानित भी किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गोरखपुर कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी दिखाया गया।
ये खबरें भी पढ़ें...
देश की सरहद से सियासत के गलियारों तक: एयरफोर्स के पूर्व ऑफिसर और सुवेंदु अधिकारी के सारथी चंद्रनाथ की हत्या
राहुल गांधी का बड़ा दावा: हर छठा BJP सांसद वोट चोरी से जीता
पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बीच सुवेंदु अधिकारी के पीए की सरेआम गोली मारकर हत्या
विधानसभाओं में युवा और रसूखदार का दबदबा: चार राज्यों के चुनावी नतीजों का नया ट्रेंड
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA