भारत में फिर डाउन हुआ UPI सिस्टम, यूजर्स को भारी परेशानी
Sandeep Kumar | Apr 02, 2025, 23:25 IST
upi-down-google-pay
UPI सिस्टम दो हफ्तों में दूसरी बार डाउन हुआ। जिससे Google Pay, Paytm, PhonePe यूजर्स को ट्रांजैक्शन फेल्योर का सामना करना पड़ा। Downdetector पर शाम 7:40 बजे तक 533 से ज्यादा आउटेज रिपोर्ट्स दर्ज हुईं।
भारत में यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) एक बार फिर ठप हो गया। Google Pay, PhonePe, Paytm और SBI जैसे प्लेटफॉर्म्स पर सैकड़ों यूजर्स को ट्रांजैक्शन फेल्योर, पेमेंट डिले और ऐप क्रैश की समस्याओं का सामना करना पड़ा। Downdetector की रिपोर्ट के अनुसार, आउटेज की शुरुआत दोपहर में हुई और शाम तक चरम पर पहुंच गई। यह पिछले दो हफ्तों में दूसरी बार है जब इतनी बड़ी संख्या में UPI यूजर्स को समस्याएं आई हैं।
Downdetector के आंकड़ों के मुताबिक, इस आउटेज में प्रभावित हुए प्रमुख ऐप्स और बैंक:
Downdetector पर शाम 7:40 बजे तक 533 से ज्यादा आउटेज रिपोर्ट्स दर्ज हुईं। ग्राफ्स में दोपहर 1 बजे से लेकर 5 बजे तक UPI आउटेज की गतिविधि सबसे ज्यादा रही। SBI की सर्विस भी पहले रात 10 बजे और फिर दोपहर में बुरी तरह प्रभावित रही।
सोशल मीडिया पर यूजर्स ने ट्रांजैक्शन फेल, पैसे कटने और देर से रिफंड होने की समस्याओं के स्क्रीनशॉट शेयर किए। ट्विटर और इंस्टाग्राम पर UPIDown ट्रेंड करने लगा।
ये खबर भी पढ़िए... खाद्य विभाग की नींद टूटी, RTI के दबाव में अफसरों को दिए जांच के ये आदेश
क्या कहा
अब तक नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) या किसी प्रमुख बैंक ने इस आउटेज पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। कुछ यूजर्स ने ‘UPI Down in India’ जैसे एरर मैसेज मिलने की जानकारी दी है।
भारत में अब रोज़मर्रा की आर्थिक गतिविधियों में UPI का प्रयोग बेहद आम हो गया है। किराना दुकान से लेकर टैक्सी पेमेंट तक, सब कुछ UPI से हो रहा है। ऐसे में तकनीकी खराबी का असर देशभर में लोगों की जीवनशैली पर सीधा पड़ता है। वित्तीय टेक विशेषज्ञों का मानना है कि यदि सर्वर कैपेसिटी और सिक्योरिटी इंफ्रास्ट्रक्चर को समय पर अपग्रेड नहीं किया गया, तो इस तरह की दिक्कतें बार-बार सामने आएंगी।
प्रभावित ऐप्स और सेवाएं
- Google Pay
- PhonePe
- Paytm
- Amazon Pay
- SBI (State Bank of India)
रिपोर्ट्स के अनुसार
- 64% शिकायतें फंड ट्रांसफर फेल्योर से जुड़ी थीं।
- 28% पेमेंट फेल्योर और
- 8% ऐप क्रैश से संबंधित थीं।
SBI के यूजर्स ने भी बड़े पैमाने पर परेशानी जताई
- 57% ट्रांजैक्शन फेल्योर
- 34% मोबाइल बैंकिंग दिक्कतें
- 9% बैलेंस अपडेट समस्या
Downdetector पर ट्रेंड में UPI Down
सोशल मीडिया पर यूजर्स ने ट्रांजैक्शन फेल, पैसे कटने और देर से रिफंड होने की समस्याओं के स्क्रीनशॉट शेयर किए। ट्विटर और इंस्टाग्राम पर UPIDown ट्रेंड करने लगा।
ये खबर भी पढ़िए... खाद्य विभाग की नींद टूटी, RTI के दबाव में अफसरों को दिए जांच के ये आदेश
क्या कहा NPCI और बैंकों ने?
UPI पर निर्भरता और भविष्य की चुनौतियां
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman