बैंकों-UPI एप्स के लिए नए नियम, 1 अप्रैल के बाद खाते से अनलिंक हो जाएंगे ये मोबाइल नंबर
Rohit Sahu | Mar 05, 2025, 13:22 IST
upi rules bank rules
नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने 1 अप्रैल 2025 से UPI लेनदेन के नए नियम लागू करने की घोषणा की है। इन नियमों का असर सीधे ग्राहक के बैंक खातों पर भी हो सकता है। हालांकि ये नियम गलत ट्रांजेक्शन की संभावना कम करने के लिए लागू हो रहे हैं।
UPI की मदद से भारत में ज्यादातर लोग अपनी पेमेंट्स करते हैं, अब UPI को लेकर एक नया नियम लागू होने जा रहा है। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ( NPCI ) ने 1 अप्रैल 2025 से UPI लेनदेन के नए नियम लागू करने की घोषणा की है। इन नियमों का असर सीधे ग्राहक के बैंक खातों पर भी हो सकता है। हालांकि ये नियम गलत ट्रांजेक्शन की संभावना कम करने लिए लागू किए जा रहे हैं।
NPCI की 16 जुलाई 2024 को हुई बैठक में यह फैसला लिया गया। इसमें तय हुआ कि बैंक और पेमेंट सर्विस प्रोवाइडर्स (PSP) को अपने सिस्टम को नियमित रूप से अपडेट करना होगा। इसके लिए बैंक और UPI ऐप्स हर हफ्ते मोबाइल नंबरों की लिस्ट अपडेट करेंगे। गलत या असफल ट्रांजेक्शन को कम करने की कोशिश की जाएगी।
![npci rules]()
1 अप्रैल 2025 से NPCI को हर महीने रिपोर्ट देनी होगी, जिसमें कुल UPI आईडी, जो मोबाइल नंबरों से जुड़ी हैं, हर महीने एक्टिव UPI यूजर्स की संख्या, अपडेटेड मोबाइल नंबरों के जरिए किए गए ट्रांजेक्शन, लोकली हल किए गए UPI नंबर-बेस्ड ट्रांजैक्शन आदि जानकारी शामिल होगी।
UPI ऐप्स यूजर से लेंगे परमिशन
NPCI के नियमों के तहत 1 अप्रैल 2025 से बैंक उन मोबाइल नंबरों को हटा देंगे, जो बंद हो चुके हैं या किसी और को जारी कर दिए गए हैं। इससे गलत ट्रांजेक्शन को रोका जाएगा और UPI को और अधिक सेफ बनाया जाएगा। वहीं अब मोबाइल नंबर अपडेट करने के लिए यूजर की परमिशन लेना भी जरूरी होगा। साथ ही बैंक और पेमेंट सर्विस प्रोवाइडर्स (PSP) को हर हफ्ते मोबाइल नंबरों की लिस्ट अपडेट करनी होगी।
क्यों बदले जा रहे हैं ये नियम?
npci rules
UPI यूजर्स के लिए क्या जरूरी?
- UPI ऐप्स अब मोबाइल नंबर अपडेट करने के लिए आपकी अनुमति लेंगे।
- ऐप में "Opt-in" (सहमति) का विकल्प दिया जाएगा।
- आपका नंबर तभी अपडेट होगा, जब आप खुद इसकी परमिशन देंगे।
- अगर आप नंबर अपडेट नहीं करते, तो UPI से पैसा रिसीव और सेंड करने की सुविधा बंद हो सकती है।
बैंकों और UPI ऐप्स के लिए नए नियम
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA