UPSC Result 2024: UPSC सिविल सेवा परीक्षा का परिणाम जारी, यहां देखें टॉपर्स की लिस्ट

Kaushiki | Apr 22, 2025, 15:34 IST
Share
upsc toppers list 2024,
upsc toppers list 2024,

UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2024 का रिजल्ट जारी, शक्ति दुबे ने पहली रैंक हासिल की है। इस वर्ष के चयन में UPSC ने मुख्य परीक्षा में पास होने वाले 2845 उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया था। एजुकेशन | देश-दुनिया

UPSC की परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों का इंतजार खत्म हो गया है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सर्विस फाइनल रिजल्ट 2024 जारी कर दिया है। इस साल यूपीएससी सिविल सर्विस में शक्ति दुबे ने पहला स्थान प्राप्त किया है, जबकि हर्षिता गोयल ने दूसरा स्थान और डोंगरे अर्चित पराग ने तीसरा स्थान हासिल किया है। यह परिणाम उन सभी उम्मीदवारों के लिए एक बड़ी सफलता है जो लंबे समय से इस परीक्षा के परिणाम का इंतजार कर रहे थे। अब चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति प्रक्रियाएं शुरू की जाएंगी।

ये खबर भी पढ़ें... UPSC 2025 Exam Calendar हुआ जारी, रोडमैप से करें अपनी तैयारी को बेहतर

शक्ति दुबे ने टॉप किया

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2024 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। प्रयागराज की शक्ति दुबे ने पहली रैंक हासिल की है। बता दें कि, UPSC के तहत जारी की गई लिस्ट में कुल 1009 उम्मीदवारों का चयन हुआ है, जिसमें विभिन्न श्रेणियों के उम्मीदवार शामिल हैं।

चयनित उम्मीदवारों की संख्या

इस बार UPSC ने सिविल सेवा परीक्षा के तहत 1132 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया की थी। इनमें से 1009 उम्मीदवारों का चयन किया गया है, जिनमें से जनरल कैटेगरी के 335 उम्मीदवार, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के 109, और ओबीसी वर्ग के 318 उम्मीदवार शामिल हैं।

टॉप 10 रैंकर्स

शक्ति दुबे

हर्षिता गोयल

डोंगरे अर्चित पराग

शाह मार्गी चिराग

आकाश गर्ग

कोमल पुनिया

आयुषी बंसल

राजकृष्ण झा

आदित्य विक्रम अग्रवाल

मयंक त्रिपाठी

ये खबर भी पढ़ें...UPSC Recruitment 2025 : यूपीएससी में मिल रही सरकारी नौकरी, जानें कितनी मिलेगी सैलरी

चयन प्रक्रिया

बता दें कि, इस वर्ष के चयन में UPSC ने मुख्य परीक्षा में पास होने वाले 2845 उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया था। इंटरव्यू राउंड 7 जनवरी से शुरू हुआ और 17 अप्रैल 2025 तक चला। कुल 1132 पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन किया गया था। वहीं, UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2024 के मार्क्स रिजल्ट जारी होने के 15 दिन बाद उपलब्ध होंगे। उम्मीदवार अपने अंक UPSC की वेबसाइट पर चेक कर सकेंगे। यहां देखें टॉपर के लिस्ट👇...

mp toppers in upsc | upsc toppers tips | टॉपर्स और यूपीएससी | एजुकेशन न्यूज | देश दुनिया न्यूज

ये खबर भी पढ़ें...

PM Cares Yojna : अब फ्री में करें UPSC जैसी परीक्षाओं की कोचिंग, जानें कैसे उठाएं लाभ

UPSC Assistant Professor Bharti : सरकारी नौकरी का गोल्डन चांस, जल्द करें आवेदन

Tags:
  • एजुकेशन न्यूज
  • टॉपर्स और यूपीएससी
  • UPSC
  • upsc topper
  • upsc toppers tips
  • mp toppers in upsc
  • देश दुनिया न्यूज
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि