US UFO Secrets: क्या वाकई हमारे बीच हैं एलियंस? अमेरिका ने दुनिया को दिखाया सच

Kaushiki | Published:
Share
UFO Secrets Public Database
UFO Secrets Public Database

अमेरिका ने PURSUE कार्यक्रम के तहत 400 से ज्यादा UFO घटनाओं के वीडियो और तस्वीरें जारी की हैं। लोग अब war.gov/UFO पर जाकर खुद सच्चाई की जांच कर सकते हैं।

US UFO Secrets: अमेरिकी युद्ध विभाग (US War Department) ने एक बड़ा पब्लिक डेटाबेस लॉन्च किया है। इसे इतिहास का सबसे बड़ा UFO खुलासा माना जा रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंपके सीधे आदेश पर यह काम हुआ है। इस खास प्रोग्राम का नाम PURSUE रखा गया है। इसके तहत सालों से छिपे सरकारी दस्तावेज अब सार्वजनिक हैं।

इंटरनेट चलाने वाला हर व्यक्ति अब इन्हें देख सकता है। पेंटागन अब यूएफओ के बारे में सब सच बता रहा है। यह पूरी दुनिया के लिए एक चौंकाने वाली खबर है। आइए इस रिपोर्ट को डिटेल से जानें...

 Pentagon UFO files disclosure
Pentagon UFO files disclosure


आपका नया डिजिटल पोर्टल

सरकार ने इन रहस्यों के लिए एक वेबसाइट बनाई है। इसका एड्रेस war.gov/UFO रखा गया है। पहले ऐसी जानकारी के लिए बड़ी परमिशन चाहिए होती थी, लेकिन अब आम जनता के लिए इसे आसान बना दिया गया है। इस पोर्टल पर रिलीज 01 को आसानी से देखा जाएगा।

ये कॉन्फिडेंटिअल डेटा को जनता तक पहुंचाने का पहला फेज है। इसमें 1940 के पुराने फुटेज भी शामिल किए गए हैं। साथ ही 2025 के हाई-डेफिनिशन वीडियो भी मौजूद हैं। अब सच जानने के लिए किसी मंजूरी की जरूरत नहीं।

फाइलों में आखिर क्या-क्या छिपा है

शुरुआती रिलीज में 400 से ज्यादा घटनाएं शामिल की गई हैं। इसमें कुल 160 से ज्यादा सीक्रेट फाइलें मौजूद हैं। लोग अब 28 डीक्लासिफाइड वीडियो खुद देख सकते हैं। साथ ही 14 हाई-रिजॉल्यूशन वाली तस्वीरें भी जारी हुई हैं।

अपोलो मिशन के दौरान अंतरिक्ष यात्रियों की बातें भी हैं। उन्होंने अंतरिक्ष में मिस्टीरियस लाइट और चीजें देखी थीं। इंडो -पसिफिक रीजन के फाइटर जेट्स के वीडियो भी हैं। नौसेना के पायलटों ने अजीब चीजें रिकॉर्ड की थीं। अब ये सभी सबूत सबके सामने आ चुके हैं।

Aliens Alert:एलियंस पर चौंकाने वाला खुलासा, अमेरिका के पास हैं कई यूएफओ के  वीडियो, इस डर से नहीं किया रिलीज - Us Government Has Many Secret Alien Ufo  Videos Which Never Released
Aliens Alert:एलियंस पर चौंकाने वाला खुलासा, अमेरिका के पास हैं कई यूएफओ के वीडियो, इस डर से नहीं किया रिलीज - Us Government Has Many Secret Alien Ufo Videos Which Never Released


PURSUE क्या है

PURSUE (प्रेसिडेंशियल अनसीलिंग एंड रिपोर्टिंग सिस्टम फॉर यूएपी एनकाउंटर्स) अमेरिका का एक नया और रिवोल्यूशनरी प्रोग्राम है। इसे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आदेश पर शुरू किया गया है ताकि UFO और UAP (रहस्यमयी उड़ने वाली चीजें) से जुड़ी फाइलों को जनता के सामने लाया जा सके।

इस पहल का मेन ऑब्जेक्टिव गवर्नमेंट सीक्रेसी को खत्म करना और पारदर्शिता बढ़ाना है। इसके तहत war.gov/UFO नाम का एक डिजिटल पोर्टल बनाया गया है। इसमें सीक्रेट वीडियो और तस्वीरें शामिल हैं ताकि लोग खुद इनकी जांच कर सकें और एलियंस के एक्सिस्टेंस पर अपनी राय बना सकें।

अमेरिका यूएफओ से जुड़े दस्तावेज जारी कर रहा है. लोग डिसाइड करेंगे एलियन होते हैं या नहीं. (File Photo: Pixabay)
अमेरिका यूएफओ से जुड़े दस्तावेज जारी कर रहा है. लोग डिसाइड करेंगे एलियन होते हैं या नहीं. (File Photo: Pixabay)


NASA, FBI और पेंटागन का जॉइंट मिशन

ये कैंपेन सिर्फ एक विभाग तक सीमित नहीं है। इसमें NASA, FBI और व्हाईट हाउस भी शामिल हैं। नेशनल इंटेलिजेंस डायरेक्टर और एनर्जी विभाग भी साथ हैं। सभी बड़े संगठनों ने मिलकर ये जानकारियां जुटाई हैं। पहली बार इतने बड़े स्तर पर सब साथ आए हैं।

अमेरिकी प्रशासन अब पूरी ट्रांसपेरेंसी बरतने पर तुला है। उनका कहना है कि लोगों को सच्चाई जानने का हक है। इसीलिए ये पुराने एक्स-फाइल्स के रिकॉर्ड बाहर आए हैं। आने वाले हफ्तों में और भी फाइलें जारी होंगी।

एलियंस पर ट्रंप का नया प्लान... ओबामा ने जिस 'एरिया 51' का जिक्र किया उसका सीक्रेट  क्या है? - us Trump claims Obama revealed classified information aliens  real what area 51 mdsb
एलियंस पर ट्रंप का नया प्लान... ओबामा ने जिस 'एरिया 51' का जिक्र किया उसका सीक्रेट क्या है? - us Trump claims Obama revealed classified information aliens real what area 51 mdsb


खुद बनिए अब डिजिटल यूएफओ जासूस

सरकार ने कई मामलों को अनसुलझा घोषित किया है। पेंटागन चाहता है कि जनता भी इसकी जांच करे। कच्चे डेटा को जारी कर सामूहिक सहयोग मांगा गया है। नागरिक वैज्ञानिक अब इन घटनाओं पर रिसर्च कर सकते हैं।

रक्षा सचिव (Secretary of War) पीट हेगसेथ ने इसे क्रांतिकारी कदम बताया। उनका लक्ष्य दुनिया (अंतरिक्ष यात्री) को सच खुद दिखाने का है। इसके लिए कोई लॉगइन या पेमेंट नहीं चाहिए। अब सच सिर्फ कुछ क्लिक की दूरी पर है। ये डेटाबेस दुनिया का सबसे बड़ा यूएफओ खजाना है।

ये खबरें भी पढ़ें...

डिजिटल जनगणना : हर घर को मिलेगी यूनिक लोकेशन, अब पलक झपकते पहुँचेंगी इमरजेंसी सेवाएँ

दस साल में UPI बना दुनिया का सबसे बड़ा डिजिटल पेमेंट प्लेटफार्म

अपराधियों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड, सिंगल क्लिक में खुलेगा हर राज

क्या है RBI Digital Rupee और यूपीआई से कैसे अलग है ये? जानें फायदे

Tags:
  • अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
  • UFO
  • अमेरिका
  • अंतरिक्ष
  • Alien
  • अंतरिक्ष यात्री
  • NASA
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर