गूगल मैप ने दिखाई गलत दिशा : बरेली में फिर हादसा, नहर में गिरी कार

Ravi Singh | Dec 03, 2024, 18:31 IST
Share
Uttar Pradesh Bareilly google maps
Uttar Pradesh Bareilly google maps

उत्तर प्रदेश के बरेली में गूगल मैप की वजह से एक कार नहर में गिर गई, हालांकि तीनों यात्री सुरक्षित हैं। इससे पहले भी एक हादसा हुआ था जिसमें गूगल मैप के निर्देशों की वजह से तीन लोगों की जान चली गई थी।

Google Maps Direction : गूगल मैप एक बार फिर जानलेवा हादसे का सबब बन गया है। उत्तर प्रदेश के बरेली में गूगल मैप के निर्देशों के चलते एक कार पलटकर नहर में गिर गई, हालांकि इस हादसे में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ। कार में तीन युवक सवार थे जो पीलीभीत जा रहे थे। गनीमत रही कि हादसे के बावजूद तीनों युवक सुरक्षित रहे। यह हादसा उस जानलेवा हादसे के बाद हुआ है जिसमें गूगल मैप के कारण तीन लोगों की जान चली गई थी।

मैप का खतरनाक रास्ता

गूगल मैप ने एक बार फिर बरेली के रास्ते पर को गलत दिशा दिखा दी, जिसकी वजह से युवाओं की कार नहर में गिर गई। दिव्यांशु नाम का शख्स गूगल मैप का देखते हुए पीलीभीत जा रहा था, लेकिन रास्ते में टूटी सड़क की वजह से उसकी गाड़ी का नियंत्रण खो गया और कार नहर में गिर गई।

नहीं हुई कोई जनहानि

गनीमत रही कि इस हादसे में कार सवार तीनों युवक सुरक्षित बच गए। हादसे के बाद पुलिस और स्थानीय अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई की और क्रेन की मदद से कार को नहर से बाहर निकाला। एसपी सिटी मानुष पारीक के मुताबिक, हादसा कलापुर गांव के पास हुआ, जहां सड़क कटी हुई थी और कार पलट गई।

ये खबर भी पढ़ें...

Ola ने Google Maps को दिया बड़ा झटका, खुद के बनाए Ola Maps का करेगी इस्तेमाल

पहले भी हो चुका है हादसा

यह हादसा 24 नवंबर को बरेली में हुई एक घातक दुर्घटना के ठीक बाद हुआ है, जिसमें गूगल मैप के निर्देशों के कारण तीन लोगों की जान चली गई थी। गूगल मैप ने वाहन को एक अधूरे फ्लाईओवर पर भेज दिया था, जिससे गाड़ी रामगंगा नदी में गिर गई। इस घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू की थी और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

गूगल मैप के सिस्टम में नहीं हुआ अपडेट

फरीदपुर के सर्किल ऑफिसर ने बताया कि इस हादसे में बाढ़ के कारण पुल का हिस्सा नदी में गिर चुका था, लेकिन इस बदलाव को गूगल मैप के सिस्टम में अपडेट नहीं किया गया था। बाढ़ के बाद पुल पर कोई चेतावनी संकेत या सुरक्षा व्यवस्था भी नहीं थी, जिससे दुर्घटना का खतरा और बढ़ गया था।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • UP News
  • यूपी न्यूज
  • Bareilly News
  • गूगल मैप
  • गूगल मैप्स
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती