वंदेभारत स्लीपर ट्रेन : गुवाहाटी-कोलकाता के बीच चलेगी

Sandeep Kumar | Published:
Share
bullet train
bullet train

रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने पहली वंदेभारत स्लीपर ट्रेन की घोषणा की। यह ट्रेन गुवाहाटी-कोलकाता के बीच चलेगी। बुलेट ट्रेन 15 अगस्त 2027 को शुरू होगी।

NEW DELHI. पहली वंदेभारत स्लीपर ट्रेन गुवाहाटी से कोलकाता के बीच चलेगी। थर्ड एसी का किराया 2,300 रुपए तय किया गया है। सेकेंड एसी का किराया 3,000 रुपए होगा। फर्स्ट एसी का किराया 3,600 रुपए प्रस्तावित है।

केंद्रीय कैबिनेट की बैठक के बाद रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुरुवार को नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने बताया कि वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का ट्रायल, टेस्टिंग और सर्टिफिकेशन पूरा कर लिया गया है। स्लीपर ट्रेन को एक हजार किलोमीटर से ज्यादा लंबी यात्रा के लिए डिजाइन किया गया है। इस साल के अंत तक लगभग 12 वंदे भारत स्लीपर ट्रेनें तैयार हो जाएंगी।

ये खबर भी पढ़िए...भोपाल-निजामुद्दीन वंदेभारत एक्सप्रेस में बढ़ेंगे 4 कोच, यात्रियों को मिलेगी राहत

दो दिन पहले इस ट्रेन का ट्रायल रन किया गया था। यह ट्रेन 180 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से कोटा-नागदा रेलवे ट्रैक पर दौड़ी। लोको पायलट ने 4 ग्लास में पानी रखा। इतनी रफ्तार में भी पानी नहीं छलका।

ये खबर भी पढ़िए...उज्जैन से इंदौर के बीच चलेगी वंदेभारत मेट्रो, जानें क्या होगी ट्रेन की खासियत

बुलेट ट्रेन की आई तारीख

रेलमंत्री ने बुलेट ट्रेन को लेकर कहा कि यह 15 अगस्त 2027 को शुरू होगी। सबसे पहले सूरत से बिलिमोरा तक का सेक्शन खुलेगा। इसके बाद वापी से सूरत, फिर वापी से अहमदाबाद तक खुलेगा। अंत में ठाणे से अहमदाबाद तक चलाई जाएगी।

ये खबर भी पढ़िए...इंदौर EOW ने 2.56 करोड़ के घोटाले में मनीष और नेहा तांबी, बैंक प्रबंधक, पैनल वकील पर किया केस

ये खबर भी पढ़िए...नियद नेल्ला नार योजना बनी मिसाल, 400 गांव फिर हुए आबाद... अब होती है विकास की बात

यात्रियों को मिलेगी राहत

रेलमंत्री वैष्णव ने कहा कि पीएम मोदी पहली स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। उन्होंने कहा, लंबे समय से नई जनरेशन की ट्रेनों की मांग थी। वंदे भारत चेयर कार ने भारतीय रेलवे में नए युग की शुरुआत की। लोगों को यह बहुत पसंद आने लगी। देशभर से वंदे भारत ट्रेनें चलाने की मांग हो रही है।

वंदेभारत स्लीपर में एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स और बेहतर सस्पेंशन सिस्टम हैं। इसमें वर्ल्ड-क्लास स्लीपर कोच भी हैं। वैष्णव ने बताया कि गुवाहाटी-हावड़ा रूट पर हवाई किराया 6,000 से 8,000 रुपए के बीच होता है। कभी-कभी यह 10,000 रुपए तक पहुंच जाता है। वहीं, वंदेभारत स्लीपर में गुवाहाटी से हावड़ा तक थर्ड एसी का किराया 2,300 रुपए रखा गया है।



Tags:
  • पीएम मोदी
  • वंदेभारत
  • बुलेट ट्रेन
  • रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव
  • वंदेभारत स्लीपर ट्रेन
MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार

By Aman Vaishnav

MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल