मुंबई आ रही विस्तारा की फ्लाइट को मिली धमकी, 3 दिनों में 19वां मामला
Raj Singh | Oct 17, 2024, 16:27 IST
the sootr
विमान को बम से उड़ाने की धमकी लगातार सामने आ रही है। एक बार फिर से कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है। बता दें कि 3 दिनों में 19 फ्लाइट्स को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है।
विमानों और एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकियों का सिलसिला जारी है। अब जर्मनी के फ्रैंकफर्ट से मुंबई आ रही विस्तारा की फ्लाइट को बीच हवा में ही सुरक्षा अलर्ट मिला, जिसके बाद उसे आनन-फानन में मुंबई एयरपोर्ट पर उतारा गया। विमान को तुरंत आइसोलेशन-बे में ले जाया गया। सभी नागरिक सुरक्षित बताए जा रहे हैं। विमान में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है।
एयरलाइन के प्रवक्ता ने इस संबंध में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि विमान यूके-028 ने मंगलवार रात स्थानीय समयानुसार 8:20 बजे फ्रैंकफर्ट से उड़ान भरी थी। विमान में 134 यात्री और 13 चालक दल के सदस्य सवार थे। विमान को सुरक्षा अलर्ट मिलने के बाद संबंधित अधिकारियों को सूचित किया गया, जिसके बाद बुधवार सुबह 7:45 बजे इसे छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतार लिया गया।
ये भी खबर पढ़िए.. एयर इंडिया फ्लाइट को उड़ाने की धमकी, नाबालिग आरोपी के माता-पिता पर FIR
जानकारी के लिए बता दें कि पिछले 3 दिनों में 19 फ्लाइट्स को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है, जिसके बाद उन्हें इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी है। मुंबई पुलिस ने इस सिलसिले में बुधवार को एक नाबालिग को हिरासत में भी लिया। सोमवार को 7, मंगलवार को 5 और बुधवार को 7 फ्लाइट्स को बम से उड़ाने की फर्जी धमकी दी गई है, जिसके बाद एयरपोर्ट प्रशासन और एयरलाइंस हैरान हैं। इसी सिलसिले में बुधवार को नागरिक उड्डयन मंत्रालय और गृह मंत्रालय ने एक संयुक्त बैठक भी की।
विमान की सुरक्षित हुई लैंडिंग
ये भी खबर पढ़िए.. एयर इंडिया फ्लाइट को उड़ाने की धमकी, नाबालिग आरोपी के माता-पिता पर FIR
विमानों को उड़ाने की धमकी लगातार
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari