पश्चिम बंगाल में नई विधानसभा का रास्ता साफ, चुनाव आयोग ने गवर्नर को भेजी अधिसूचना

Amresh Kushwaha | Published:
Share
west bengal new assembly election commission notification bjp victory 2026
west bengal new assembly election commission notification bjp victory 2026

चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल में नई विधानसभा के गठन के लिए राज्यपाल को अधिसूचना भेज दी है। भाजपा की ऐतिहासिक जीत के बाद 09 मई को शपथ ग्रहण समारोह होने की संभावना है।

पश्चिम बंगाल में सत्ता के नए अध्याय की शुरुआत होने जा रही है। चुनावी शोर थमने और नतीजों के स्पष्ट होने के बाद अब औपचारिकताओं का दौर शुरू हो गया है। चुनाव आयोग (Election Commission) ने मंगलवार, 05 मई को नई विधानसभा के गठन के लिए आधिकारिक अधिसूचना (Official Notification) जारी कर दी है। इस अधिसूचना को पश्चिम बंगाल के राज्यपाल (Governor) को भेज दिया गया है। इसके साथ ही राज्य में आदर्श आचार संहिता और चुनावी प्रक्रिया का औपचारिक समापन हो गया है।

संवैधानिक औपचारिकताएं पूरी, अब शपथ की बारी

चुनाव आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि परिणामों की घोषणा के बाद नई विधानसभा का गठन करना एक अनिवार्य संवैधानिक प्रक्रिया है। आयोग के जरिए राज्यपाल को भेजी गई इस अधिसूचना का सीधा अर्थ यह है कि अब कानूनी रूप से नई सरकार के गठन का रास्ता साफ हो गया है। अधिकारी के अनुसार, आयोग की ओर से सभी विधिक कार्य पूरे कर लिए गए हैं। अब निर्वाचित प्रतिनिधि शपथ ले सकेंगे और नई कैबिनेट के गठन की प्रक्रिया गति पकड़ेगी।

पारदर्शिता और निष्पक्षता पर आयोग की मुहर

निर्वाचन आयोग (ECI) ने इस बात पर जोर दिया है कि मतदान से लेकर मतगणना तक की पूरी कवायद पूरी तरह से वैधानिक ढांचे (Legal Framework) के भीतर रहकर की गई है। आयोग के मुताबिक, पूरी प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराया गया है। अब जबकि गेंद राजभवन के पाले में है, सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि नई सरकार के शपथ ग्रहण के लिए कौन सी तारीख तय की जाती है।

9 मई की तारीख चर्चा में...

सूत्रों और राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 10 मई से पहले संपन्न हो जाएगा। विशेष रूप से 9 मई की तारीख को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है। इस दिन गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती है। इसे बंगाल की संस्कृति में बेहद शुभ माना जाता है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सामिक भट्टाचार्य ने भी पुष्टि की है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 9 मई को ही शपथ ग्रहण समारोह आयोजित करने के संकेत दिए हैं।

जनादेश की तस्वीर: बीजेपी को भारी बहुमत

हालिया चुनाव परिणामों ने बंगाल की राजनीतिक जमीन को पूरी तरह बदल दिया है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दो-तिहाई से अधिक बहुमत हासिल करते हुए 207 सीटों पर ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। वहीं, पिछले एक दशक से सत्ता पर काबिज तृणमूल कांग्रेस (TMC) महज 80 सीटों पर सिमट गई है। हालांकि, हार के बाद ममता बनर्जी ने मतगणना में धांधली के आरोप लगाए हैं। इसे चुनाव आयोग ने प्रक्रियाओं का हवाला देते हुए खारिज कर दिया है।

ये खबर भी पढ़िए...

पश्चिम बंगाल और त्रिपुरा के बाद अब केरलम से भी लेफ्ट का सफाया, देश में कही नहीं बची सरकार

बीजेपी के चेहरे जो बने मोदी के खास मोहरे, पश्चिम बंगाल जीत में छत्तीसगढ़िया रंग भी शामिल, असम में फीके भूपेश

पश्चिम बंगाल जीत पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की आंखों से निकले आंसू, बोले- ममता ने फर्जी केस लगाए

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: जहां एमपी सीएम मोहन यादव ने किया प्रचार, जानें उन सीटों के हाल

Tags:
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  • ममता बनर्जी
  • Election Commission
  • चुनाव आयोग
  • निर्वाचन आयोग
  • भारतीय जनता पार्टी
  • रवींद्रनाथ टैगोर
  • पश्चिम बंगाल
  • बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर