WhatsApp खुद तय समय पर भेजेगा आपका मैसेज, जानिए नया फीचर

Anjali Dwivedi | Feb 22, 2026, 18:47 IST
Share
WhatsApp Message Schedule Feature
WhatsApp Message Schedule Feature

व्हाट्सएप जल्द ही मैसेज शेड्यूलिंग फीचर लाने वाला है। इसके जरिए आप मैसेज का टाइम और डेट सेट कर सकेंगे और व्हाट्सएप खुद उसे ऑटोमैटिकली भेज देगा। जानें इस नए फीचर की पूरी डिटेल।

News In Short

  • अब यूजर मैसेज लिखकर उसे भविष्य की किसी भी तारीख और समय के लिए शेड्यूल कर सकेंगे।
  • रात 12 बजे जागने की जरूरत नहीं, व्हाट्सएप खुद तय वक्त पर विश भेज देगा।
  • चैट इंफो स्क्रीन पर एक खास सेक्शन मिलेगा जहां से शेड्यूल मैसेज को मैनेज या डिलीट किया जा सकेगा।
  • मैसेज डिलीवर होने से पहले डिलीट करने पर रिसीवर को कोई जानकारी नहीं मिलेगी।
  • यह फीचर व्यक्तिगत और ग्रुप दोनों तरह की चैट्स पर समान रूप से काम करेगा।

News In Detail

व्हाट्सएप एक ऐसा शानदार फीचर ला रहा है, जिसका हम सभी को सालों से इंतजार था। अब आपको किसी को विश करने या जरूरी मैसेज भेजने के लिए रात भर जागने या समय याद रखने की जरूरत नहीं होगी। व्हाट्सएप के नए अपडेट के साथ अब आप मैसेज को शेड्यूल कर सकेंगे, यानी आप आज ही मैसेज लिखकर उसके भेजने का टाइम सेट कर दें और व्हाट्सएप उसे अपने आप सही समय पर भेज देगा।

कैसे काम करेगा यह स्मार्ट शेड्यूल फीचर?

मशहूर टेक पोर्टल 'WABetaInfo' की रिपोर्ट के अनुसार, नया फीचर यूजर्स को मैसेज टाइप करने के बाद एक खास डेट और समय चुनने का ऑप्शन देगा। एक बार जब आप टाइम सेट कर देंगे, तो व्हाट्सएप (whatsapp beta users) तय समय पर वह मैसेज ऑटोमैटिकली डिलीवर कर देगा। इसके लिए आपको उस वक्त ऐप खोलने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। यह फीचर ठीक वैसा ही होगा जैसा हम ई-मेल में शेड्यूल सेंड का इस्तेमाल करते हैं।

मैसेज को मैनेज करना होगा बेहद आसान

आपके मन में सवाल होगा कि शेड्यूल किए गए मैसेज को देखेंगे कैसे? तो बता दें कि आपके द्वारा शेड्यूल किए गए सभी मैसेज एक अलग डेडिकेटेड सेक्शन में दिखाई देंगे। इसे आप चैट इंफो स्क्रीन पर जाकर आसानी से देख पाएंगे। यहां से आप यह चेक कर सकते हैं कि कौन सा मैसेज किस समय जाना है और अगर आपका इरादा बदल जाए, तो आप उसे एडिट या डिलीट भी कर सकेंगे।

मैसेज डिलीट करने पर नहीं चलेगा पता

इस फीचर की सबसे दिलचस्प बात इसकी गोपनीयता है। यदि आपने कोई मैसेज रात 12 बजे के लिए शेड्यूल किया है और आप उसे 11:50 पर डिलीट कर देते हैं, तो सामने वाले को इसका कोई नोटिफिकेशन नहीं जाएगा। क्योंकी मैसेज सर्वर से डिलीवर ही नहीं हुआ, इसलिए 'Message Deleted' जैसा कोई निशान भी नहीं छूटेगा। रिपोर्ट के मुताबिक, यह सुविधा पर्सनल चैट और ग्रुप चैट दोनों के लिए उपलब्ध होगी।

ये खबरें भी पढ़ें...

बड़े ब्रांड्स के दूध में मिला 98 गुना बैक्टीरिया, ऐसे करें असली-नकली की पहचान

किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों का एक्शन, जैश के दो आतंकी ढेर

फूड एनालिस्ट बनने का मौका, FSSAI Vacancy नोटिफिकेशन जारी

पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला, बोले- AI समिट को नंगी राजनीति का अखाड़ा बनाया

Tags:
  • whatsapp
  • व्हाट्सएप
  • whatsapp beta users
  • नोटिफिकेशन
  • मैसेज
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती