नीति आयोग : भारत में महिलाएं लोन लेने में आगे, जानें कहां कर रहीं खर्च

Sandeep Kumar | Mar 04, 2025, 23:57 IST
Share
women-loan-growth-india
women-loan-growth-india

नीति आयोग की रिपोर्ट के अनुसार, भारत में महिलाएं बैंकों से लोन लेने में पीछे नहीं हैं। पिछले 5 वर्षों में महिलाओं द्वारा लिए गए लोन की संख्या 22% बढ़ी है। सबसे अधिक लोन घर खरीदने, निजी जरूरतों और सोने के बदले लिया गया है।

नीति आयोग की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय महिलाएं अब वित्तीय निर्णयों में अधिक सक्रिय हो रही हैं। वे बैंकों से लोन लेकर अपनी जरूरतें पूरी कर रही हैं और क्रेडिट स्कोर को लेकर भी जागरूक हो रही हैं। इस रिपोर्ट के अनुसार, 60% महिलाएं ग्रामीण और अर्ध-शहरी इलाकों से आती हैं, जो दर्शाता है कि लोन अब सिर्फ शहरी महिलाओं तक सीमित नहीं रहा।

महिलाओं द्वारा लिए जाने वाले लोन के प्रकार

1. 42% महिलाएं लोन निजी जरूरतों और घर खरीदने के लिए ले रही हैं।
2. 38% महिलाएं लोन सोने के बदले ले रही हैं।
3. सिर्फ 3% महिलाएं लोन बिजनेस के लिए ले रही हैं।

ये खबर भी पढ़िए...मोहन यादव सरकार ने फिर लिया कर्ज, बाजार से उठाया 6 हजार करोड़ का लोन

नीति आयोग की रिपोर्ट के मुख्य बिंदु

नीति आयोग की रिपोर्ट ‘उधारकर्ताओं से लेकर बिल्डरों तक भारत की वित्तीय विकास कहानी में महिलाओं की भूमिका’ शीर्षक से जारी की गई। इस रिपोर्ट के अनुसार:

दिसंबर 2024 तक 2.7 करोड़ महिलाओं ने अपना क्रेडिट स्कोर चेक किया, जो वित्तीय जागरूकता को दर्शाता है। 2019 के बाद महिलाओं के नाम पर खोले गए व्यावसायिक खातों की संख्या में 4.6 गुना वृद्धि हुई है।
ये खबर भी पढ़िए...Standup India Scheme: महिला और एससी-एसटी को मिलेगा 1 करोड़ तक का लोन

लोन लेने वाली महिलाओं की संख्या में 22% वृद्धि

पिछले 5 वर्षों में महिलाओं द्वारा लोन लेने की संख्या में 22% की वृद्धि दर्ज की गई है। यह आंकड़ा दर्शाता है कि महिलाएं अब वित्तीय रूप से आत्मनिर्भर बनने की दिशा में तेजी से कदम बढ़ा रही हैं

afdbd498-02c
afdbd498-02c
नीति आयोग की रिपोर्ट के अनुसार, मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में महिलाओं द्वारा लोन लेने की संख्या सबसे अधिक बढ़ी है। इन राज्यों में महिलाओं ने वित्तीय आत्मनिर्भरता के लिए बैंकों से अधिक लोन लिया है।

ये खबर भी पढ़िए...रेपो रेट में कमी से होम लोन की EMI पर कैसे मिलेगा तगड़ा फायदा, समझें पूरा गणित

चुनौतियां और समाधान

हालांकि, महिलाओं द्वारा लोन लेने में वृद्धि हुई है, लेकिन वे अभी भी कई समस्याओं का सामना कर रही हैं। वहीं बैंकों के नियमों और गारंटी की कम जानकारी के कारण कई महिलाएं वित्तीय जाल में फंस जाती हैं।

Tags:
  • नीति आयोग
  • होम लोन पर सब्सिडी
  • नीति आयोग की रिपोर्ट
  • हिंदी न्यूज
  • महिलाएं
  • Loan
  • नेशनल हिंदी न्यूज
  • Home Loan
  • होम लोन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच