अजब गजब : 20 साल तक जिसे हथौड़ा समझ करती रही इस्तेमाल, वो निकला मौत का सामान

Shreya Nakade | Jul 10, 2024, 12:42 IST
Share
hand granade china
hand granade china

एक महिला पिछले 20 साल से रोज मौत के सामान से अपने घर के काम कर रही थी। जिस हथौड़े से वो रोज मिर्च कूटती रही, जब उसका राज खुला तो सब हैरान रह गए...

20 साल से एक महिला अपने घर में मिर्च और मेवे कूटने जिस हथौड़े का इस्तेमाल करती थी, वो कोई हथौड़ा नहीं हैंड ग्रेनेड ( hand granade ) निकला। महिला को पता नहीं कहां से ये शस्त्र मिल गया, पर पिछले 20 सालों से वो अपनी जान को हाथ पर रखकर इस शस्त्र का इस्तेमाल कर रही थी।

घर गिराने आए मजदूरों को मिला हैंड ग्रेनेड

चीन की 90 साल की बुजुर्ग महिला क्विन ( Qin ) को अपने घर में ग्रेनेड की मौजूदगी का पता तब चला, जब उसका पुराना घर गिराने मजदूर आए। यह मजदूर क्विन का हथोड़ा देखकर समझ गए कि ये कोई हथोड़ा नहीं बल्कि ग्रेनेड है। इसके बाद उन्होंने पुलिस को इस बात की जानकारी दी।

महिला के पास 20 साल से था ये हैंड ग्रेनेड

हैंड ग्रेनेड1
हैंड ग्रेनेड1

ये खबर भी पढ़िए...

लेडी डॉन : जीवन साथी की भूमिका में शानदार तो क्राइम की दुनिया में जानदार

ग्रेनेड का हैंडल चमक गया

पुलिस ने अपनी जांच में पाया कि एक चीनी टाइप 67 हैंड ग्रेनेड ( Chinese Type 67 Hand Granade ) है। इस हैंड ग्रेनेड को बहुत इस्तेमाल किया गया है। इसका लकड़ी का हैंडल ज्यादा इस्तेमाल से चिकना और चमकदार हो गया है।

पुलिस की पूछताछ में महिला ने बताया कि वह इस हैंड ग्रेनेड को हथौड़े की तरह इस्तेमाल करती थी। इससे वह अपने घर में मिर्च कूटने, मेवे तोड़ने और कील ठोंकने जैसे रोजमर्रा के काम करती थी।

ये खबर भी पढ़िए...

निगम बिल घोटाले में इंजीनियर अभय राठौर 10 हजार का ईनामी आरोपी घोषित

क्या है चीनी टाइप 67 हैंड ग्रेनेड ?

चीनी टाइप 67 ग्रेनेड (Chinese Type 67 Grenade) एक हैंड ग्रेनेड है, जिसका उत्पादन चीनी सशस्त्र बल करता है। इस हैंड ग्रेनेड में मुख्य रूप से अन्य हैंड ग्रेनेड की तरह धमाकेदार प्रभाव उत्पन्न करने के लिए अंगूठे से निपटाए जाने वाले मिश्रण का उपयोग किया जाता है।यह आमतौर पर सुरंग में स्थापित किया जाता है। दिखने में यह ग्रेनेड किसी हथौड़े जैसा लगता है।

ऐसा दिखता है चीनी टाइप 67 ग्रेनेड-

चीनी टाइप 67 हैंड ग्रेनेड
चीनी टाइप 67 हैंड ग्रेनेड

ये खबर भी पढ़िए...

बेटी की snapchat प्रोफाइल देख मां के उड़े होश, आरोपी गिरफ्तार

ग्रेनेड क्यों नहीं फटा ?

महिला के पास इतने समय से हैंड ग्रेनेड था फिर भी वह फटा कैसे नहीं ये सवाल अब लोगों के मन में उठ रहे हैं। किसी का कहना है कि शायद ये ट्रेनिंग ग्रेनेड होंगे, जिसमें असला नहीं होगा। हालांकि पुलिस ने कहा है कि ये फटने वाले ग्रेनेड थे। ऐसे में अभी तक ग्रेनेड क्यों नहीं फटा इसकी कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। कह सकते हैं कि महिला की किस्मत अच्छी थी कि हाथ में खतरा होकर वह सुरक्षित बच गई।

ये खबर भी पढ़िए...

जियो यूजर्स को नया झटका, अब 149 रुपए और 179 रुपए के प्लान्स किए बंद

Tags:
  • चीन
  • हथौड़ा
  • हैंड ग्रेनेड
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा