चार महीने की योगनिद्रा के बाद Devuthani Ekadashi पर जागेंगे श्री हरि, शुभ मुहूर्त में ऐसे करें भगवान की पूजा
Kaushiki | Oct 22, 2025, 14:22 IST
devuthani-ekadashi
साल 2025 में देवउठनी एकादशी 1 नवंबर को है। इस दिन भगवान विष्णु 4 महीने की योगनिद्रा से जागते हैं, जिससे चातुर्मास खत्म होता है और विवाह समेत सभी शुभ कार्य फिर से शुरू हो जाते हैं।
Latest Religious News: हिंदू धर्म में देवउठनी एकादशी का बहुत खास महत्व है। इसे देवउठनी एकादशी या प्रबोधिनी एकादशी भी कहते हैं। हर साल कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को यह पर्व मनाया जाता है। पुराणों में कहा गया है कि इसी दिन जगत के पालनकर्ता भगवान विष्णु अपनी चार महीने की लंबी 'योगनिद्रा' से जागते हैं।
माना जाता है कि भगवान विष्णु देवशयनी एकादशी (आषाढ़ शुक्ल एकादशी) से शयन के लिए चले जाते हैं। इन चार महीनों की अवधि को ही चातुर्मास कहा जाता है। इन चार महीनों में कोई भी शुभ या मांगलिक कार्य नहीं किया जाता है।
जब देवउठनी एकादशी के दिन श्री हरि अपनी निद्रा से जागते हैं, तो वह सृष्टि का कार्यभार फिर से संभाल लेते हैं। इसी शुभ घड़ी से विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन और उपनयन संस्कार जैसे सभी मांगलिक कार्य फिर से शुरू हो जाते हैं।
ये खबर भी पढ़ें...
देवउठनी एकादशी पर क्यों चढ़ाते हैं गन्ना और सिंघाड़ा? जानें इस पुरानी परंपरा को
देवउठनी एकादशी (Dev Uthani Ekadashi)के दिन भक्त भगवान विष्णु को नींद से जगाने की खास पूजा करते हैं।
आज धूमधाम से मनाया जाएगा गोवर्धन पर्व, जानें गौ माता की पूजा विधि और इंद्र के अहंकार की कहानी
पौराणिक कथा के मुताबिक, एक बार माता लक्ष्मी (Dev Prabodhini Ekadashi) ने भगवान विष्णु से पूछा कि, "हे नाथ! आप या तो दिन-रात जागते रहते हैं या फिर जब सोते हैं तो लाखों-करोड़ों वर्षों तक सो जाते हैं। आपके इस लंबे शयन काल में सृष्टि का काम रुक जाता है। इसलिए आप नियम से हर साल नींद लें।"
माता लक्ष्मी के आग्रह पर, भगवान विष्णु ने कहा कि, "तुम्हारे कहने पर मैं हर साल वर्षा ऋतु में चार महीने के लिए शयन (सोऊंगा) करूंगा। मेरी यह निद्रा मेरे भक्तों के लिए परम मंगलकारी होगी।
जो भक्त (Devuthani Ekadashi)इस दौरान मेरी पूजा और व्रत करेंगे, उन्हें मेरी विशेष कृपा प्राप्त होगी।" यही कारण है कि चातुर्मास में भगवान विष्णु विश्राम करते हैं और देवउठनी एकादशी पर जागकर फर से सृष्टि का कार्यभार संभालते हैं।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी पूरी तरह से सही या सटीक होने का हम कोई दावा नहीं करते हैं। ज्यादा और सही डिटेल्स के लिए, हमेशा उस फील्ड के एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। धार्मिक अपडेट | Hindu News
ये खबर भी पढ़ें...
Bhaidooj gift ideas: भाई दूज पर भाई को दें ये यादगार गिफ्ट, रिश्ते को बनाएं और भी प्यारा और खास
अयोध्या में 'दीपोत्सव' ने बनाया रिकॉर्ड, 27 लाख दियों से चमका देश, देखें टॉप 8 शहरों की ग्रैंड दिवाली सेलिब्रेशन
माना जाता है कि भगवान विष्णु देवशयनी एकादशी (आषाढ़ शुक्ल एकादशी) से शयन के लिए चले जाते हैं। इन चार महीनों की अवधि को ही चातुर्मास कहा जाता है। इन चार महीनों में कोई भी शुभ या मांगलिक कार्य नहीं किया जाता है।
जब देवउठनी एकादशी के दिन श्री हरि अपनी निद्रा से जागते हैं, तो वह सृष्टि का कार्यभार फिर से संभाल लेते हैं। इसी शुभ घड़ी से विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन और उपनयन संस्कार जैसे सभी मांगलिक कार्य फिर से शुरू हो जाते हैं।
ये खबर भी पढ़ें...
देवउठनी एकादशी पर क्यों चढ़ाते हैं गन्ना और सिंघाड़ा? जानें इस पुरानी परंपरा को
देवउठनी एकादशी का शुभ मुहूर्त
- साल 2025 में देवउठनी एकादशी का पर्व 1 नवंबर, 2025, शनिवार को मनाया जाएगा।
- एकादशी तिथि शुरू: 1 नवंबर 2025, सुबह 09 बजकर 11 मिनट पर।
- एकादशी तिथि समाप्त: 2 नवंबर 2025, सुबह 07 बजकर 31 मिनट पर।
- पारण का समय (व्रत खोलने का): 2 नवंबर को दोपहर 01 बजकर 11 मिनट से दोपहर 03 बजकर 23 मिनट तक।
भगवान विष्णु को शयन से जगाने की पूजा विधि
- इस दिन सूर्योदय से पहले उठकर स्नान करें और व्रत का संकल्प लें। इस व्रत में फलाहार (केवल फल और जल) ही लिया जाता है।
- घर के आंगन में या पूजा स्थल पर गेरू और आटे से चौक (रंगोली) बनाए जाते हैं। इस पर भगवान विष्णु के चरणों की आकृति भी बनाई जाती है।
- इस दिन तुलसी विवाह का खास आयोजन किया जाता है। तुलसी के पौधे के चारों ओर गन्ने का मंडप बनाकर उसमें शालिग्राम (विष्णु जी का पत्थर रूप) और तुलसी जी का विवाह कराया जाता है।
- शाम के समय भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा की जाती है। उन्हें बेर, आंवला, सिंघाड़ा और मौसमी फलों का भोग लगाया जाता है।
- इसके बाद, 'उठो देव, बैठो देव' जैसे मंत्रों के साथ शंख और घंटी बजाकर श्री हरि को नींद से जगाया जाता है। मान्यता है कि इस दिन व्रत रखने और पूजा करने से सभी पापों का नाश होता है और व्यक्ति को बैकुंठ धाम की प्राप्ति होती है।
आज धूमधाम से मनाया जाएगा गोवर्धन पर्व, जानें गौ माता की पूजा विधि और इंद्र के अहंकार की कहानी
क्यों गए थे भगवान विष्णु निद्रा में
माता लक्ष्मी के आग्रह पर, भगवान विष्णु ने कहा कि, "तुम्हारे कहने पर मैं हर साल वर्षा ऋतु में चार महीने के लिए शयन (सोऊंगा) करूंगा। मेरी यह निद्रा मेरे भक्तों के लिए परम मंगलकारी होगी।
जो भक्त (Devuthani Ekadashi)इस दौरान मेरी पूजा और व्रत करेंगे, उन्हें मेरी विशेष कृपा प्राप्त होगी।" यही कारण है कि चातुर्मास में भगवान विष्णु विश्राम करते हैं और देवउठनी एकादशी पर जागकर फर से सृष्टि का कार्यभार संभालते हैं।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी पूरी तरह से सही या सटीक होने का हम कोई दावा नहीं करते हैं। ज्यादा और सही डिटेल्स के लिए, हमेशा उस फील्ड के एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। धार्मिक अपडेट | Hindu News
ये खबर भी पढ़ें...
Bhaidooj gift ideas: भाई दूज पर भाई को दें ये यादगार गिफ्ट, रिश्ते को बनाएं और भी प्यारा और खास
अयोध्या में 'दीपोत्सव' ने बनाया रिकॉर्ड, 27 लाख दियों से चमका देश, देखें टॉप 8 शहरों की ग्रैंड दिवाली सेलिब्रेशन
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava