3 नहीं 4 मार्च को मनेगी होली, नोट कर लें शुभ मुहूर्त और भद्रा का समय

Kaushiki | Feb 07, 2026, 13:19 IST
Share
holi-2026
holi-2026

साल 2026 में होली 4 मार्च को मनाई जाएगी। 3 मार्च को चंद्र ग्रहण के कारण रंगोत्सव टला है। खुशहाली के लिए मोरपंख और बांसुरी के उपाय करें। आइए जानें...

होली 2026: भारत में होली का पर्व खुशियों और नई उमंग का संदेश लेकर आता है। साल 2026 में होली की तारीख को लेकर भक्तों में काफी असमंजस बना है। लोग दुविधा में हैं कि होली 3 मार्च को है या 4 मार्च को।

इसका मुख्य कारण 3 मार्च 2026 को लगने वाला साल का पहला चंद्र ग्रहण है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, ग्रहण के समय मांगलिक कार्य वर्जित होते हैं।

इस खगोलीय घटना के कारण होली की तारीखों में बड़ा बदलाव देखा जा रहा है। इसलिए विद्वान पंडितों ने 4 मार्च को होली मनाना श्रेष्ठ बताया है।

2026 में कब मनेगी होली

हिंदू पंचांग के मुताबिक, होली 2026 के अगले दिन यानी 3 मार्च को साल का पहला चंद्र ग्रहण लगेगा। ये ग्रहण शाम 05:59 बजे से शुरू होकर शाम 06:47 बजे समाप्त होगा। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक ग्रहण के समय कोई भी मांगलिक काम नहीं किया जाता। चंद्र ग्रहण का सूतक काल 9 घंटे पहले ही सुबह से शुरू हो जाएगा। सूतक काल में रंग खेलना और उत्सव मनाना शास्त्र सम्मत नहीं माना गया है। इसी कारण 3 मार्च के बजाय अब होली 4 मार्च 2026 को मनेगी।

चंद्र ग्रहण का समय

ज्योतिषों के मुताबिक, ये चंद्र ग्रहण भारत के पूर्वी हिस्सों सहित ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका में दिखेगा। ग्रहण का स्पर्श काल दोपहर 03:20 बजे से ही शुरू हो जाएगा। भारत में येे शाम को चंद्रोदय के समय ग्रस्तोदित रूप में दिखाई देगा।

सूतक काल आज सुबह 06:20 बजे से ही प्रभावी हो (चंद्र ग्रहण सूतक काल)गया है। सूतक के दौरान मंदिरों के पट बंद रहते हैं और पूजा वर्जित होती है। ग्रहण समाप्ति के बाद स्नान और दान करने का विधान शास्त्रों में है।

ऐसा पहले कब-कब हुआ है

ज्योतिषों के मुताबिक, होली की तारीखों में ऐसा अनोखा गैप बहुत ही दुर्लभ माने जाते हैं। पिछले 100-150 सालों में ऐसे मौके गिने-चुने ही आए हैं। साल 1926 में भी ग्रहण और तिथियों के घटने-बढ़ने से दहन और रंग के बीच ऐसा ही अंतर देखा गया था। इसके बाद 1953 में पूर्णिमा तिथि के समय में आए बदलाव के कारण दो दिनों का भ्रम पैदा हुआ था।

अब ठीक एक सदी बाद साल 2026 में ऐसा संयोग फिर बना है। 3 मार्च को पूर्ण चंद्रग्रहण और सूतक काल होने की वजह से होली नहीं मनेगी। होली 4 मार्च को मनेगी।

होली पर सुख-समृद्धि के लिए करें ये उपाय

होली का दिन केवल रंगों का नहीं बल्कि लक्ष्मी प्राप्ति का भी है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, इस पावन अवसर पर अपनी किस्मत चमकाने के लिए से काम कर सकते हैं। भारत में चंद्र ग्रहण

  • बांसुरी से वास्तु दोष दूर करें:
    होली (holi) की सुबह घर के मंदिर में नई लकड़ी की बांसुरी स्थापित करें। इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा खत्म होगी और सुख-शांति का हमेशा वास रहेगा।
  • व्यापार में वृद्धि के लिए मोरपंख:
    मोरपंख को अपने ऑफिस या दुकान की उत्तर दिशा वाली दीवार पर लगाएं। यह उपाय व्यापार में आ रही रुकावटों को दूर कर धन लाभ कराता है।
  • राधा-कृष्ण को गुलाल अर्पण:
    दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ाने के लिए राधा-कृष्ण को लाल गुलाल चढ़ाएं। इससे पति-पत्नी के बीच आपसी समझ बढ़ती है और क्लेश हमेशा के लिए मिटते हैं।
  • करियर में सफलता का उपाय:
    पूजा में इस्तेमाल किए गए मोरपंख को अपनी वर्क-डेस्क या डायरी में रखें। यह छोटा सा काम आपके करियर में नई गति और सकारात्मकता लेकर आएगा।
  • होलिका की राख का तिलक:
    होलिका दहन के अगले दिन उसकी ठंडी राख से माथे पर तिलक लगाएं। मान्यता है कि इससे नजर दोष कटता है और मानसिक शांति प्राप्त होती है।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी पूरी तरह से सही या सटीक होने का हम कोई दावा नहीं करते हैं। ज्यादा और सही डिटेल्स के लिए, हमेशा उस फील्ड के एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

ये खबरें भी पढ़ें....

महाशिवरात्रि पर इन पवित्र चीजों से करें महादेव का अभिषेक, दूर होंगे सभी कष्ट

महाशिवरात्रि 2026 में व्रत रखने से पहले जान लें ये जरूरी नियम, मिलेगा भोलेनाथ का आशीर्वाद

महाशिवरात्रि 2026: महादेव की अपार कृपा पाने के लिए महाशिवरात्रि पर जरूर घर लाएं ये 3 चीजें

उज्जैन महाकाल मंदिर में आज से शिवनवरात्रि शुरू, 10 दिनों तक अलग-अलग स्वरूपों में सजेंगे बाबा

Tags:
  • चंद्र ग्रहण
  • holi
  • होली
  • होलिका दहन
  • भारत में चंद्र ग्रहण
  • चंद्र ग्रहण सूतक काल
  • पूर्णिमा
  • होलिका
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज