मकर संक्रांति से बसंत पंचमी तक, जानें जनवरी 2026 व्रत त्योहार लिस्ट

Kaushiki | Dec 31, 2025, 13:19 IST
Share
january 2026 vrat tyohar
january 2026 vrat tyohar

जनवरी 2026 का महीना ग्रहों की स्थिति के लिहाज से बेहद खास होने वाला है। इस माह मकर राशि में सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र की युति से पंचग्रही योग का निर्माण होगा।

साल 2026 का पहला महीना

  • धार्मिक शुरुआत: जनवरी में मकर संक्रांति, मौनी अमावस्या और बसंत पंचमी जैसे बड़े पर्वों के साथ नए साल का पावन आगाज होगा।
  • सूर्य का उत्तरायण: 14 जनवरी को सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करते ही उत्तरायण शुरू होगा, जिससे सभी शुभ कार्यों के द्वार खुल जाएंगे।
  • माघ मास का महत्व: 4 जनवरी से पवित्र माघ महीना शुरू हो रहा है, जिसमें गंगा स्नान और तिल-खिचड़ी के दान का विशेष फल मिलता है।
  • बड़ा ग्रह गोचर: इस महीने सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र एक साथ मकर राशि में गोचर करेंगे।
  • विशेष दिवस: इस माह 22 जनवरी को अयोध्या रामलला प्रतिष्ठा दिवस और 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस का राष्ट्रीय उत्सव भी मनाया जाएगा।
January 2026 Festival List: नए साल 2026 की शुरुआत आस्था और पवित्र परंपराओं के साथ होने वाली है। हिंदू पंचांग के मुताबिक, जनवरी का महीना बहुत ही शुभ माना जा रहा है।

इस महीने में सूर्य देव उत्तरायण होंगे। साथ ही माघ का महीना शुरू होगा। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, माघ मास में गंगा स्नान और दान करने का विशेष फल प्राप्त होता है।

इस माह में कई बड़े ग्रहों का राशि परिवर्तन भी होने वाला है। मकर संक्रांति और बसंत पंचमी जैसे पर्व इस महीने की शोभा बढ़ाएंगे। आइए जानें जनवरी 2026 के मुख्य व्रत और त्योहारों के बारे में...

ये खबर भी पढ़ें...अंबाजी मंदिर में बिना मूर्ती के होती है पूजा, इस जगह श्री कृष्ण का हुआ था मुंडन, जानें इसका रहस्य

Makar Sankranti 2025: 13 या 14 जनवरी, कब है मकर संक्रांति? जानें पूजन का  सही मुहूर्त - makar sankranti 2025 january 13 or 14 know date timing and  pujan muhurat or significance of this day tvisg - AajTak

जनवरी 2026 के व्रत और त्योहार

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, जनवरी के महीने में कई महत्वपूर्ण धार्मिक तिथियां और उत्सव आने वाले हैं:

  • 1 जनवरी (गुरु प्रदोष व्रत): साल के पहले दिन महादेव का आशीर्वाद लेने के लिए प्रदोष व्रत रखा जाएगा।
  • 3 जनवरी (पौष पूर्णिमा): इस दिन दान-पुण्य और पवित्र नदियों में स्नान करने से विशेष पुण्य मिलता है।
  • 4 जनवरी (माघ प्रारम्भ): आज से पवित्र माघ महीने की शुरुआत होगी, माघ मेला जो जप-तप के लिए उत्तम है।
  • 6 जनवरी (सकट चौथ): संतान की सुख-समृद्धि के लिए माताएं भगवान गणेश की विशेष पूजा-अर्चना करेंगी।
  • 12 जनवरी (राष्ट्रीय युवा दिवस): स्वामी विवेकानंद की जयंती को पूरे देश में युवा दिवस के रूप में मनाते हैं।
  • 13 जनवरी (लोहड़ी): नई फसल के आगमन पर अग्नि देव की पूजा कर खुशियां मनाई जाती हैं।
  • 14 जनवरी (मकर संक्रांति): सूर्य देव मकर राशि में प्रवेश करेंगे और खिचड़ी दान की परंपरा निभाई जाएगी।
  • 14 जनवरी (षटतिला एकादशी): भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए तिल के छह रूपों का दान किया जाएगा।
  • 16 जनवरी (मासिक शिवरात्रि): शिव-शक्ति की कृपा पाने के लिए भक्त आज व्रत रखकर महादेव का पूजन करेंगे।
मौनी अमावस्या : जानिए क्या है मौनी अमावस्या के दिन दान करने का महत्व
मौनी अमावस्या : जानिए क्या है मौनी अमावस्या के दिन दान करने का महत्व

  • 18 जनवरी (मौनी अमावस्या): पितरों की शांति और मौन रहकर संगम में स्नान करने का यह बहुत बड़ा दिन है।
  • 19 जनवरी (माघ नवरात्रि): आज से गुप्त नवरात्रि शुरू होगी, जिसमें नौ देवियों की विशेष साधना की जाती है।
  • 22 जनवरी (रामलला प्रतिष्ठा दिवस): अयोध्या में प्रभु राम के विराजने की खुशी में यह पावन दिवस मनाया जाएगा।
  • 23 जनवरी (बसंत पंचमी): बुद्धि की देवी मां सरस्वती की पूजा होगी और बसंत ऋतु का स्वागत किया जाएगा।
  • 25 जनवरी (रथ सप्तमी): इसे सूर्य जयंती भी कहते हैं, आज सूर्य देव को अर्घ्य देने से आरोग्य मिलता है।
  • 26 जनवरी (गणतंत्र दिवस): भारत का राष्ट्रीय पर्व, इस दिन देश की एकता और संविधान का सम्मान होता है।
  • 29 जनवरी (जया एकादशी): इस पवित्र व्रत को रखने से सभी कष्ट दूर होते हैं और मोक्ष मिलता है।
  • 30 जनवरी (प्रदोष व्रत): जनवरी महीने का अंतिम व्रत भगवान शिव की भक्ति और कृपा पाने का दिन है।
ये खबर भी पढ़ें...पौष पूर्णिमा 2026 पर लक्ष्मी-नारायण की कृपा पाने के लिए ऐसे करें पूजा, जानें शुभ मुहूर्त

Grah Gochar 2025 Horoscope Maha Kumbh Snan Dates 2025 Planet New Year  Transit Impact Grah Gochar: नए साल में शनि समेत 9 ग्रह मचाएंगे उथल-पुथल,  ज्योतिर्विद से जानें प्रभाव, एस्ट्रोलॉजी ...
Grah Gochar 2025 Horoscope Maha Kumbh Snan Dates 2025 Planet New Year Transit Impact Grah Gochar: नए साल में शनि समेत 9 ग्रह मचाएंगे उथल-पुथल, ज्योतिर्विद से जानें प्रभाव, एस्ट्रोलॉजी ...

जनवरी में ग्रहों का गोचर और प्रभाव

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, जनवरी 2026 में ग्रहों की स्थिति में बड़े बदलाव होने वाले हैं।

  • 13 जनवरी (शुक्र का गोचर): वैभव और सुख के कारक शुक्र ग्रह मकर राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे लोगों की सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी।
  • 14 जनवरी (सूर्य का गोचर): सूर्य देव मकर राशि में आकर उत्तरायण होंगे, जिससे शुभ कार्यों की शुरुआत होगी और मान-सम्मान बढ़ेगा।
  • 16 जनवरी (मंगल का गोचर): ऊर्जा और साहस के प्रतीक मंगल ग्रह मकर राशि में प्रवेश करेंगे। मंगल गोचरसे लोगों के आत्मविश्वास में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी।
  • 17 जनवरी (बुध का गोचर): बुद्धि के देवता बुध ग्रह मकर राशि में आएंगे, जिससे व्यापार और संवाद के क्षेत्र में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे।
ये खबर भी पढ़ें...2026 के स्वामी हैं सूर्य, जानें सूर्य के साल में क्या करें और किन गलतियों से बचें

माघ मास में किसकी उपासना से पूरी होगी मनोकामना, जानिए स्नान-दान से जुड़ा  धार्मिक महत्व | Know the importance of Magh month and how to worship at home
माघ मास में किसकी उपासना से पूरी होगी मनोकामना, जानिए स्नान-दान से जुड़ा धार्मिक महत्व | Know the importance of Magh month and how to worship at home

स्नान-दान और पुण्य का महीना

धार्मिक दृष्टि (New Year 2026)से जनवरी का महीना दान-पुण्य के लिए सर्वश्रेष्ठ है। इस पूरे माह में ठंडे जल में स्नान का विशेष महत्व बताया गया है। खिचड़ी, तिल, गुड़ और ऊनी कपड़ों का दान करना बहुत शुभ है।

श्रद्धालु अपनी श्रद्धा के अनुसार तीर्थ स्थलों की यात्रा भी करते हैं। पंचांग के अनुसार यह महीना नई शुरुआत के लिए बहुत शुभ है। भगवान की आराधना से इस महीने सुख-समृद्धि के द्वार खुलते हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी पूरी तरह से सही या सटीक होने का हम कोई दावा नहीं करते हैं। ज्यादा और सही डिटेल्स के लिए, हमेशा उस फील्ड के एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

ये खबर भी पढ़ें...जानिए सूर्य के रथ में सातों घोड़े के नाम और हमारे जीवन पर इसका असर

Tags:
  • मकर संक्रांति
  • ज्योतिष शास्त्र
  • सूर्य
  • मौनी अमावस्या
  • गणतंत्र दिवस
  • बसंत पंचमी
  • मंगल गोचर
  • New Year 2026
  • पौष पूर्णिमा
  • 2026 के व्रत और त्योहार
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती