नरसिंह जयंती पर ऐसे करें भगवान नरसिंह की पूजा, मिलेगा कालसर्प दोष से छुटकारा
Kaushiki | May 10, 2025, 15:02 IST
Narasimha Jayanti 2025
नरसिंह जयंती 2025 में 11 मई को मनाई जाएगी, यह भगवान विष्णु के नरसिंह अवतार को समर्पित पर्व है। इस दिन व्रत, पूजा और विशेष उपायों से कष्टों से मुक्ति, धन, स्वास्थ्य और न्याय में सफलता मिलने की मान्यता है।
नरसिंह जयंती हर साल वैशाख शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी को मनाई जाती है। यह पर्व भगवान विष्णु के क्रोध अवतार भगवान नरसिंह को समर्पित होता है, जिन्होंने भक्त प्रह्लाद की रक्षा करते हुए राक्षस हिरण्यकश्यप का वध किया था।
हिंदू पंचांग के मुताबिक, साल 2025 में यह पावन तिथि 11 मई (रविवार) को आ रही है। इस दिन व्रत, पूजा और विशेष उपायों से न सिर्फ कष्ट दूर होते हैं, बल्कि धन, स्वास्थ्य और न्यायिक मामलों में भी सफलता मिलने की मान्यता है।
ये खबर भी पढ़ें...शत्रु और रोग पर विजय दिलाती हैं मां बगलामुखी, जानें पूजा का मुहूर्त और विधि
तिथि और
ज्योतिषशास्त्र के मुताबिक, कुछ परेशानियों से मुक्ति के लिए ऐसे करें भगवान नरसिंह की पूजा
धन प्राप्ति के लिए नागकेसर अर्पित करें
भगवान नरसिंह को नागकेसर चढ़ाएं और उसमें से थोड़ा हिस्सा घर की तिजोरी या पूजा स्थान में रखें। इससे धन-लाभ और समृद्धि आती है।
कालसर्प दोष से राहत पाने के लिए मोरपंख चढ़ाएं
यदि आप कालसर्प दोष से परेशान हैं तो इस दिन भगवान नरसिंह को मोरपंख अर्पित करें। यह दोष शांत होकर आपके जीवन में शांति और स्थिरता लाता है।
उधारी और फंसे हुए पैसे के लिए मोती या चांदी अर्पित करें
भगवान को चांदी या मोती चढ़ाने से फंसे हुए पैसे वापस मिलने की संभावनाएं बढ़ती हैं और उधारी चुकाने में आसानी होती है।
कोर्ट केस में सफलता के लिए दही का भोग चढ़ाएं
न्यायिक मामलों में राहत और विजय पाने के लिए भगवान नरसिंह को दही का भोग चढ़ाना अत्यंत लाभकारी माना गया है।
ये खबर भी पढ़ें... महाराणा प्रताप जयंती पर जानें साहस की मिसाल स्वाभिमान के प्रतीक की शोर्य गाथा
धार्मिक ग्रंथों के मुताबिक, नरसिंह जयंती केवल एक पर्व नहीं, बल्कि धार्मिक, आध्यात्मिक और मनोवैज्ञानिक ऊर्जा का स्रोत भी है। यह दिन याद दिलाता है कि जब भक्त की आस्था अडिग होती है, तो स्वयं भगवान उसकी रक्षा के लिए अवतार लेते हैं। नरसिंह जयंती अच्छाई की बुराई पर जीत और धर्म की रक्षा का प्रतीक पर्व है।
ये खबर भी पढ़ें... नर्मदा जयंती : साधु संतों सहित पीडब्ल्यूडी मंत्री बने मां नर्मदा रथ के सारथी\
अयोध्या नरसिंह मंदिर | वैशाख मास | vishnu | धर्म ज्योतिष न्यूज | भगवान विष्णु अवतार | भगवान विष्णु की पूजा
हिंदू पंचांग के मुताबिक, साल 2025 में यह पावन तिथि 11 मई (रविवार) को आ रही है। इस दिन व्रत, पूजा और विशेष उपायों से न सिर्फ कष्ट दूर होते हैं, बल्कि धन, स्वास्थ्य और न्यायिक मामलों में भी सफलता मिलने की मान्यता है।
ये खबर भी पढ़ें...शत्रु और रोग पर विजय दिलाती हैं मां बगलामुखी, जानें पूजा का मुहूर्त और विधि
तिथि और शुभ मुहूर्त
हिंदू पंचांग के मुताबिक, नरसिंह जयंती 2025 के लिए चतुर्दशी तिथि 10 मई की शाम 5:29 बजे से शुरू होकर 11 मई की रात 8:02 बजे तक रहेगी। पूजा का सबसे शुभ समय (शुभ मुहूर्त) – 11 मई को शाम 4:21 बजे से 7:03 बजे तक माना गया है। इसी समय भगवान नरसिंह की आराधना और उपाय करना सर्वश्रेष्ठ रहेगा।
कैसे करें भगवान नरसिंह की विधिवत पूजा
- पूजा से पहले प्रातः स्नान कर स्वच्छ वस्त्र पहनें।
- इसके बाद घर के ईशान कोण (उत्तर-पूर्व दिशा) में लकड़ी की चौकी पर लाल कपड़ा बिछाकर भगवान नरसिंह की प्रतिमा या तस्वीर स्थापित करें।
- पूजा में फूल, फल, पंचामृत, केसर, हल्दी, सूखे मेवे, तुलसी पत्र, नारियल और अक्षत अर्पित करें।
- पूजा के दौरान घी का दीपक जलाएं और "ॐ नृसिंहाय नमः" मंत्र का 108 बार जाप करें।
- अंत में आरती और प्रसाद वितरण करें।
ऐसे करें पूजा
धन प्राप्ति के लिए नागकेसर अर्पित करें
भगवान नरसिंह को नागकेसर चढ़ाएं और उसमें से थोड़ा हिस्सा घर की तिजोरी या पूजा स्थान में रखें। इससे धन-लाभ और समृद्धि आती है।
कालसर्प दोष से राहत पाने के लिए मोरपंख चढ़ाएं
यदि आप कालसर्प दोष से परेशान हैं तो इस दिन भगवान नरसिंह को मोरपंख अर्पित करें। यह दोष शांत होकर आपके जीवन में शांति और स्थिरता लाता है।
उधारी और फंसे हुए पैसे के लिए मोती या चांदी अर्पित करें
भगवान को चांदी या मोती चढ़ाने से फंसे हुए पैसे वापस मिलने की संभावनाएं बढ़ती हैं और उधारी चुकाने में आसानी होती है।
कोर्ट केस में सफलता के लिए दही का भोग चढ़ाएं
न्यायिक मामलों में राहत और विजय पाने के लिए भगवान नरसिंह को दही का भोग चढ़ाना अत्यंत लाभकारी माना गया है।
ये खबर भी पढ़ें... महाराणा प्रताप जयंती पर जानें साहस की मिसाल स्वाभिमान के प्रतीक की शोर्य गाथा
नरसिंह जयंती का धार्मिक महत्व
ये खबर भी पढ़ें... नर्मदा जयंती : साधु संतों सहित पीडब्ल्यूडी मंत्री बने मां नर्मदा रथ के सारथी\
अयोध्या नरसिंह मंदिर | वैशाख मास | vishnu | धर्म ज्योतिष न्यूज | भगवान विष्णु अवतार | भगवान विष्णु की पूजा
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari