पौष पूर्णिमा 2026 पर लक्ष्मी-नारायण की कृपा पाने के लिए ऐसे करें पूजा, जानें शुभ मुहूर्त

Kaushiki | Dec 30, 2025, 15:12 IST
Share
Paush Purnima 2026
Paush Purnima 2026

नए साल 2026 की शुरुआत में 3 जनवरी को पौष पूर्णिमा का पावन पर्व मनाया जाएगा। इस दिन पवित्र नदियों में स्नान, दान-पुण्य और सत्यनारायण कथा करने से पितृ दोष शांत होता है। सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।

Latest Religious News:हिंदू धर्म शास्त्रों में पौष पूर्णिमा की तिथि को बहुत ही कल्याणकारी माना गया है। यह तिथि नए साल 2026 की शुरुआत में ही बड़े आध्यात्मिक योग लेकर आएगी। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, इस दिन सूर्य और चंद्रमा का अद्भुत संगम होता है।

इस पवित्र अवसर पर किए गए दान-पुण्य का फल कभी न मिटने वाला होता है। भक्त इस दिन सत्यनारायण भगवान की कथा सुनते हैं। माता लक्ष्मी की पूजा करते हैं। गंगा स्नान करने से मनुष्य के जाने-अनजाने में किए गए सभी पाप धुल जाते हैं।

Paush Purnima 2026 Date muhurat snan daan moonrise time | Paush Purnima  vrat kab hai | पौष पूर्णिमा कब है? जानें तारीख, मुहूर्त, लक्ष्मी पूजा समय,  चंद्रोदय - News18 हिंदी
Paush Purnima 2026 Date muhurat snan daan moonrise time | Paush Purnima vrat kab hai | पौष पूर्णिमा कब है? जानें तारीख, मुहूर्त, लक्ष्मी पूजा समय, चंद्रोदय - News18 हिंदी


पौष पूर्णिमा 2026 की सही तारीख

  • पंचांग के मुताबिक, पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 2 जनवरी को शाम को होगा।
  • तिथि की शुरुआत 2 जनवरी 2026 को शाम 06 बजकर 53 मिनट पर होगी।
  • पूर्णिमा तिथि का समापन अगले दिन 3 जनवरी को दोपहर 03 बजकर 32 मिनट पर होगा।
  • उदयातिथि के आधार पर पौष पूर्णिमा का व्रत 3 जनवरी 2026 को रखा जाएगा।
इस दिन पवित्र नदियों में स्नान करने के लिए ब्रह्म मुहूर्त सबसे उत्तम माना गया है। भक्त पूरे दिन श्रद्धा और विश्वास के साथ भगवान विष्णु की आराधना करते हैं।

ये खबर भी पढ़ें...उन्नति का कारक बनेगा साल 2026, मूलांक 1 के अधिपति सूर्य लाएंगे समाज में सकारात्मक बदलाव

2 या 3 जनवरी? पौष पूर्णिमा की सही तिथि क्या है, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा  विधि
2 या 3 जनवरी? पौष पूर्णिमा की सही तिथि क्या है, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि


पितृ दोष से मुक्ति के उपाए

शास्त्रों के मुताबिक, पौष पूर्णिमा के दिन पितरों की शांति के लिए किए गए उपाय विशेष फलदायी होते हैं। इस दिन सफेद वस्तुओं का दान करने से कुंडली का पितृ दोष शांत होता है। आप इस दिन दूध से बनी सफेद मिठाई, चावल या कपूर का दान कर सकते हैं।

धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, कौए और गाय को भोजन कराने से पितर तृप्त होते हैं। सर्दियों का समय होने के कारण तिल, गुड़ और कंबल का दान अति उत्तम है। इन चीजों का दान करने से जीवन की दरिद्रता दूर होती है और सुख आता है।

ये खबर भी पढ़ें...2026 में बनेगा पंचग्रही योग, इन 7 राशिवालों के शुरू होंगे अच्छे दिन

Paush Purnima 2025 Upay: नए साल में पौष पूर्णिमा का व्रत होगा इस दिन, जरूर  सुनें सत्यनारायण भगवान की कथा - paush purnima 2025 upay vrat will be  observed on this day
Paush Purnima 2025 Upay: नए साल में पौष पूर्णिमा का व्रत होगा इस दिन, जरूर सुनें सत्यनारायण भगवान की कथा - paush purnima 2025 upay vrat will be observed on this day


पौष पूर्णिमा 2026 पूजा विधि

  • सूर्योदय से पहले उठकर किसी पवित्र नदी या कुंड में स्नान करना चाहिए।
  • नदी पर जाना संभव न हो तो नहाने के पानी में गंगाजल मिला लें।
  • स्नान के पश्चात सूर्य देव को अर्घ्य दें और व्रत का संकल्प लें।
  • इस शुभ दिन पर सफेद रंग के वस्त्र पहनना बहुत मंगलकारी माना गया है।
  • भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी को खीर का भोग जरूर लगाना चाहिए।
  • शाम के समय चंद्रमा को दूध मिलाकर अर्घ्य देने से मानसिक शांति मिलती है।
ये खबर भी पढ़ें...उन्नति का कारक बनेगा साल 2026, मूलांक 1 के अधिपति सूर्य लाएंगे समाज में सकारात्मक बदलाव

Paush Purnima 2023 | Paush Purnima 2023: पौष पूर्णिमा पर कल कर गलती से भी न  करें ये काम, धनवान भी हो जाता है कंगाल
Paush Purnima 2023 | Paush Purnima 2023: पौष पूर्णिमा पर कल कर गलती से भी न करें ये काम, धनवान भी हो जाता है कंगाल


पौष पूर्णिमा की पौराणिक कथाएं

पौष महीना केपौष पूर्णिमा की व्रत कथा बहुत ही सरल और मन को शांति देने वाली है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए।पुराने समय में धनेश्वर नाम का एक ब्राह्मण अपनी पत्नी के साथ रहता था। उनके पास धन तो बहुत था। लेकिन उनकी कोई संतान नहीं थी, जिससे वे बहुत दुखी रहते थे।

एक बार एक योगी ने उन्हें बताया कि माता पार्वती की कृपा और पौष पूर्णिमा के व्रत से उनकी इच्छा पूरी हो सकती है। ब्राह्मण दंपत्ति ने पूरी श्रद्धा के साथ पूर्णिमा का व्रत किया और दान-पुण्य किया।

उनकी भक्ति से प्रसन्न होकर भगवान शिव और माता पार्वती ने उन्हें संतान प्राप्ति का आशीर्वाद दिया। कहा जाता है कि जो भी व्यक्ति इस दिन सच्चे मन से पूजा और व्रत करता है, उसे मृत्यु के बाद मोक्ष मिलता है। जीवन के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी पूरी तरह से सही या सटीक होने का हम कोई दावा नहीं करते हैं। ज्यादा और सही डिटेल्स के लिए, हमेशा उस फील्ड के एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। dharm news today

ये खबर भी पढ़ें... 2026 के स्वामी हैं सूर्य, जानें सूर्य के साल में क्या करें और किन गलतियों से बचें

Tags:
  • भगवान विष्णु की पूजा
  • भगवान विष्णु
  • मां लक्ष्मी
  • हिंदू धर्म
  • पौराणिक कथाएं
  • Latest Religious News
  • dharm news today
  • पौष महीना
  • पौष पूर्णिमा
बरगी क्रूज हादसा: 13 मौतों की जांच में 2 महीने की और मोहलत, 9 जनवरी तक आएगी रिपोर्ट

By Arohi Raj

बरगी क्रूज हादसा: 13 मौतों की जांच में 2 महीने की और मोहलत, 9 जनवरी तक आएगी रिपोर्ट
रिश्वत लेने में पटवारी सबसे आगे, अभी तक नौ पकड़े गए, घूसखोरी में नंबर दो पर पुलिस विभाग

By Sanjay Gupta

रिश्वत लेने में पटवारी सबसे आगे, अभी तक नौ पकड़े गए, घूसखोरी में नंबर दो पर पुलिस विभाग
फर्जी कोर्ट आदेश से 129 वेबसाइट ब्लॉक! नकली QR कोड और ईमेल से सरकार को लगाया चूना, राजस्थान में FIR की तैयारी

By Jageshwar Prasad

फर्जी कोर्ट आदेश से 129 वेबसाइट ब्लॉक! नकली QR कोड और ईमेल से सरकार को लगाया चूना, राजस्थान में FIR की तैयारी
राजस्थान के सरकारी स्कूलों में गेस्ट फैकल्टी भर्ती, 30 हजार तक मानदेय; बिना इंटरव्यू होगा चयन

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में गेस्ट फैकल्टी भर्ती, 30 हजार तक मानदेय; बिना इंटरव्यू होगा चयन
डीएसपी कल्पना को फंसाने वाले दीपक टंडन का नया कांड: ASP और TI समेत कई अफसरों से ट्रांसफर के नाम पर वसूले पैसे

By Umeshwari Baghel

डीएसपी कल्पना को फंसाने वाले दीपक टंडन का नया कांड: ASP और TI समेत कई अफसरों से ट्रांसफर के नाम पर वसूले पैसे
एमपी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में नियुक्ति पर विवाद: सीएम ने दी प्रभार की मंजूरी, एसीएस ने निकाल दिया फुल-टाइम आदेश

By Aman Vaishnav

एमपी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में नियुक्ति पर विवाद: सीएम ने दी प्रभार की मंजूरी, एसीएस ने निकाल दिया फुल-टाइम आदेश
अश्लील वीडियो कॉल और यौन उत्पीड़न के आरोपों में घिरे इंद्रदेव महाराज पर एक्शन, अखाड़े ने महामंडलेश्वर पद से हटाया

By Aman Vaishnav

अश्लील वीडियो कॉल और यौन उत्पीड़न के आरोपों में घिरे इंद्रदेव महाराज पर एक्शन, अखाड़े ने महामंडलेश्वर पद से हटाया