पौष पूर्णिमा 2025, घर में सुख-समृद्धि लाने के उपाय

Siddhi Tamrakar | Jan 13, 2025, 09:22 IST
Share
PAUSH PURNIMA
PAUSH PURNIMA

पौष पूर्णिमा पर माता लक्ष्मी की पूजा के साथ कुछ विशेष वस्तुएं घर लाना शुभ माना जाता है। इससे सुख, समृद्धि और धन-वैभव का आगमन होता है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

पौष पूर्णिमा का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। इस दिन माता लक्ष्मी की पूजा के साथ कुछ विशेष वस्तुएं घर में लाना शुभ माना जाता है, जो जीवन में सुख-समृद्धि और धन-वैभव का आगमन करती हैं। माना जाता है कि, पौष पूर्णिमा पर इन वस्तुओं को घर में लाने से सकारात्मकता और धन-समृद्धि का संचार भी होता है। ऐसे में इस दिन इन उपायों को अपनाकर आप अपने जीवन में शुभता और सौभाग्य ला सकते हैं। इस लेख में जानें कि, पौष पूर्णिमा के दिन किन चीजों को घर लाने से लाभ होता है।

1. शंख

पौष पूर्णिमा के दिन घर में शंख लाना शुभ होता है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, शंख को मां लक्ष्मी के भाई के रूप में जाना जाता है। इसे पूजा में शामिल करने से नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। शंख बजाने से घर में शांति और समृद्धि का वातावरण बनता है।

2. कमलगट्टा

इस दिन कमलगट्टे की माला घर लाना भी शुभ होता है। इसे मां लक्ष्मी के मंत्रों के जाप के लिए उपयोग किया जाता है। मान्यता है कि, कमलगट्टे की माला से मंत्रों का जाप करने से धन-दोष दूर होता है और माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।

3. नारियल

पौष पूर्णिमा पर नारियल घर लाना और उसकी स्थापना करना अत्यंत शुभ माना जाता है। माना जाता है कि, ये धन और सुख-समृद्धि का प्रतीक है। नारियल की स्थापना से धन योग के लाभ प्राप्त होते हैं और घर में धन का आगमन होता है।

पौष पूर्णिमा पर विशेष मुहूर्त

पौष पूर्णिमा पर प्रयागराज में महाकुंभ का पहला शाही स्नान का दिन भी होता है। इस दिन स्नान और दान का विशेष महत्व है। मान्यता है कि, माता लक्ष्मी की पूजा और इन वस्तुओं को घर में लाने से परिवार में सुख-शांति और धन-वैभव का वास होता है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • National News
  • पौष पूर्णिमा पर प्रथम शाही स्ना
  • हिंदी न्यूज
  • latest news
  • लक्ष्मी पूजा
  • धर्म ज्योतिष न्यूज
  • प्रयागराज महाकुंभ 2025
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा