क्यों देते हैं हम 11, 51 या 111 रुपए की दक्षिणा, क्या है शगुन के एक रुपए जोड़ने का असली सच?

Kaushiki | Mar 11, 2026, 15:08 IST
Share
shagun-one-rupee
shagun-one-rupee

भारतीय परंपरा में 11, 51 या 111 रुपए की दक्षिणा का वैज्ञानिक महत्व है। यह एक रुपया अंत को अनंत बनाकर समृद्धि और रिश्तों में निरंतरता लाता है।

Latest Religious News:भारतीय संस्कृति में हम अक्सर 11, 51 या 111 रुपए की दक्षिणा देते हैं। यह परंपरा सदियों से हमारे जीवन का अटूट हिस्सा बनी हुई है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा कि हम एक रुपए ऊपर क्यों जोड़ते हैं? इसका संबंध शुक्ल यजुर्वेद और वैदिक गणित से है। आइए इस गहरे विज्ञान के पीछे का रहस्य जानें...

शगुन के लिफाफे में 1 रुपये का सिक्का क्यों जोड़ा जाता है: परंपरा के पीछे की  कहानी - Bharat Speaks
शगुन के लिफाफे में 1 रुपये का सिक्का क्यों जोड़ा जाता है: परंपरा के पीछे की कहानी - Bharat Speaks


वैदिक मूल और शुक्ल यजुर्वेद का निर्देश

इस परंपरा का उल्लेख प्राचीन शुक्ल यजुर्वेद के शतपथ ब्राह्मण में मिलता है। वहां साफ लिखा है कि दक्षिणा हमेशा अतिरिक्त होनी चाहिए। संस्कृत में इसे अतिरिक्ता वै दक्षिणा कहा गया है। इसका अर्थ है जो पूर्ण है, उससे थोड़ा अधिक देना ही वास्तविक दान है।

ये अधिक हिस्सा ही वह बीज है जो भविष्य की समृद्धि बढ़ाता है। वैदिक काल में दक्षिणा के रूप में गाएं दान की जाती थीं। सौ गायों के साथ एक बछड़ा या बैल अतिरिक्त दिया जाता था। इससे भविष्य में वंश और संपदा की वृद्धि सुनिश्चित होती थी।

Why Do We Always Add One Rupee in a Shagun Envelope? The Hidden Meaning -  शगुन के लिफाफे में ₹1 क्यों रखा जाता है? जानिए इसके पीछे का गहरा राज |  Jansatta
Why Do We Always Add One Rupee in a Shagun Envelope? The Hidden Meaning - शगुन के लिफाफे में ₹1 क्यों रखा जाता है? जानिए इसके पीछे का गहरा राज | Jansatta


शून्य का दर्शन: विराम या अंत

वैदिक गणित में शून्य (0) को पूर्णता और शून्यता दोनों माना गया है। जब हम 100 या 500 जैसी संख्या देते हैं, तो वह शून्य पर खत्म होती है। तंत्र शास्त्र के मुताबिक, शून्य ऊर्जा के प्रवाह को रोक देता है।

शगुन में एक जोड़ते ही उस संख्या की स्पिरिचुअलिटी बदल जाती है। ऐसे में 101 या 111 जैसी संख्याएं आसानी से खंडित नहीं होती हैं। ये इस बात का प्रतीक है कि हमारा रिश्ता कभी टूटेगा नहीं। ये दान देने वाले और लेने वाले का कार्मिक बंधन अटूट रखता है।

Why Do We Always Add One Rupee in a Shagun Envelope? The Hidden Meaning -  शगुन के लिफाफे में ₹1 क्यों रखा जाता है? जानिए इसके पीछे का गहरा राज |  Jansatta
Why Do We Always Add One Rupee in a Shagun Envelope? The Hidden Meaning - शगुन के लिफाफे में ₹1 क्यों रखा जाता है? जानिए इसके पीछे का गहरा राज | Jansatta


सूर्य की शक्ति और त्रिदेवों का वास

प्राचीन ग्रंथों में एक की संख्या को सूर्य का प्रतीक माना गया है। सूर्य हमारी आत्मा और जीवन शक्ति का प्रतिनिधित्व करता है। जब हम 111 रुपए देते हैं, तो एक का दुहराव तीन बार होती है।

अंकज्योतिष में 3 का अंक बहुत प्रभावशाली माना जाता है। ये त्रिदेव (ब्रह्मा, विष्णु, महेश) और त्रिकाल का प्रतिनिधित्व करता है। तो 111 का अर्थ है तीनों लोकों में सूर्य जैसी ऊर्जा बनी रहे। ये दक्षिणा आपके जीवन में निरंतरता और प्रकाश लेकर आती है।

द सीड मनी यानी बरकत का बीज

प्रसिद्ध लेखक अक्षत गुप्ता बताते हैं कि, पुराने समय में इस एक रुपए को बीज धन कहा जाता था। दान लेने वाला व्यक्ति अक्सर उस एक रुपए को खर्च नहीं करता था।

वे इसे अपनी तिजोरी या मंदिर में बरकत के लिए रखते थे। मनोविज्ञान भी कहता है कि पूर्ण संख्या खर्च करना आसान होता है। जबकि विषम संख्या हमें संचय और निवेश की प्रेरणा देती है। ये एक रुपए आपके धन के प्रवाह को रुकने से बचाता है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी पूरी तरह से सही या सटीक होने का हम कोई दावा नहीं करते हैं। ज्यादा और सही डिटेल्स के लिए, हमेशा उस फील्ड के एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

ये खबरें भी पढ़ें...

केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल को खुलेंगे, महाशिवरात्रि पर तिथि का ऐलान

Narmada Jayanti: शिव के पसीने की एक बूंद से कैसे हुआ इस मोक्षदायिनी नदी का जन्म

क्या आप जानते हैं फाल्गुन नहीं, इस महीने में हुआ था शिव और पार्वती का विवाह

इस दिन लगेगा 21वीं सदी का दूसरा सबसे बड़ा सूर्य ग्रहण, 6 मिनट तक अंधेरे में डूबेगी दुनिया

Tags:
  • अंकज्योतिष
  • सूर्य
  • मंदिर
  • भारतीय संस्कृति
  • ज्योतिष
  • Latest Religious News
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा