रहस्यमयी शिव मंदिर: अदृश्य शक्ति करती हैं शिव का अभिषेक, मिलता है 21 बिल्व पत्रों का समूह
Manya Jain | Feb 08, 2025, 16:04 IST
MP Mysterious Shiv Temple story
भगवान शिव को श्रृष्टि का कर्ता-धर्ता माना जाता है। हर सोमवार के साथ-साथ भगवान शिव की महाशिवरात्रि पर खास तौर पर पूजा की जाती है। वैसे तो भारत में भगवान शिव के बहुत से मंदिर हैं, लेकिन क्या आप जानतें मध्यप्रदेश में भगवान शिव का एक रहस्यों से भरा मंदिर है।
MP Mysterious Shiv Temple: भगवान शिव को श्रृष्टि का कर्ता-धर्ता माना जाता है। हर सोमवार के साथ-साथ भगवान शिव की महाशिवरात्रि पर खास तौर पर पूजा की जाती है। वैसे तो भारत में भगवान शिव के बहुत से मंदिर हैं, लेकिन क्या आप जानतें मध्य प्रदेश में भगवान शिव का एक रहस्यों से भरा मंदिर है। यह मंदिर मुरैना जिले के पहाडगढ़ गांव के पास स्थित है। माना जाता है कि हर सुबह ब्रह्म मुहूर्त (Brahma Muhurat) में कोई अज्ञात शक्ति भगवान शिव का अभिषेक करती है। यह ईश्वरा महादेव मंदिर अपने रहस्यों के कारण लोकप्रिय है।
![Ishwara Mahadev Temple Morena]()
मुरैना जिले में स्थित इस मंदिर का रहस्य कई सदियों से अनसुलझा है। कहा जाता है कि इस रहस्य को जानने के लिए कई बार कोशिश की गईं, लेकिन हर कोशिश विफल रही । बता दें गुफानुमा पहाड़ के नीचे स्थापित शिवलिंग पर प्राकृतिक झरने के जल से लगातार अभिषेक होता रहता है। कहा जाता है कि ब्रह्म मुहूर्त में कोई सिद्ध शक्ति यहां आती है और पूजा करके चली जाती है, लेकिन उस अदृश्य शक्ति की पहचान आज भी रहस्यमयी बनी हुई है।
![Ishwara Mahadev Temple Morena]()
ये भी पढ़ें
अयोध्या के साथ ही ये हैं भारत के 7 प्रसिद्ध प्रभु श्रीराम के मंदिर, जानें पौराणिक महत्व, इतिहास और इनसे जुड़ी रोचक बातें
साल में एक दिन ही क्यों खुलता है उज्जैन का नागचंद्रेश्वर मंदिर? जानें क्या है इस मंदिर का पौराणिक इतिहास
ईश्वर महादेव मंदिर के आसपास अनोखे बिल्व पत्रके पेड़ भी हैं, जो इसे और भी रहस्यमयी बनाते हैं। आमतौर पर बिल्व पत्र में तीन के समूहों में होते हैं, लेकिन यहां पांच, सात और ग्यारह समूहों में पत्ते देखे गए हैं। यह भी कहा जाता है कि कई बार शिवलिंग पर 21 बिल्व पत्र का समूह भी चढ़ा हुआ देखा गया है। यह अद्भुत नजारा भक्तों को चमत्कारी अनुभव देता है। साथी ही भक्तों में भगवान शिव के प्रति श्रद्धा और विश्वास बढ़ाते हैं।
![Ishwara Mahadev Temple Morena]()
माना जाता है कि जब मंदिर में पूजा होती है, तब आसपास मौजूद हर व्यक्ति गहरी नींद में चला जाता है। यह रहस्य आज तक अनसुलझा है। कई साधु-संतों और शोधकर्ताओं ने इसे समझने की कोशिश की, लेकिन वे सभी असफल रहे। हर बार जब कोई इसे देखने या रिकॉर्ड करने का प्रयास करता है, तो या तो उपकरण बंद हो जाते हैं या लोग अचानक सो जाते हैं। यह चमत्कारिक घटना ईश्वरा महादेव मंदिर को और भी रहस्यमयी बनाती है, जिससे श्रद्धालुओं की आस्था और गहरी हो जाती है।
ये भी पढ़ें
बसंत पंचमी पर महाकालेश्वर मंदिर में विशेष पूजा, कृष्ण-बालराम की अराधना
सूखी तुलसी का रहस्य : आपके घर में समृद्धि लाने का सरल उपाय
Ishwara Mahadev Temple Morena
लगातार होता है अभिषेक
Ishwara Mahadev Temple Morena
ये भी पढ़ें
अयोध्या के साथ ही ये हैं भारत के 7 प्रसिद्ध प्रभु श्रीराम के मंदिर, जानें पौराणिक महत्व, इतिहास और इनसे जुड़ी रोचक बातें
साल में एक दिन ही क्यों खुलता है उज्जैन का नागचंद्रेश्वर मंदिर? जानें क्या है इस मंदिर का पौराणिक इतिहास
मंदिर के आसपास रहस्यमयी बिल्व पत्र के पेड़
Ishwara Mahadev Temple Morena
पूजा के समय स्वयं ही सो जाते हैं सब
ये भी पढ़ें
बसंत पंचमी पर महाकालेश्वर मंदिर में विशेष पूजा, कृष्ण-बालराम की अराधना
सूखी तुलसी का रहस्य : आपके घर में समृद्धि लाने का सरल उपाय
FAQ
- ईश्वरा महादेव मंदिर कहां है?
यह मंदिर मुरैना, मध्यप्रदेश के पहाड़गढ़ गांव में स्थित है। - मंदिर रहस्यमयी क्यों है?
ब्रह्म मुहूर्त में कोई अज्ञात शक्ति शिवलिंग का अभिषेक करती है। - जलाभिषेक कैसे होता है?
प्राकृतिक झरने से शिवलिंग पर निरंतर जलधारा बहती रहती है। - बेलपत्र यहां अनोखे क्यों हैं?
यहां 5, 7, 11 और 21 पत्तों वाले दुर्लभ बेलपत्र पाए जाते हैं। - क्या मंदिर का रहस्य सुलझा?
नहीं, पहरे और कैमरे लगाने के बावजूद कोई इसे देख नहीं सका।
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari