हरी चूड़ी पहनना क्यों है मराठी दुल्हन के लिए शुभ? जानिए वजह

Kaushiki | Published:
Share
Marathi Wedding
Marathi Wedding

मराठी शादियों में दुल्हनें लाल की बजाय हरी चूड़ियां पहनती हैं, जो शुभता, समृद्धि और प्रेम का प्रतीक हैं। यह परंपरा मराठी संस्कृति की एक अनोखी पहचान है।

विवाह भारतीय संस्कृति का एक प्राचीन और पावन संस्कार है, जो हर राज्य और समुदाय में अपनी अनोखी परंपराओं और रीति-रिवाजों के साथ मनाया जाता है।

यह केवल दो लोगों का मिलन नहीं, बल्कि दो परिवारों का भी संगम होता है। ऐसे में अगर बात करें महाराष्ट्र के विवाह की, तो इस विवाह के दौरान दुल्हनें लाल के बजाय हरी चूड़ियां पहनती हैं, जो वहां की सांस्कृतिक और धार्मिक आस्थाओं का प्रतीक है। यह रंग समृद्धि, खुशहाली और नई शुरुआत का संदेश देता है।

ये खबर भी पढ़ें... MP विवाह सहायता योजना से शादी में आर्थिक बोझ को कम करने के लिए सरकार करती है मदद

हरी चूड़ियों का धार्मिक महत्व

महाराष्ट्र के मंदिरों में देवी का श्रृंगार अक्सर हरे रंग में होता है। हरी चूड़ियां, हरी बिंदी, हरी साड़ी और यहां तक कि देवी के आसन भी हरे रंग के होते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि, हरे रंग को मराठी संस्कृति में शुभ माना जाता है। इसे जीवन, समृद्धि, सकारात्मकता और प्रेम का प्रतीक माना जाता है।

सोने के कड़े का महत्व

मराठी दुल्हनें विषम संख्या (ओड नंबर) में हरी कांच की चूड़ियां पहनती हैं। जबकि सोने के कड़े, जिन्हें 'पटल्या' कहा जाता है, सम संख्या (इवन नंबर) में होते हैं।

यह संतुलन शादीशुदा जीवन में सौभाग्य और खुशहाली का प्रतीक है। मान्यता के मुताबिक, पटल्या दुल्हन के ससुराल वालों की ओर से दिया जाता है, जो ससुराल में उसके सम्मान और प्यार का संकेत है।

ये खबर भी पढ़ें...शादी के बाद भी सिंगल रहने का चल रहा ट्रेंड, जानें क्या है Weekend Marriage

आध्यात्मिक संदेश

हरी चूड़ियां दुल्हन के वैवाहिक जीवन की शुरुआत को सकारात्मक, रचनात्मक और प्रेमपूर्ण बनाती हैं। मान्यता है कि यह दुल्हन के जीवन में खुशहाली, स्वास्थ्य और समृद्धि लाती हैं।

यह रिवाज नायेर घरों में खून के रिश्तों को मजबूत करने का भी प्रतीक माना जाता है। जहां देश के कई हिस्सों में लाल रंग की चूड़ियां विवाह में शुभ और पारंपरिक मानी जाती हैं, वहीं महाराष्ट्र में हरे रंग की चूड़ियां इसी भूमिका को निभाती हैं। यह रंगों के सांस्कृतिक अर्थों और स्थानीय धार्मिक आस्थाओं का परिणाम है।

ये खबर भी पढ़ें...

क्या आप भी ढूंढ रहे हैं शादी के लिए स्टाइलिश वरमाला डिजाइन, यहां से लें आइडियाज

शत्रु और रोग पर विजय दिलाती हैं मां बगलामुखी, जानें पूजा का मुहूर्त और विधि

मराठी वधू | धर्म ज्योतिष न्यूज | Relationship | relationship tips | वैवाहिक कार्यक्रम | Indian culture | Indian culture and customs

Tags:
  • Indian culture
  • शादी
  • Relationship
  • विवाह
  • Indian culture and customs
  • भारतीय संस्कृति
  • मराठी
  • वैवाहिक कार्यक्रम
  • धर्म ज्योतिष न्यूज
  • मराठी वधू
  • relationship tips
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर