IIM इंदौर में 100 फीसदी प्लेसमेंट, औसत पैकेज 25.68 लाख, अधिकतम 1 करोड़

Rahul Garhwal | Feb 13, 2024, 17:32 IST
Share
iim indore 100 percent placement
iim indore 100 percent placement

IIM इंदौर में 100 प्रतिशत प्लेसमेंट हुआ है यानी सभी छात्रों को नौकरी मिल गई। इंस्टीट्यूट की 2022-24 की प्लेसमेंट रिपोर्ट जारी की गई है। औसत पैकेज 25.68 लाख रुपए और अधिकतम 1 करोड़ रुपए रहा।

संजय गुप्ता, INDORE. आईआईएम (इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट) इंदौर की प्लेसमेंट रिपोर्ट 2022-24 जारी हो गई है। आईआईएम इंदौर (IIM-Indore) ने बताया कि सभी 100 फीसदी छात्रों का प्लेसमेंट हुआ है और इसमें औसत पैकेज 25.68 लाख रुपए रहा है। वहीं अधिकतम पैकेज 1 करोड़ रुपए प्रति साल रहा है। कुल 594 छात्रों का प्लेसमेंट हुआ है। इसमें 2 साल पीजीपी कोर्स के साथ 5 साल के आईपीएम कोर्स के भी छात्र शामिल थे।

150 से ज्यादा कंपनियां प्लेसमेंट के लिए आई

आईआईएम इंदौर के निदेशक प्रो. हिमांशु राय ने कहा कि आईआईएम इंदौर ने 50 से ज्यादा नई प्लेसमेंट कपंनियों के साथ संबंध बनाए हैं। इनमें एक्सेंचर ऑपरेशंस, एयरटेल, बजाज कंज्यूमर केयर, सीएएमएस, डेटालिंक, ईएसएएफ बैंक, गोदरेज एंड बॉयस, एचसीएल सॉफ्टवेयर, एचडीएफसी लाइफ, हीरो फ्यूचर एनर्जीज, इंडस इनसाइट्स, इंडसइंड बैंक, जियो फाइनेंशियल सर्विसेज, माइंडस्प्रिंट, नवी, ओला इलेक्ट्रिक, सियर्स, एसबीआई सिक्योरिटीज, सूत्र मैनेजमेंट कंसल्टिंग, सुजलॉन ग्रुप, थॉटफोकस, उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक, अनएकेडमी, जिनोव और जिकस, शामिल हैं।

लगातार बढ़ रहा औसत पैकेज

2021 में औसत पैकेज 23.6 लाख रुपए था। इस साल ये 25 लाख 68 हजार रुपए रहा है। वहीं अधिकतम पैकेज 56.8 लाख रुपए था, जो इस साल लगभग डबल हो गया है। इस साल अधिकतम पैकेज 1 करोड़ रुपए का रहा है।

ये खबर भी पढ़िए..

सेना में अग्निवीर के 25 हजार पदों पर निकली भर्ती, कैसे करें आवेदन

आईआईएम को 3 प्रतिष्ठित एजेंसियों से मान्यता

आईआईएम डायरेक्टर डॉ. राय ने बताया कि आईआईएम इंदौर को 3 प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों AMBA, AACSB, और EQUIS से मान्यता प्राप्त है। ये इसे प्रतिष्ठित 'ट्रिपल क्राउन' मान्यता प्राप्त करने वाला देश का दूसरा आईआईएम बनाता है और दुनियाभर के 100 बिजनेस स्कूलों में सूचीबद्ध करता है जिनके पास ये सम्मान है। एफटी ग्लोबल 2023 और क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में, आईआईएम इंदौर ने सभी आईआईएम के बीच क्रमशः चौथा और छठा स्थान हासिल किया और उच्चतम मानकों की प्रबंधन शिक्षा प्रदान करने वाले संस्थान के रूप में अपना स्थान बनाए रखा।

ये खबर भी पढ़िए..

पटवारी जांच रिपोर्ट पर 15 दिन से विचार ही कर रही सरकार, चयनित पटवारी आठ माह से अटके

इंदौर निगमायुक्त की बनाई समिति महापौर ने की भंग, अफसरों को दी चेतावनी

9 जून को हेलिकॉप्टर में आखिर क्या हुआ था शिवराज के साथ, जानें वजह

कंसल्टिंग सेक्टर में सर्वाधिक 25 फीसदी जॉब ऑफर हुए

कंसल्टिंग सेक्टर में सर्वाधिक 25 फीसदी जॉब ऑफर किए गए। वहीं 19 फीसदी के साथ फाइनेंस सेक्टर दूसरे नंबर पर रहा। 19 फीसदी के साथ सेल्स एंड मार्केटिंग तीसरे नंबर पर रहा। 25 फीसदी जॉब जनरल मैनेजमेंट में ऑफर हुए और 12 फीसदी नौकरियां आईटी-एनॉलिटिक्स के क्षेत्र में ऑफर की गई।

Tags:
  • IIM Indore
  • iim indore placement
  • iim indore 100 percent placement
  • iim indore package
  • iim indore 2022-24 placement report
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा