AIBE 2025: ऑल इंडिया बार एग्जाम में फॉर्म भरने की कल लास्ट डेट, तुरंत करें अप्लाई

Anjali Dwivedi | Oct 27, 2025, 18:43 IST
Share
ALL INDIA BAAR
ALL INDIA BAAR

लॉ ग्रेजुएट्स के लिए जरूरी खबर। ऑल इंडिया बार एग्जाम (AIBE 20) के लिए अप्लाई करने की लास्ट डेट 28 अक्टूबर यानी कल है। फटाफट BCI की वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भरें। फीस जमा करने के लिए 29 अक्टूबर तक का टाइम है।

लॉ की पढ़ाई पूरी कर चुके स्टूडेंट्स, ध्यान दें। अगर आप वकील बनने के लिए सबसे जरूरी एग्जाम, ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (AIBE 20), के लिए अभी तक फॉर्म नहीं भर पाए हैं, तो जल्दी कीजिए।

आवेदन करने की लास्ट डेट कल यानी 31 अक्टूबर 2025 है। इसके बाद आपको यह मौका नहीं मिलेगा। इसलिए, बिना देरी किए बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) की ऑफिशियल वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाकर अपना फॉर्म भर लें। अच्छी बात यह है कि आप अपनी एप्लीकेशन फीस 1 नवंबर 2025तक जमा कर सकते हैं।

AIBE के लिए कौन हैं एलिजिबल?

AIBE 20 एग्जाम में शामिल होने के लिए ये शर्तें पूरी करनी होंगी:

एजुकेशन: किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से 3 साल LLB या 5 साल LLB (लॉ में ग्रेजुएट) पास होना चाहिए।

जनरल और OBC कैंडिडेट्स के LLB में कम से कम 45% मार्क्स होने चाहिए।

SC/ST कैंडिडेट्स के लिए यह लिमिट 40% है।

एज लिमिट: इस एग्जाम के लिए उम्र का कोई बंधन नहीं है।

AIBE में फटाफट ऐसे करें अप्लाई

आप घर बैठे खुद ही ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। यहां आसान स्टेप्स दिए गए हैं:

  • वेबसाइट पर जाएं: सबसे पहले allindiabarexamination.com पर जाएं।
  • रजिस्ट्रेशन: होम पेज पर रजिस्ट्रेशन बटन पर क्लिक करें और मांगी गई सभी जरूरी डिटेल्स भरकर अपना पंजीकरण करें।
  • लॉगिन और फॉर्म: रजिस्ट्रेशन के बाद 'लॉग इन' (Log In) पर क्लिक करें। अब बाकी की सभी जरूरी जानकारी भरें और फॉर्म को पूरा करें।
  • डॉक्युमेंट्स: अपनी फोटोग्राफ, सिग्नेचर और बाकी जरूरी डॉक्युमेंट्स अपलोड करें।
  • फीस जमा करें: अपनी कैटेगरी के हिसाब से ऑनलाइन फ़ीस जमा करें।
  • प्रिंटआउट: फॉर्म पूरा होने पर उसका एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास संभाल कर रख लें।

कितनी है आवेदन फीस?

फीस का भुगतान ऑनलाइन मोड (Online Mode) से किया जा सकता है:

कैटेगरीआवेदन फीस
जनरल, EWS और OBC3560 रुपए
SC और ST2560 रुपए

ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन का एग्जाम कब होगा?

परीक्षा की तारीख: AIBE 20 एग्जाम देशभर के सेंटर्स पर 30 नवंबर 2025 को होगा।

एडमिट कार्ड: आपके एडमिट कार्ड (Admit Card) 16 नवंबर 2025 से डाउनलोड के लिए उपलब्ध हो जाएंगे। ध्यान रहे, एडमिट कार्ड सिर्फ़ ऑनलाइन ही मिलेगा, पोस्ट से नहीं भेजा जाएगा।

तो, अगर आप अभी तक चूक गए हैं, तो आज और कल का दिन ही आपके पास है। तुरंत अप्लाई करें और अपने वकील बनने के सपने को पूरा करने की दिशा में अगला कदम बढ़ाएं।

ये खबरें भी पढ़ें...

IBM की मुफ्त AI ट्रेनिंग वाली वर्चुअल इंटर्नशिप 2025 में कैसे करे अप्लाई?

MP सरकार छात्रों को दे रही है 35 लाख तक की विदेश अध्ययन स्कॉलरशिप, ऐसे करें अप्लाई

10वीं के बाद पढ़ाई का खर्च उठाएगी Post Matric Scholarship, ऐसे करें अप्लाई

बोर्ड एग्जाम टॉपर कैसे बनें! यहां जानें 10 आसान स्टडी टिप्स जो आपको बनाएंगे क्लास का टॉपर

Tags:
  • लॉ
  • LLB
  • बार काउंसिल ऑफ इंडिया
  • ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन
  • AIBE 20
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा