MP सरकार छात्रों को दे रही है 35 लाख तक की विदेश अध्ययन स्कॉलरशिप, ऐसे करें अप्लाई
Anjali Dwivedi | Oct 27, 2025, 16:13 IST
scholarship
MP सरकार, प्रदेश के मेधावी छात्रों के लिए विदेश अध्ययन छात्रवृत्ति योजना चला रही है. इस योजना के तहत पात्र छात्रों को 35 लाख रुपए की आर्थिक मदद की जाती है. यहां आपको इस स्कॉलरशिप से जुड़ी सारी जरूरी जानकारी मिलेगी।
मध्य प्रदेश के उन सभी होशियार स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खुशखबरी है, जो विदेश की टॉप यूनिवर्सिटीज में पढ़ना चाहते हैं। एमपी सरकार के हायर एजुकेशन(mp higher education) डिपार्टमेंट ने 'विदेश अध्ययन छात्रवृत्ति योजना-2025' की घोषणा कर दी है। यह स्कॉलरशिप खासकर अनारक्षित (Unreserved) कैटेगरी के मेधावी छात्रों के लिए है।
मध्य प्रदेश विदेश अध्ययन छात्रवृत्ति योजना का लाभ एमपी के मूलभूत निवासी को ही दिया जाएगा। इस योजना का लाभ केवल उन स्टूडेंट्स को ही दिया जाएगा जो PG या फिर Phd के लिए अप्लाई कर रहे हैं।
योजना के तहत पात्र स्टूडेंट्स को 40 हजार अमेरिकी डॉलर यानी 35 लाख दिया जाएगा. इस scholarshipसे स्टूडेंट्स विदेशी विश्वविद्यालयों में अपनी उच्च स्तर की पढ़ाई पूरी कर सकते हैं।
यह स्कॉलरशिप हर किसी को नहीं मिलेगी, इसके लिए कुछ जरूरी शर्तें हैं:
आपके पास किसी विदेशी यूनिवर्सिटी से एडमिशन का 'ऑफर लेटर' होना जरूरी है।
यह स्कीम 2018-19 से चल रही है और अब तक 24 स्टूडेंट्स इसका फायदा उठा चुके हैं। हर साल कुल 20 स्टूडेंट्स को यह स्कॉलरशिपदी जाती है। जनवरी-जून सेशन के लिए 10 और जुलाई-दिसंबर सेशन के लिए 10 स्कॉलरशिप।
सबसे बड़ी बात: डिपार्टमेंट के अधिकारियों का कहना है कि जानकारी की कमी की वजह से हर साल केवल 2-3 छात्र ही इस योजना का लाभ ले पा रहे हैं। इसलिए, अगर आप योग्य हैं, तो इस मौके को हाथ से न जाने दें।
अगर आप सभी शर्तें पूरी करते हैं, तो अपना पूरा आवेदन तैयार कर लें और इसे नीचे दिए गए पते पर जमा करें।
आयुक्त, उच्च शिक्षा संचालनालय, तृतीय तल, सतपुड़ा भवन, भोपाल
आप खुद जाकर, किसी प्रतिनिधि के जरिए या डाक (Post) से भी अपना आवेदन भेज सकते हैं।
ये खबरें भी पढ़ें...
10वीं के बाद पढ़ाई का खर्च उठाएगी Post Matric Scholarship, ऐसे करें अप्लाई
बोर्ड एग्जाम टॉपर कैसे बनें! यहां जानें 10 आसान स्टडी टिप्स जो आपको बनाएंगे क्लास का टॉपर
UNESCO Internship Program 2025: यूनेस्को के साथ काम करने का मौका, ऐसे करें अप्लाई
MBBS Seats Increased: NMC ने 2024-25 के लिए 41 मेडिकल कॉलेजों और 10,650 नई सीटों को दी मंजूरी
क्या है विदेश अध्ययन छात्रवृत्ति योजना?
योजना के तहत पात्र स्टूडेंट्स को 40 हजार अमेरिकी डॉलर यानी 35 लाख दिया जाएगा. इस scholarshipसे स्टूडेंट्स विदेशी विश्वविद्यालयों में अपनी उच्च स्तर की पढ़ाई पूरी कर सकते हैं।
- इसमें $38,000 तक की रकम आपके पढ़ाई के असली खर्चों के लिए होगी।
- बाकी $2,000 किताबें, रिसर्च और जरूरी सामान खरीदने के लिए अलग से मिलेंगे।
- MP Scholarship कीयह मदद आपको अधिकतम 2 साल तक मिल सकती है, जो PG (पोस्ट ग्रेजुएट) या PhD की पढ़ाई के लिए काफी है।
कौन कर सकता है अप्लाई?
- आप MP के मूल निवासी (Domicile) होने चाहिए।
- ग्रेजुएशन में कम से कम 60% मार्क्स होने जरूरी हैं।
- आप सिर्फ PG (पोस्ट ग्रेजुएट) या PhD की पढ़ाई के लिए ही अप्लाई कर सकते हैं।
- आपकी फैमिली की सालाना इनकम ₹8 लाख से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
आपके पास किसी विदेशी यूनिवर्सिटी से एडमिशन का 'ऑफर लेटर' होना जरूरी है।
जरूरी बातें
सबसे बड़ी बात: डिपार्टमेंट के अधिकारियों का कहना है कि जानकारी की कमी की वजह से हर साल केवल 2-3 छात्र ही इस योजना का लाभ ले पा रहे हैं। इसलिए, अगर आप योग्य हैं, तो इस मौके को हाथ से न जाने दें।
ऐसे जमा करें अपना आवेदन
आयुक्त, उच्च शिक्षा संचालनालय, तृतीय तल, सतपुड़ा भवन, भोपाल
आप खुद जाकर, किसी प्रतिनिधि के जरिए या डाक (Post) से भी अपना आवेदन भेज सकते हैं।
ये खबरें भी पढ़ें...
10वीं के बाद पढ़ाई का खर्च उठाएगी Post Matric Scholarship, ऐसे करें अप्लाई
बोर्ड एग्जाम टॉपर कैसे बनें! यहां जानें 10 आसान स्टडी टिप्स जो आपको बनाएंगे क्लास का टॉपर
UNESCO Internship Program 2025: यूनेस्को के साथ काम करने का मौका, ऐसे करें अप्लाई
MBBS Seats Increased: NMC ने 2024-25 के लिए 41 मेडिकल कॉलेजों और 10,650 नई सीटों को दी मंजूरी
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava