Career in Social Science: अब ह्यूमनिटीज भी दे रहा है बेहतरीन करियर ऑप्शन, यहां जानें पूरी गाइड
Kaushiki | Published:
career in social science
ह्यूमनिटीज और सामाजिक विज्ञान में करियर के कई विकल्प हैं। इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि ह्यूमनिटीज और सामाजिक विज्ञान क्या है और इसमें करियर कैसे बना सकते हैं।
आज के समय में करियर सिर्फ इंजीनियरिंग या मेडिकल तक ही सीमित नहीं रह गया है। ह्यूमनिटीज (Humanities) और सामाजिक विज्ञान (Social Sciences) जैसे विषयों में भी बेहतरीन करियर के अवसर मौजूद हैं। इन क्षेत्रों में काम करने वाले लोग समाज को समझने, सुधारने और आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाते हैं।
अगर आपको लिखना, पढ़ना, समाज की समस्याएं समझना और लोगों के साथ जुड़ना अच्छा लगता है, तो यह क्षेत्र आपके लिए एक बढ़िया विकल्प हो सकता है।
कॉर्पोरेट सेक्टर भी अब इन ग्रेजुएट्स को अच्छे पैकेज पर जॉब ऑफर कर रहा है। इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि ह्यूमनिटीज और सामाजिक विज्ञान क्या है और इसमें करियर कैसे बना सकते हैं...
ये खबर भी पढ़ें...Career in Tourism: कैसे बनाएं ट्रैवलिंग को अपना प्रोफेशन, जानें स्टेप-बाय-स्टेप गाइड
ह्यूमनिटीज और सामाजिक विज्ञान (Social Science) दोनों ऐसे विषय हैं जो इंसानों और समाज को समझने में मदद करते हैं। ह्यूमनिटीज में हम भाषा, साहित्य, इतिहास, कला, संगीत और संस्कृति जैसे विषयों को पढ़ते हैं। ये हमें सोचने, समझने और अपनी भावनाओं को बेहतर ढंग से एक्सप्रेस करने में मदद करते हैं।
इसमें ह्यूमन लाइफ, भाषा, कला, संस्कृति, इतिहास और दर्शन से जुड़े होते हैं, जैसे – लिटरेचर, म्यूजिक, विसुअल आर्ट्स और ड्रामेटिक आर्ट्स ।
वहीं सामाजिक विज्ञान में हम समाज, लोगों के व्यवहार, राजनीति, अर्थव्यवस्था और मनोविज्ञान जैसे विषयों का अध्ययन करते हैं। यह हमें समाज की समस्याओं को समझने और उनके समाधान खोजने में मदद करता है। ये दोनों क्षेत्र करियर के कई अच्छे विकल्प भी देते हैं।
अगर आपकी रुचि समाज, साहित्य, कला, संवाद और मानव व्यवहार को समझने में है, तो ह्यूमैनिटीज (Humanities) आपके लिए एक शानदार करियर विकल्प हो सकता है। पहले इसे कम महत्व दिया जाता था, लेकिन आज शिक्षा, मीडिया, कानून और कॉर्पोरेट क्षेत्र में ह्यूमैनिटीज ग्रेजुएट्स की मांग बढ़ रही है।
छात्रों को अब विज्ञान और गणित की तरह यहां भी कई करियर विकल्प मिलते हैं, जो उनकी क्रिएटिविटी, सामाजिक समझ और कम्युनिकेशन स्किल्स का पूरा उपयोग करते हैं। यहां जानिए ह्यूमैनिटीज के करियर ऑप्शन, योग्यता, जरूरी स्किल्स और सैलरी।
जर्नलिज्म (Journalism)
सामाजिक विज्ञान में आप
स्नातक स्तर (UG)
ह्यूमनिटीज और सामाजिक विज्ञान के लिए आपको इन स्किल्स की जरूरत होती है
career guidance | new career options | career opportunities | career news | Tata Institute of Social Sciences | एजुकेशन न्यूज
ये खबर भी पढ़ें...
Career in Aviation: ऐसे बनाएं एविएशन में अपना करियर, जानें कौन से कोर्स हैं बेस्ट
Career in Architecture: डिजाइनिंग में है इंटरेस्ट तो ऐसे बनेगा सुनहरा भविष्य, जानें रोड मैप
अगर आपको लिखना, पढ़ना, समाज की समस्याएं समझना और लोगों के साथ जुड़ना अच्छा लगता है, तो यह क्षेत्र आपके लिए एक बढ़िया विकल्प हो सकता है।
कॉर्पोरेट सेक्टर भी अब इन ग्रेजुएट्स को अच्छे पैकेज पर जॉब ऑफर कर रहा है। इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि ह्यूमनिटीज और सामाजिक विज्ञान क्या है और इसमें करियर कैसे बना सकते हैं...
ये खबर भी पढ़ें...Career in Tourism: कैसे बनाएं ट्रैवलिंग को अपना प्रोफेशन, जानें स्टेप-बाय-स्टेप गाइड
ह्यूमनिटीज और सामाजिक विज्ञान क्या है
इसमें ह्यूमन लाइफ, भाषा, कला, संस्कृति, इतिहास और दर्शन से जुड़े होते हैं, जैसे – लिटरेचर, म्यूजिक, विसुअल आर्ट्स और ड्रामेटिक आर्ट्स ।
वहीं सामाजिक विज्ञान में हम समाज, लोगों के व्यवहार, राजनीति, अर्थव्यवस्था और मनोविज्ञान जैसे विषयों का अध्ययन करते हैं। यह हमें समाज की समस्याओं को समझने और उनके समाधान खोजने में मदद करता है। ये दोनों क्षेत्र करियर के कई अच्छे विकल्प भी देते हैं।
ह्यूमैनिटीज छात्रों के लिए टॉप करियर विकल्प
छात्रों को अब विज्ञान और गणित की तरह यहां भी कई करियर विकल्प मिलते हैं, जो उनकी क्रिएटिविटी, सामाजिक समझ और कम्युनिकेशन स्किल्स का पूरा उपयोग करते हैं। यहां जानिए ह्यूमैनिटीज के करियर ऑप्शन, योग्यता, जरूरी स्किल्स और सैलरी।
जर्नलिज्म (Journalism)
- न्यूज रिपोर्टर, फीचर राइटर, एडिटर, एंकर जैसे प्रोफाइल।
- डिजिटल मीडिया के दौर में इसमें जबरदस्त ग्रोथ है।
- सैलरी: 25 हजार रुपए – 1 लाख रुपए + प्रतिमाह
- LLB करके वकील, लीगल कंसल्टेंट या जज बन सकते हैं।
- गवर्नमेंट, प्राइवेट फर्म और NGOs में अवसर।
- सैलरी: 30 हजार रुपए – 2 लाख रुपए प्रतिमाह (according to experience)
- स्कूल से लेकर यूनिवर्सिटी तक शिक्षण का अवसर।
- MA+B.Ed या Ph.D. के बाद प्रोफेसर बन सकते हैं।
- सैलरी: 25 हजार रुपए – 80 हजार रुपए प्रतिमाह
- लोगों के साथ काम करने का शानदार अवसर।
- HR मैनेजर, एग्जीक्यूटिव, रिक्रूटमेंट स्पेशलिस्ट जैसे पद।
- सैलरी: 30 हजार रुपए – 1 लाख रुपए प्रतिमाह
- रेडियो, टीवी, फिल्म, सोशल मीडिया जैसे प्लेटफॉर्म।
- RJ, कंटेंट प्रोड्यूसर, डायरेक्टर जैसे पद।
- सैलरी: 20 हजार रुपए – 1.5 लाख रुपए प्रतिमाह
- ब्रांडिंग, मार्केटिंग, क्रिएटिव कैंपेन में अहम भूमिका।
- कंटेंट क्रिएटर, कॉपीराइटर, एड मैनेजर बन सकते हैं।
- सैलरी: 25 हजार रुपए – 1 लाख रुपए+ प्रतिमाह
- लेखक, ब्लॉगर्स, कंटेंट राइटर, मैगजीन एडिटर आदि के लिए अवसर।
- बुक राइटिंग, स्क्रिप्टिंग और डिजिटल कंटेंट क्रिएशन के क्षेत्र।
- सैलरी: 20 हजार रुपए – 80 हजार रुपए प्रतिमाह
- कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन, ब्रांडिंग और इमेज मैनेजमेंट में भूमिका।
- PR एजेंसी, मीडिया हाउस और बड़ी कंपनियों में जॉब।
- सैलरी: 30 हजार रुपए – 1.2 लाख रुपए प्रतिमाह
सामाजिक विज्ञान में हैं करियर के विकल्प
- राजनीति विज्ञान (Political Science)
- समाजशास्त्र (Sociology)
- नृविज्ञान (Anthropology)
- अर्थशास्त्र (Economics)
- मनोविज्ञान (Psychology)
- सामाजिक कार्य (Social Work)
- पुरातत्व (Archaeology) करियर बना सकते हैं।
एलिजिबिलिटी और एंट्री प्रोसेस
- 10+2 में न्यूनतम 50% अंक
- विषय कोई भी हो सकता है
- कई विश्वविद्यालय मेरिट के आधार पर प्रवेश देते हैं
- संबंधित विषय में स्नातक डिग्री
- न्यूनतम 50% अंक
- कुछ संस्थान प्रवेश परीक्षा लेते हैं (जैसे AIMA-UGAT, DUET आदि)
जरूरी स्किल्स
- संचार कौशल (Communication Skills)
- सोचने-समझने की क्षमता (Critical Thinking)
- प्रस्तुतीकरण कौशल (Presentation Skills)
- अनुसंधान और विश्लेषण (Research & Analysis)
- रचनात्मकता और नेतृत्व (Creativity & Leadership)
भारत की टॉप यूनिवर्सिटीज
- दिल्ली विश्वविद्यालय (University of Delhi - DU) - खासतौर पर मिरांडा हाउस, हिन्दू कॉलेज, सेंट स्टीफन जैसे कॉलेजों में ह्यूमनिटीज के पाठ्यक्रम बेहतरीन हैं।
- जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU), नई दिल्ली - राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्र, अंतर्राष्ट्रीय अध्ययन और भाषा विभागों के लिए प्रसिद्ध।
- टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज (TISS), मुंबई- सामाजिक कार्य (Social Work), विकास अध्ययन, पब्लिक पॉलिसी में सर्वश्रेष्ठ।
- बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU), वाराणसी- हिंदी, संस्कृत, इतिहास, दर्शनशास्त्र जैसे विषयों में गहरी अकादमिक विरासत।
- अम्बेडकर विश्वविद्यालय, दिल्ली (AUD)- इंटरडिसिप्लिनरी अप्रोच के साथ आधुनिक सोच और रिसर्च पर फोकस।
career guidance | new career options | career opportunities | career news | Tata Institute of Social Sciences | एजुकेशन न्यूज
ये खबर भी पढ़ें...
Career in Aviation: ऐसे बनाएं एविएशन में अपना करियर, जानें कौन से कोर्स हैं बेस्ट
Career in Architecture: डिजाइनिंग में है इंटरेस्ट तो ऐसे बनेगा सुनहरा भविष्य, जानें रोड मैप
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari