CBSE 10वीं सेशन 2 की डेटशीट जारी, 15 मई से शुरू होंगे एग्जाम
Anjali Dwivedi | Apr 23, 2026, 15:09 IST
cbse 10th session 2 exam
CBSE ने 10वीं सेशन 2 की डेटशीट जारी कर दी है। ये परीक्षा 15 मई से 21 मई 2026 तक होगी। अगर कोई छात्र तीन सब्जेक्ट में अनुपस्थित रहेगा, तो वो परीक्षा नहीं दे पाएगा। छात्रों को बेहतर अंक सुधारने के लिए ये दूसरा मौका दिया गया है।
Education news.केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए एक बड़ा अपडेट जारी किया है। बोर्ड ने कक्षा 10वीं के दूसरे सत्र की परीक्षाओं की तारीखों का ऐलान कर दिया है। नए टू बोर्ड सिस्टम के तहत आयोजित होने वाली यह परीक्षा 15 मई से शुरू होगी और 21 मई 2026 तक चलेगी।
यह परीक्षा उन छात्रों के लिए एक संजीवनी की तरह है जो अपने अंकों में सुधार करना चाहते हैं। नियम के मुताबिक, वे छात्र जो पहले सत्र की परीक्षा में शामिल हुए थे और अधिकतम तीन विषयों (साइंस, मैथ, सोशल साइंस और भाषा समेत) में बेहतर स्कोर करना चाहते हैं। वे छात्र CBSE की परीक्षा में बैठ सकते हैं।
इसके अलावा, जिन छात्रों को पहले चरण में कंपार्टमेंट मिला है या जो 2025 की कंपार्टमेंट कैटेगरी में थे, उन्हें भी मौका दिया गया है। बोर्ड ने स्पोर्ट्स कोटे वाले खिलाड़ियों और उन छात्रों को खास रियायत दी है, जिन्हें पहली या तीसरी बार कंपार्टमेंट परीक्षा देनी है।
बोर्ड ने स्पष्ट कर दिया है कि हर छात्र इस परीक्षा का हिस्सा नहीं बन सकता है। नियमों के मुताबिक, वे छात्र जो पहले सेशन के दौरान तीन या उससे अधिक विषयों में अनुपस्थित रहे थे, वे दूसरे सेशन की परीक्षा में नहीं बैठ पाएंगे। यह कदम बोर्ड की अनुशासन और गंभीरता को दर्शाता है।
बता दें कि सेशन-1 का रिजल्ट 15 अप्रैल 2026 को घोषित किया गया था। इस बार बेटियों ने बाजी मारी और उनका cbse 10 result में पासिंग परसेंटेज 94.99% रहा, जबकि लड़कों का प्रतिशत 92.95% रहा। ट्रांसजेंडर छात्रों ने भी 91.30% के साथ अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। क्षेत्रीय स्तर पर 99.75% के साथ त्रिवेंद्रम रीजन सबसे आगे रहा।
सीबीएसई ने साफ कर दिया है कि वह कोई मेरिट लिस्ट जारी नहीं करेगा और न ही किसी टॉपर की घोषणा की जाएगी। स्कूलों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वे जिला या स्कूल स्तर पर किसी बच्चे को टॉपर घोषित न करें। इस नए सिस्टम का उद्देश्य छात्रों पर से प्रतिस्पर्धा का दबाव कम करना है। गौरतलब है कि इस साल करीब 25 लाख छात्र इस प्रक्रिया का हिस्सा बने हैं।
छात्रों के मन में कई सवाल हैं, जिनका जवाब बोर्ड ने स्पष्ट कर दिया है। यह नियम इसी साल 2026 से लागू है। छात्रों के पास ऑप्शंस है कि वे एक बार परीक्षा दें या दोनों बार। अगर कोई छात्र दोनों बार एग्जाम देता है, तो उसका वही रिजल्ट फाइनल माना जाएगा जिसमें ज्यादा अंक होंगे।
सिलेबस कम नहीं होगा, दोनों बार पूरा सिलेबस ही पूछा जाएगा। खास बात यह है कि अब सप्लीमेंट्री एग्जाम खत्म कर दिए गए हैं और प्रैक्टिकल भी साल में एक ही बार (दिसंबर-जनवरी) होंगे।
ये खबरें भी पढ़ें....
अब 11वीं में स्टूडेंट्स खुद चुनेंगे अपना फेवरेट सब्जेक्ट कॉम्बिनेशन, CBSE की तर्ज पर शुरू हुई नई व्यवस्था, जानें कैसे मिलेगा फायदा
क्या बीमार होने पर दोबारा दे सकते हैं प्रैक्टिकल एग्जाम? जानें क्या है CBSE की व्यवस्था
एग्जाम गाइडलाइंस और ऑन-स्क्रीन मार्किंग पर CBSE 13 फरवरी को करेगा लाइव, जानें कब और कहां देखें
रट लो ये सवाल, गणित में बन जाओगे टॉपर, CBSE 2026 Math Exam Pattern में आ गया बड़ा अपडेट
| डेट | सब्जेक्ट |
| 15 मई | मैथमेटिक्स (Mathematics) |
| 16 मई | इंग्लिश (English) |
| 18 मई | साइंस (Science) |
| 19 मई | लैंग्वेज (Language) |
| 20 मई | पेंटिंग / संस्कृत / IT / AI |
| 21 मई | सोशल साइंस (Social Science) |
किसे मिलेगा परीक्षा में बैठने का मौका?
इसके अलावा, जिन छात्रों को पहले चरण में कंपार्टमेंट मिला है या जो 2025 की कंपार्टमेंट कैटेगरी में थे, उन्हें भी मौका दिया गया है। बोर्ड ने स्पोर्ट्स कोटे वाले खिलाड़ियों और उन छात्रों को खास रियायत दी है, जिन्हें पहली या तीसरी बार कंपार्टमेंट परीक्षा देनी है।
इन छात्रों के लिए बंद रहेंगे दरवाजे
CBSE सेशन-1 का रिजल्ट कब आया
मेरिट लिस्ट का झंझट खत्म
CBSE का नया सिस्टम
सिलेबस कम नहीं होगा, दोनों बार पूरा सिलेबस ही पूछा जाएगा। खास बात यह है कि अब सप्लीमेंट्री एग्जाम खत्म कर दिए गए हैं और प्रैक्टिकल भी साल में एक ही बार (दिसंबर-जनवरी) होंगे।
ये खबरें भी पढ़ें....
अब 11वीं में स्टूडेंट्स खुद चुनेंगे अपना फेवरेट सब्जेक्ट कॉम्बिनेशन, CBSE की तर्ज पर शुरू हुई नई व्यवस्था, जानें कैसे मिलेगा फायदा
क्या बीमार होने पर दोबारा दे सकते हैं प्रैक्टिकल एग्जाम? जानें क्या है CBSE की व्यवस्था
एग्जाम गाइडलाइंस और ऑन-स्क्रीन मार्किंग पर CBSE 13 फरवरी को करेगा लाइव, जानें कब और कहां देखें
रट लो ये सवाल, गणित में बन जाओगे टॉपर, CBSE 2026 Math Exam Pattern में आ गया बड़ा अपडेट
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman