CBSE बोर्ड परीक्षा 2025: 10वीं-12वीं का एडमिट कार्ड हुआ जारी, यहां से करें डाउनलोड
thesootr Desk | Published:
CBSE 2025 Admit Card
सीबीएसई ने 2025 की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। छात्र इन्हें सीबीएसई की आफिशियल वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। रेगुलर छात्रों को यह उनके स्कूल से मिलेगा।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 2025 की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। छात्र अपने एडमिट कार्ड को CBSE की आफिशियल वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। यहां जानें, कैसे डाउनलोड करें...
एडमिट कार्ड में निम्नलिखित महत्वपूर्ण जानकारी होगी:
cbse.gov.in
समय का सही इस्तेमाल करें: टाइम टेबल बनाकर पढ़ाई करें और हर विषय को थोड़ा-थोड़ा समय दें। पढ़ाई के बीच में छोटे ब्रेक लें ताकि आप ताजगी महसूस करें और ध्यान लगाकर पढ़ सकें।
पिछले सवाल हल करें: पिछले साल के सवालों को हल करें ताकि आपको समझ में आए कि किस तरह के सवाल पूछे जाते हैं और आप समय को अच्छे से तैयारी कर सकें।
नोट्स बनाएं: पढ़ाई करते वक्त जरूरी बातें नोट्स में लिखें, ताकि परीक्षा से पहले आप जल्दी से रिवाइज कर सकें जरूरी विषयों पर ध्यान दें। अपने मजबूत और कमजोर विषयों को पहचानें। कमजोर विषयों पर ज्यादा ध्यान दें और सिलेबस के महत्वपूर्ण टॉपिक्स को पहले पढ़ें।
डेली रिवीजन करें: रिवीजन से आपको चीजें ज्यादा याद रहेंगी और आप लंबे समय तक जानकारी को बनाए रख पाएंगे।
सकारात्मक सोच रखें: परीक्षा के दौरान तनाव कम करने के लिए खुद को सकारात्मक रखें। इससे आप बेहतर महसूस करेंगे और सही तरीके से तैयारी कर पाएंगे।
सही खाना और नींद लें: शरीर और दिमाग को ताजगी देने के लिए सही खानपान और अच्छी नींद लें। इससे आपको पढ़ाई के लिए जरूरी ऊर्जा मिलेगी।
CBSE 10वीं और 12वीं परीक्षा तिथियां 2025
- कक्षा 10वीं की परीक्षा 15 फरवरी से 18 मार्च 2025 तक होगी।
- कक्षा 12वीं की परीक्षा 15 फरवरी से 4 अप्रैल 2025 तक आयोजित की जाएगी।
रेगुलर और प्राइवेट छात्रों के लिए एडमिट कार्ड
- रेगुलर छात्र: एडमिट कार्ड उनके संबंधित स्कूलों में वितरित किए जाएंगे। छात्र अपने स्कूल से एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं।
- प्राइवेट छात्र: वे अपनी परीक्षा का एडमिट कार्ड CBSE की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।
एडमिट कार्ड में क्या जानकारी होगी
- छात्र का नाम
- रोल नंबर
- परीक्षा केंद्र का पता
- परीक्षा की तिथि और समय
CBSE एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने का तरीका
एडमिट कार्ड में गलतियों को कैसे सुधारें
- छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपने एडमिट कार्ड में सभी रिपोर्ट को ध्यान से पढ़ें।
- अगर एडमिट कार्ड में कोई गलती हो, तो छात्रों को इसे तुरंत सुधारने के लिए अपने संबंधित स्कूल अधिकारियों से संपर्क करना चाहिए।
- ये जरूरी है, क्योंकि यदि एडमिट कार्ड में कोई गलती रहती है, तो वही गलती अंत में CBSE मार्कशीट पर भी दिखाई दे सकती है।
- छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपने एडमिट कार्ड को समय पर वेबसाइट cbse.gov.in से डाउनलोड करें और उसे सुरक्षित रखें, क्योंकि परीक्षा के दिन इसे लाना जरूरी होगा।
कुछ टिप्स जो परीक्षा की तैयारी में आपकी मदद करेंगी-
पिछले सवाल हल करें: पिछले साल के सवालों को हल करें ताकि आपको समझ में आए कि किस तरह के सवाल पूछे जाते हैं और आप समय को अच्छे से तैयारी कर सकें।
नोट्स बनाएं: पढ़ाई करते वक्त जरूरी बातें नोट्स में लिखें, ताकि परीक्षा से पहले आप जल्दी से रिवाइज कर सकें जरूरी विषयों पर ध्यान दें। अपने मजबूत और कमजोर विषयों को पहचानें। कमजोर विषयों पर ज्यादा ध्यान दें और सिलेबस के महत्वपूर्ण टॉपिक्स को पहले पढ़ें।
डेली रिवीजन करें: रिवीजन से आपको चीजें ज्यादा याद रहेंगी और आप लंबे समय तक जानकारी को बनाए रख पाएंगे।
सकारात्मक सोच रखें: परीक्षा के दौरान तनाव कम करने के लिए खुद को सकारात्मक रखें। इससे आप बेहतर महसूस करेंगे और सही तरीके से तैयारी कर पाएंगे।
सही खाना और नींद लें: शरीर और दिमाग को ताजगी देने के लिए सही खानपान और अच्छी नींद लें। इससे आपको पढ़ाई के लिए जरूरी ऊर्जा मिलेगी।
FAQ
- सीबीएसई एडमिट कार्ड कहां से डाउनलोड करें?
छात्र एडमिट कार्ड cbse.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। - रेगुलर छात्रों के एडमिट कार्ड कहां मिलेंगे?
रेगुलर छात्रों को एडमिट कार्ड उनके संबंधित स्कूल से मिलेगा। - सीबीएसई 2025 परीक्षा की तारीखें कब हैं?
कक्षा 10वीं की परीक्षा 15 फरवरी से 18 मार्च 2025 तक और कक्षा 12वीं की परीक्षा 15 फरवरी से 4 अप्रैल 2025 तक होगी। - एडमिट कार्ड में त्रुटि होने पर क्या करें?
यदि एडमिट कार्ड में कोई गलती हो, तो तुरंत संबंधित स्कूल से संपर्क करें। - प्राइवेट छात्रों के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड कैसे करें?
प्राइवेट छात्र cbse.gov.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari