CBSE बोर्ड परीक्षा 2026 आज से, सेंटर पहुंचने से पहले पढ़ लें ये जरूरी नियम
Kaushiki | Feb 17, 2026, 09:14 IST
cbse exam
CBSE बोर्ड की परीक्षाएं आज से शुरू हो रही हैं। आज 10वीं के गणित और 12वीं के स्किल विषयों का पेपर है। 15 हजार 649 सेंटर पर 43 लाख छात्र CCTV की कड़ी निगरानी में परीक्षा देंगे
CBSE बोर्ड परीक्षा 2026: आज से देशभर में CBSE 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। इस साल कुल 43 लाख से अधिक छात्र इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं। 10वीं की परीक्षा की शुरुआत गणित पेपर से होगी।
वहीं 12वीं की परीक्षा बायोटेक्नोलॉजी, उद्यमिता और शॉर्टहैंड विषय से शुरू होगी। सुबह 10:30 बजे से शुरू होने वाले इन पेपर के लिए स्टूडेंट्स को 9:30 बजे तक रिपोर्ट करना जरूरी है।
मध्यप्रदेश में कुल 496 एग्जाम सेंटर्स बनाए गए हैं। इनमें से 34 अकेले भोपाल में हैं। इस बार भोपाल रीजन से करीब सवा लाख छात्र एग्जाम देंगे।
आज 10वीं क्लास के छात्र गणित (बेसिक और गणित स्टैंडर्ड) के साथ अपनी परीक्षा की शुरुआत करेंगे। बता दें कि 10वीं में कुल 25 लाख 8 हजार 3 सौ 29 छात्र रजिस्टर्ड हैं।
सीबीएसई (10th cbse exam)ने परीक्षाओं के लिए देशभर में 15 हजार 6 सौ 49 केंद्रों का मजबूत नेटवर्क तैयार किया है। इनमें से 10वीं के लिए 8 हजार से ज्यादा और 12वीं के लिए सात हजार से ज्यादा सेंटर्स अलॉट किए गए हैं।
एमपी के भोपाल रीजन में करीब 1.25 लाख छात्र अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इनके लिए कुल 496 परीक्षा केंद्र एक्टिव हैं। बोर्ड का पूरा फोकस इस बार एग्जाम प्रोसेस को पूरी तरह स्मूथ और पारदर्शी बनाए रखने पर है।
आज का दिन मध्यप्रदेश के लाखों छात्र-छात्राओं के लिए बहुत बड़ा है। मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) की 10वीं का आज अंग्रेजी पेपर है। सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलने वाली इस परीक्षा में करीब 9 लाख स्टूडेंट्स शामिल होंगे। हालांकि इससे पहले उर्दू और AI जैसे पेपर हो चुके हैं।
आपको बता दें कि, सीबीएसई बोर्ड ने स्पष्ट कर दिया है कि अनुशासन में कोई ढील नहीं दी जाएगी। परीक्षा का समय सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक है। लेकिन छात्रों को 10:00 बजे तक हर हाल में अपनी सीट पर बैठना होगा। छात्रों को प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। तो इस समय का यूज अपनी स्ट्रेटेजी बनाने में करें।
नकल रोकने के लिए CBSE (10वीं-12वीं बोर्ड CBSE एग्जाम) ने इस बार तकनीक का सहारा लिया है। सभी सेंसिटिव सेंटर्स पर CCTV कैमरों के जरिए सीधी नजर रखी जा रही है।
किसी भी तरह के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट, ब्लूटूथ डिवाइस या स्मार्टवॉच को ले जाना सख्त मना है। केवल ट्रांसपेरेंट पेन-पेंसिल बॉक्स और एडमिट कार्ड ही ले जाने की अनुमति है।
बोर्ड परीक्षाओं (10th-12th cbse board) का तनाव होना स्वाभाविक है। लेकिन एक्सपर्ट्स की सलाह है कि छात्र पॉजिटिव विजुअलाइजेशन का सहारा लें। जितना आप शांत रहेंगे, उतना ही बेहतर तरीके से फॉर्मूले और लॉजिक याद आएंगे। उत्तर लिखते समय सफाई का ध्यान रखें। हर बड़े सेक्शन के बाद दो लाइन छोड़ें ताकि एग्जामिनर को आपकी मेहनत साफ नजर आए।
ये खबरें भी पढ़ें...
Career Tips: 10वीं के बाद स्ट्रीम चुनते समय न करें ये गलती, अपनाएं ये आसान टिप्स
Career in Banking: अपॉर्चुनिटी से भरा है बैंकिंग का करियर, यहां से लें तैयारी की फुल गाइडेंस
LLB Career Options: LLB सिर्फ वकालत ही नहीं, देता है मल्टीडाइमेन्शनल करियर का मौका
Career Options After 12th: 12वीं के बाद क्या करें, कंफ्यूज हैं तो ये रहा गाइडेंस
वहीं 12वीं की परीक्षा बायोटेक्नोलॉजी, उद्यमिता और शॉर्टहैंड विषय से शुरू होगी। सुबह 10:30 बजे से शुरू होने वाले इन पेपर के लिए स्टूडेंट्स को 9:30 बजे तक रिपोर्ट करना जरूरी है।
मध्यप्रदेश में कुल 496 एग्जाम सेंटर्स बनाए गए हैं। इनमें से 34 अकेले भोपाल में हैं। इस बार भोपाल रीजन से करीब सवा लाख छात्र एग्जाम देंगे।
सीबीएसई 10वीं का गणित पेपर
देशभर में बने 15 हजार परीक्षा केंद्र
एमपी के भोपाल रीजन में करीब 1.25 लाख छात्र अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इनके लिए कुल 496 परीक्षा केंद्र एक्टिव हैं। बोर्ड का पूरा फोकस इस बार एग्जाम प्रोसेस को पूरी तरह स्मूथ और पारदर्शी बनाए रखने पर है।
MP बोर्ड में 10वीं का अंग्रेजी पेपर आज
10 बजे के बाद नो एंट्री
टेक्नोलॉजी और सुरक्षा का डबल डोज
किसी भी तरह के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट, ब्लूटूथ डिवाइस या स्मार्टवॉच को ले जाना सख्त मना है। केवल ट्रांसपेरेंट पेन-पेंसिल बॉक्स और एडमिट कार्ड ही ले जाने की अनुमति है।
एक्सपर्ट की राय
ये खबरें भी पढ़ें...
Career Tips: 10वीं के बाद स्ट्रीम चुनते समय न करें ये गलती, अपनाएं ये आसान टिप्स
Career in Banking: अपॉर्चुनिटी से भरा है बैंकिंग का करियर, यहां से लें तैयारी की फुल गाइडेंस
LLB Career Options: LLB सिर्फ वकालत ही नहीं, देता है मल्टीडाइमेन्शनल करियर का मौका
Career Options After 12th: 12वीं के बाद क्या करें, कंफ्यूज हैं तो ये रहा गाइडेंस
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari